India Post GDS Result : indiapostgdsonline.gov.in पर जारी होने वाला है जीडीएस ग्रामीण डाक सेवक रिजल्ट, यूं कर सकेंगे चेक

Mar 05, 2026 06:30 am ISTPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

India Post GDS Result 2026: इंडिया पोस्ट जीडीएस रिजल्ट जल्द ही भारतीय डाक ग्रामीण डाक सेवक की आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जारी होगा। सबसे पहले फर्स्ट मेरिट लिस्ट जारी होगी।

India Post GDS Result : indiapostgdsonline.gov.in पर जारी होने वाला है जीडीएस ग्रामीण डाक सेवक रिजल्ट, यूं कर सकेंगे चेक

भारतीय डाक विभाग की ओर से ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस) के 28740 पदों पर निकाली गई भर्ती की मेरिट लिस्ट 10वीं के अंकों के आधार पर निकाली जाएगी। इस भर्ती में लिखित परीक्षा व इंटरव्यू नहीं होंगे। कुछ बोर्ड अपने उम्मीदवारों को सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट में प्रतिशत और ग्रेड पॉइंट दोनों देते हैं। ऐसे मामलों में मार्कशीट में दिए गए प्रतिशत के आधार पर मेरिट बनाई जाएगी। उच्च शैक्षणिक योग्यता रखने वाले उम्मीदवारों को किसी प्रकार की प्राथमिकता नहीं मिलेगी। पिछले रुझानों के बारे में बात करें तो इंडिया पोस्ट ने पिछली भर्ती में रिजल्ट 20 दिनों के अंदर जारी कर दिया था। जिसके मद्देनजर माना जा रहा है कि इस बार का रिजल्ट मार्च के शुरुआती हफ्ते में जारी किया जाएगा।

अंतिम चयन 10वीं में प्राप्त अंकों के आधार पर होगा। मेरिट लिस्ट में चयनित अभ्यर्थियों को अगले चरण डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाता है। ग्रामीण डाक सेवक की इस भर्ती के तहत ब्रांच पोस्टमास्टर, असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर, डाक सेवक पद भरे जाएंगे। इंडिया पोस्ट की ओर से ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के 28740 रिक्त पदों के लिए आवेदन 31 जनवरी से 16 फरवरी तक लिए गए थे। इसके बाद 18 से 19 फरवरी तक उम्मीदवारों को फॉर्म में सुधार का मौका दिया गया था। अब इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले लाखों उम्मीदवारों को मेरिट लिस्ट जारी होने का इंतजार है।

इंडिया पोस्ट जीडीएस का रिजल्ट कैसे चेक कर सकेंगे ( Where to check GDS merit list )

- सबसे पहले इंडिया पोस्ट की आधिकारिक वेबसाइट https://indiapost.gov.in/gdsonlineengagement पर जाएं।

- जीडीएस फर्स्ट मेरिट लिस्ट लिंक पर क्लिक करें।

- अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि जैसे जरूरी लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करें।

- इंडिया पोस्ट जीडीएस मेरिट लिस्ट 2026 पीडीएफ दिखाई देगा। इसमें अपना एप्लीकेशन नंबर सर्च करें।

क्या है जीडीएस वेतनमान (पद के अनुसार)

- बीपीएम के लिए 12,000 रुपये से -29,380 रुपये।

- एबीपीएम/ डाक सेवक के लिए 10,000 रुपये से -24,470 रुपये।

पहली मेरिट लिस्ट के बाद क्या करें

जानकारी के लिए बता दें कि इंडिया पोस्ट द्वारा जीडीएस की पहली मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद उम्मीदवारों को भर्ती के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया में शामिल होना होगा। इसके बाद इंडिया पोस्ट और भी मेरिट लिस्ट जारी करेगा। पिछले ट्रेंड को देखें तो पांच या छह के आसपास मेरिट जारी होती रही है।

कुल 28,636 पदों का आरक्षण के आधार पर विवरण इस प्रकार है:

सामान्य : 12,696 पद

ओबीसी : 5,694 पद

एससी : 3,942 पद

एसटी: 2,716 पद

EWS: 2,719 पद

दिव्यांग : 869 पद

राज्य (सर्किल ) रिक्त पद स्थानीय भाषा

उत्तर प्रदेश (UP) 3,169 हिंदी

महाराष्ट्र 3,553 मराठी / कोंकणी

पश्चिम बंगाल 2,983 बंगाली / हिंदी / अंग्रेजी

मध्य प्रदेश 2,102 हिंदी

तमिलनाडु 2,009 तमिल

बिहार 1,344 हिंदी

ओडिशा 1,191 उड़िया

छत्तीसगढ़ 1,155 हिंदी

राजस्थान 634 हिंदी

झारखंड 908 हिंदी

उत्तराखंड 436 हिंदी

दिल्ली 38 हिंदी

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन और Board Results 2026 ( UP Board Result 2026, MP Board Result 2026, CBSE 2026 Result) देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।