Hindi Newsकरियर न्यूज़India Post GDS Vacancy 2026: India Post GDS Recruitment gramin dak sevak bharti apply form registration soon
India Post GDS Vacancy : इंडिया पोस्ट ग्रामीण डाक सेवक भर्ती में योग्यता व चयन के नियम

India Post GDS Vacancy : इंडिया पोस्ट ग्रामीण डाक सेवक भर्ती में योग्यता व चयन के नियम

संक्षेप:

India Post GDS Vacancy 2026: डाक विभाग में नौकरी का सपना देख रहे युवाओं को बेसब्री से ग्रामीण डाक सेवक भर्ती के नोटिफिकेशन का इंतजार है। भर्ती निकलते ही इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।

Jan 21, 2026 10:32 am ISTPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

India Post GDS Vacancy 2026: डाक विभाग में नौकरी का सपना देख रहे युवाओं को बेसब्री से ग्रामीण डाक सेवक भर्ती के नोटिफिकेशन का इंतजार है। भर्ती निकलते ही इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। इन पदों के लिए 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे। कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर होगा। मेरिट 10वीं में प्राप्ताकों के आधार पर बनेगी। ग्रामीण डाक सेवक की इस भर्ती के तहत ब्रांच पोस्टमास्टर, असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर, डाक सेवक पद भरे जाएंगे। आवेदन प्रक्रिया के बाद फॉर्म में करेक्शन का भी मौका मिलेगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

आयु सीमा

- न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष।

- अधिकतम आयुसीमा में अनुसूचित जाति को पांच वर्ष, ओबीसी वर्ग को तीन साल की छूट प्रदान की जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता - 10वीं कक्षा मैथ्स और अंग्रेजी के साथ पास होना जरूरी। जिस सर्किल के लिए आवेदन कर रहे हैं, वहां की स्थानीय भाषा का ज्ञान हो।

अभ्यर्थी को कंप्यूटर का ज्ञान हो। साइकिल चलाना भी आता हो।

वेतनमान (पद के अनुसार)

- बीपीएम के लिए 12,000 रुपये से -29,380 रुपये।

- एबीपीएम/ डाक सेवक के लिए 10,000 रुपये से -24,470 रुपये।

ये भी पढ़ें:रेलवे ग्रुप डी भर्ती के आवेदन 10 दिन बाद से, आधार व फोटो का यह काम निपटा लें

चयन प्रक्रिया

- उम्मीदवारों के ऑनलाइन जमा आवेदनों के आधार पर मेरिट सूची तैयार कर चयन किया जाएगा। चयन के बाद शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों को पहले अपने संबंधित डिविजनल हेड से डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन कराना होगा।

- उच्च शैक्षणिक योग्यता रखने वाले उम्मीदवारों को किसी प्रकार की प्राथमिकता नहीं मिलेगी। अंतिम चयन 10वीं में प्राप्त अंकों के आधार पर होगा।

जनरल व ओबीसी वर्ग के लिए आवेदन फीस - 100 रुपये। एससी, एसटी व सभी वर्गों की महिलाओं के लिए कोई फीस नहीं है।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay
पंकज विजय लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। यहां वह करियर, एजुकेशन, जॉब्स से जुड़ी खबरें देखते हैं। पंकज को पत्रकारिता में डेढ़ दशक से ज्यादा का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने एनडीटीवी डिजिटल, आजतक डिजिटल, अमर उजाला समाचार पत्र में काम किया। करियर-एजुकेशन-जॉब्स के अलावा वह विभिन्न संस्थानों में देश-विदेश, राजनीति, रिसर्च व धर्म से जुड़ी बीट पर भी काम कर चुके हैं। भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा व डीयू से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।