देश की नंबर 1 यूनिवर्सिटी में 15 दिन में 2 छात्रों ने की खुदकुशी, एक BTech और दूसरा MTech का स्टूडेंट

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

देश के प्रतिष्ठित संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (IISc) बेंगलुरु के एक 22 वर्षीय छात्र ने गुरुवार को अपने हॉस्टल के कमरे में आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। गोपाल नाम का विद्यार्थी MTech कोर्स का स्टूडेंट था।

iisc
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (IISc) बेंगलुरु

देश के प्रतिष्ठित संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (IISc) बेंगलुरु के एक 22 वर्षीय छात्र ने गुरुवार को अपने हॉस्टल के कमरे में आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। गोपाल नाम का विद्यार्थी MTech कोर्स का स्टूडेंट था। वह पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी का रहने वाला था। एक सीनियर पुलिस ऑफिसर के मुताबिक माना जा रहा है कि यह घटना बुधवार रात को हुई और गुरुवार सुबह पुलिस को अलर्ट किए जाने के बाद इसका पता चला। होस्टल वार्डन ने रूम में छात्र का शव फंदे से झूलता पाया। पुलिस के अनुसार छात्र के कमरे से एक सुसाइड नोट बरामद किया गया है। शुरुआती जांच से पता चलता है कि स्टूडेंट अपनी गर्लफ्रेंड के साथ हाल ही में हुए ब्रेकअप के कारण काफी तनाव और परेशानी में था।

छात्र के पार्थिव शरीर को बाद में उसके परिवार को सौंप दिया गया। इस मामले में पुलिस द्वारा अप्राकृतिक मृत्यु का मामला दर्ज किया गया है। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए आगे की जांच चल रही है।

आपातकालीन मानसिक स्वास्थ्य सहायता सेवा उपलब्ध

आईआईएससी ने छात्र के परिवार और दोस्तों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है। इसके साथ ही संस्थान ने सभी छात्रों, फैकल्टी और स्टाफ के सदस्यों से अपील की है कि वे जरूरत पड़ने पर संकोच न करें और मदद लें। संस्थान ने बताया है कि उनकी 24x7 आपातकालीन मानसिक स्वास्थ्य सहायता सेवा उपलब्ध है, जिसका बर 080-47113444 है। इंस्टीट्यूट ने कहा, "हम यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं कि IISc कैंपस सभी के लिए एक सुरक्षित और सबको साथ लेकर चलने वाली जगह हो।"

बीते 15 दिनों में संस्थान में खुदकुशी का यह दूसरा मामला है। गोपाल की मौत से पहले इंस्टीट्यूट के एक और स्टूडेंट 19 साल के BTech छात्र ने 6 अगस्त को अपने हॉस्टल के कमरे में जान दे दी थी। पुलिस के मुताबिक निजी कारणों से उसने यह खौफनाक कदम उठाया था और अननैचुरल मौत का केस दर्ज किया था।

सदाशिवनगर पुलिस इस नई घटना की जांच कर रही है।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़देश की नंबर 1 यूनिवर्सिटी में 15 दिन में 2 छात्रों ने की खुदकुशी