Hindi Newsकरियर न्यूज़Indian Army Agniveer: 1791 candidates will participate in physical test for Indian Army Agniveer recruitment
Indian Army Agniveer : इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती में 1791 अभ्यर्थी फिजिकल टेस्ट में होंगे शामिल

Indian Army Agniveer : इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती में 1791 अभ्यर्थी फिजिकल टेस्ट में होंगे शामिल

संक्षेप:

मुजफ्फरपुर इंडियन आर्मी भर्ती बोर्ड ने अग्निवीर भर्ती के लिए कंप्यूटर बेस्ट प्रवेश जांच परीक्षा के पहले फेज का परिणाम जारी किया है। इसमें अग्निवीर जेनरल ड्यूटी और अग्निवीर ट्रेड्समैन श्रेणी का परिणाम दिया गया है।

Jan 13, 2026 11:45 am ISTPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर
share Share
Follow Us on

मुजफ्फरपुर इंडियन आर्मी भर्ती बोर्ड ने अग्निवीर भर्ती के लिए कंप्यूटर बेस्ट प्रवेश जांच परीक्षा के पहले फेज का परिणाम जारी किया है। इसमें अग्निवीर जेनरल ड्यूटी और अग्निवीर ट्रेड्समैन श्रेणी का परिणाम दिया गया है। जेनरल ड्यूटी श्रेणी में 1429 और ट्रेड़्समैन के लिए 362 अभ्यर्थी चयनित किये गये हैं। ये शारीरिक दक्षता और मेडिकल की जांच में शामिल होंगे। सेना भर्ती बोर्ड चयनित अभ्यर्थियों के ई-मेल पर उनका एडमिट कार्ड शारीरिक दक्षता की जांच व मेडिकल जांच के लिए अधिसूचना जारी करने के साथ भेजेगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

शहर के चक्कर मैदान में आठ जिले पश्चिम चंपारण (बेतिया), पूर्वी चंपारण (मोतिहारी), सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर और मुजफ्फरपुर के चयनित अभ्यर्थियों के लिए शारीरिक दक्षता और मेडिकल की जांच का आयोजन किया जाएगा। सेना भर्ती बोर्ड इसे लेकर जल्द अधिसूचना जारी करेगी। मालूम हो कि अप्रैल 2025 में ही मुजफ्फरपुर भर्ती केंद्र सहित अन्य केंद्रों के लिए कंप्यूटर बेस्ट जांच परीक्षा का आयोजन किया गया था। इसमें अग्निवीर जेनलर ड्यूटी व ट्रेड्समैन के लिए करीब 12 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया था।

इसमें से 1791 अभ्यर्थी पहले फेज के लिए चयनित किये गये है। सीट नहीं भरने पर दूसरी मेरिट लिस्ट भी जारी हो सकती है।

पूर्व सैनिकों की दोबारा की जाएगी बहाली

मुजफ्फरपुर। बिहार रेंजिमेंट अपने रिटायर फौजियों को दोबारा बहाल करेगा। इसे लेकर दानापुर स्थित बीआरसी ग्राउंड में 16 जनवरी से 2 फरवरी तक मेडिकल की जांच होगी। मेडिकल जांच में फिट मिले फौजियों की 7 फरवरी को सिपाही जेनरल ड्यूटी व सिपाही क्लर्क पद के लिए शारीरिक दक्षता जांच की जाएगी। इसमें सफल होने पर दोबारा बहाल किया जाएगा। सुबह साढ़े पांच बजे मेडिकल जांच के लिए प्रवेश दिया जाएगा।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay
पंकज विजय लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। यहां वह करियर, एजुकेशन, जॉब्स से जुड़ी खबरें देखते हैं। पंकज को पत्रकारिता में डेढ़ दशक से ज्यादा का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने एनडीटीवी डिजिटल, आजतक डिजिटल, अमर उजाला समाचार पत्र में काम किया। करियर-एजुकेशन-जॉब्स के अलावा वह विभिन्न संस्थानों में देश-विदेश, राजनीति, रिसर्च व धर्म से जुड़ी बीट पर भी काम कर चुके हैं। भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा व डीयू से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।