India Post GDS Vacancy 2026: ग्रामीण डाक सेवकों के 28000 पदों पर भर्ती के आवेदन शुरू, 10वीं पास करें आवेदन
India Post GDS Vacancy 2026: भारतीय डाक विभाग में ग्रामीण डाक सेवकों के 28740 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आज 31 जनवरी से शुरू कर दी गई है। इस भर्ती में 10वीं पास युवाओं को मौका मिलेगा।

India Post GDS Vacancy 2026: भारतीय डाक विभाग में ग्रामीण डाक सेवकों के 28740 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आज 31 जनवरी से शुरू कर दी गई है। रजिस्ट्रेशन का लिंक खोल दिया गया है। ध्यान रहे रजिस्ट्रेशन 31 जनवरी से 14 फरवरी के बीच हो सकती है जबकि आवेदन फॉर्म 2 फरवरी से 16 फरवरी के बीच सब्मिट करना होगा। फॉर्म में करेक्शन 18 फरवरी से 19 फरवरी के बीच हो सकेगा। इस भर्ती में 10वीं पास युवा एप्लाई कर सकते हैं। ग्रामीण डाक सेवक पद के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इंडिया पोस्ट की ऑफिशियल वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाकर एप्लीकेशन फॉर्म भर सकेंगे। फीस जमा करने की आखिरी तारीख 16 फरवरी 2026 है, जबकि पहली मेरिट लिस्ट 28 फरवरी 2026 को जारी की जा सकती है।
आयु सीमा
- न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष।
- अधिकतम आयुसीमा में अनुसूचित जाति को पांच वर्ष, ओबीसी वर्ग को तीन साल की छूट प्रदान की जाएगी।
शैक्षणिक योग्यता - 10वीं कक्षा मैथ्स और अंग्रेजी के साथ पास होना जरूरी। जिस सर्किल के लिए आवेदन कर रहे हैं, वहां की स्थानीय भाषा का ज्ञान हो।
अभ्यर्थी को कंप्यूटर का ज्ञान हो। साइकिल चलाना भी आता हो।
वेतनमान (पद के अनुसार)
- बीपीएम के लिए 12,000 रुपये से -29,380 रुपये।
- एबीपीएम/ डाक सेवक के लिए 10,000 रुपये से -24,470 रुपये।
आवेदन का डायरेक्ट लिंक
चयन प्रक्रिया
- उम्मीदवारों के ऑनलाइन जमा आवेदनों के आधार पर मेरिट सूची तैयार कर चयन किया जाएगा। चयन के बाद शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों को पहले अपने संबंधित डिविजनल हेड से डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन कराना होगा।
- उच्च शैक्षणिक योग्यता रखने वाले उम्मीदवारों को किसी प्रकार की प्राथमिकता नहीं मिलेगी। अंतिम चयन 10वीं में प्राप्त अंकों के आधार पर होगा।
जनरल व ओबीसी वर्ग के लिए आवेदन फीस - 100 रुपये। एससी, एसटी व सभी वर्गों की महिलाओं के लिए कोई फीस नहीं है।
डाक विभाग जीडीएस स्टेट वाइज लिस्ट
राज्य या सर्किल वैकेंसी
आंध्र प्रदेश 1060
असम 639
बिहार 1347
छत्तीसगढ़ 1155
दिल्ली 42
गुजरात 1830
हरियाणा 270
हिमाचल प्रदेश 520
जम्मू / कश्मीर 267
झारखंड 908
कर्नाटक 1023
केरल 1691
मध्य प्रदेश 2120
महाराष्ट्र 3553
उत्तर पूर्वी 1014
ओडिशा 1191
पंजाब 262
राजस्थान 634
तमिलनाडु 2009
तेलंगाना 609
उत्तर प्रदेश 3169
उत्तराखंड 445
पश्चिम बंगाल 2982
कुल खाली पदों की संख्या 28740



