India Post GDS Recruitment : बिना परीक्षा ग्रामीण डाक सेवकों के 25000 पदों पर भर्ती, 10वीं पास करें आवेदन

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

India Post GDS Recruitment Notification July 2026 : जुलाई सत्र की इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया www.indiapost.gov.in/gdsonlineengagement पर 31 अगस्त 2026 से शुरू होगी और 19 सितंबर तक चलेगी।

India Post GDS Notification July
इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती का नोटिफिकेशन

India Post GDS Notification July 2026 : भारतीय डाक विभाग में ग्रामीण डाक सेवकों के 24 से 25 हजार पदों पर भर्ती निकाली है। जुलाई सत्र की इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया www.indiapost.gov.in/gdsonlineengagement पर 31 अगस्त 2026 से शुरू होगी और 19 सितंबर तक चलेगी। एप्लीकेशन फॉर्म 02 सितंबर 2026 से 21 सितंबर 206 तक भर सकेंगे। फॉर्म में करेक्शन 23 सितंबर 2026 से 24 सितंबर के बीच हो सकेगा। इस भर्ती में 10वीं पास युवा एप्लाई कर सकते हैं। ग्रामीण डाक सेवक पद के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इंडिया पोस्ट की ऑफिशियल वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाकर एप्लीकेशन फॉर्म भर सकेंगे। फीस जमा करने की आखिरी तारीख 21 सितंबर 2026 है।

सर्किल का नाम| स्थानीय भाषा| कुल पद |

| 1 | आंध्र प्रदेश | तेलुगु | 917 |

| 2 | असम | असमिया (322), बंगाली (77), बोडो (15) | 414 |

| 3 | बिहार | हिंदी | 1,098 |

| 4 | छत्तीसगढ़ | हिंदी | 762 |

| 5 | दिल्ली | हिंदी | 16 |

| 6 | गुजरात | गुजराती | 499 |

| 7 | हरियाणा | हिंदी | 87 |

| 8 | हिमाचल प्रदेश | हिंदी | 335 |

| 9 | जम्मू और कश्मीर | हिंदी / उर्दू | 340 |

| 10 | झारखंड | हिंदी | 1,379 |

| 11 | कर्नाटक | कन्नड़ | 1,116 |

| 12 | केरल | मलयालम | 1,373 |

| 13 | मध्य प्रदेश | हिंदी | 1,450 |

| 14 | महाराष्ट्र | मराठी (2,297), कोंकणी/मराठी (134) | 2,431 |

| 15 | उत्तर पूर्वी | अंग्रेजी/हिंदी (1,354), खासी (369), मणिपुरी (306), गारो (296), बंगाली/काकबरक (179), मिज़ो (110) | 2,614 |

| 16 | ओडिशा | उड़िया | 1,353 |

| 17 | पंजाब | पंजाबी (119), अंग्रेजी/हिंदी (3) | 122 |

| 18 | राजस्थान | हिंदी | 1,009 |

| 19 | तमिलनाडु | तमिल | 2,118 |

| 20 | तेलंगाना| तेलुगु | 419 |

| 21 | उत्तराखंड | हिंदी | 452 |

| 22 | उत्तर प्रदेश | हिंदी | 1,691 |

| 23 | पश्चिम बंगाल | बंगाली (1,619), भूतिया/लेप्चा/नेपाली आदि (86), अंग्रेजी/हिंदी (38), बंगाली/नेपाली (12), नेपाली (7) | 1,762 |

आयु सीमा

- न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष।

- अधिकतम आयुसीमा में अनुसूचित जाति को पांच वर्ष, ओबीसी वर्ग को तीन साल की छूट प्रदान की जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता - 10वीं कक्षा मैथ्स और अंग्रेजी के साथ पास होना जरूरी। जिस सर्किल के लिए आवेदन कर रहे हैं, वहां की स्थानीय भाषा का ज्ञान हो।

अभ्यर्थी को कंप्यूटर का ज्ञान हो। साइकिल चलाना भी आता हो।

वेतनमान (पद के अनुसार)

- बीपीएम के लिए 12,000 रुपये से -29,380 रुपये।

- एबीपीएम/ डाक सेवक के लिए 10,000 रुपये से -24,470 रुपये।

चयन प्रक्रिया

- उम्मीदवारों के ऑनलाइन जमा आवेदनों के आधार पर मेरिट सूची तैयार कर चयन किया जाएगा। चयन के बाद शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों को पहले अपने संबंधित डिविजनल हेड से डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन कराना होगा।

- उच्च शैक्षणिक योग्यता रखने वाले उम्मीदवारों को किसी प्रकार की प्राथमिकता नहीं मिलेगी। अंतिम चयन 10वीं में प्राप्त अंकों के आधार पर होगा।

जनरल व ओबीसी वर्ग के लिए आवेदन फीस - 100 रुपये। एससी, एसटी व सभी वर्गों की महिलाओं के लिए कोई फीस नहीं है।

रजिस्ट्रेशन निर्देश

- ऑनलाइन आवेदन के लिए रजिस्ट्रेशन जरूरी है। रजिस्ट्रेशन के दौरान, उम्मीदवारों को एक यूनिक मोबाइल नंबर और ईमेल ID देना होगा, दोनों को OTP के जरिए वेरिफाई किया जाएगा। दोनों के लिए सफल OTP वेरिफिकेशन के बिना रजिस्ट्रेशन पूरा नहीं होगा।

- रजिस्ट्रेशन के लिए जरूरी गाइडलाइन

मोबाइल नंबर: मान्य 10-अंकों का नंबर

ईमेल ID: मान्य ईमेल पता

- उम्मीदवारों को भविष्य के सभी कम्युनिकेशन के लिए मान्य और एक्टिव मोबाइल नंबर और ईमेल ID देना होगा।

- मुख्य बातें:

इस प्रक्रिया के दौरान मोबाइल नंबर या ईमेल ID में कोई बदलाव करने की अनुमति नहीं है।

डुप्लीकेशन रोका गया है: प्रति उम्मीदवार केवल एक रजिस्ट्रेशन की अनुमति है।

- आवेदक का नाम सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट (SSC) के अनुसार ही दर्ज किया जाना चाहिए।

- पिता/माता का नाम SSC के अनुसार ही दर्ज किया जाना चाहिए।

- जन्म तिथि SSC के अनुसार ही दर्ज की जानी चाहिए।

- सिस्टम द्वारा एक रजिस्ट्रेशन नंबर जेनरेट किया जाएगा और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ईमेल ID पर भेजा जाएगा।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़बिना परीक्षा ग्रामीण डाक सेवकों के 25000 पदों पर भर्ती, 10वीं पास करें आवेदन