India Post GDS Result : जारी होने वाला है जीडीएस ग्रामीण डाक सेवक रिजल्ट, कितने मार्क्स पर चयन संभव
India Post GDS Result 2026: इंडिया पोस्ट जीडीएस रिजल्ट indiapostgdsonline.gov.in पर जारी होगा। जल्द ही पहली मेरिट लिस्ट जारी होगी। परिणाम जारी होने पर अभ्यर्थी इसे indiapostgdsonline.gov.in पर चेक कर सकेंगे।

India Post GDS Result 2026: इंडिया पोस्ट जीडीएस रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जारी होगा। जल्द ही पहली मेरिट लिस्ट जारी होगी। परिणाम जारी होने पर अभ्यर्थी इसे indiapostgdsonline.gov.in पर चेक कर सकेंगे। भारतीय डाक विभाग की ओर से ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस) के 28740 पदों पर निकाली गई भर्ती की मेरिट लिस्ट 10वीं के अंकों के आधार पर निकाली जाएगी। इस भर्ती में लिखित परीक्षा व इंटरव्यू नहीं होंगे। कुछ बोर्ड अपने उम्मीदवारों को सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट में प्रतिशत और ग्रेड पॉइंट दोनों देते हैं। ऐसे मामलों में मार्कशीट में दिए गए प्रतिशत के आधार पर मेरिट बनाई जाएगी। उच्च शैक्षणिक योग्यता रखने वाले उम्मीदवारों को किसी प्रकार की प्राथमिकता नहीं मिलेगी। पिछले रुझानों के बारे में बात करें तो इंडिया पोस्ट ने पिछली भर्ती में रिजल्ट 20 दिनों के अंदर जारी कर दिया था। जिसके मद्देनजर माना जा रहा है कि इस बार का रिजल्ट मार्च के शुरुआती हफ्ते में जारी किया जाएगा।
अंतिम चयन 10वीं में प्राप्त अंकों के आधार पर होगा। मेरिट लिस्ट में चयनित अभ्यर्थियों को अगले चरण डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाता है। ग्रामीण डाक सेवक की इस भर्ती के तहत ब्रांच पोस्टमास्टर, असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर, डाक सेवक पद भरे जाएंगे। इंडिया पोस्ट की ओर से ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के 28740 रिक्त पदों के लिए आवेदन 31 जनवरी से 16 फरवरी तक लिए गए थे। इसके बाद 18 से 19 फरवरी तक उम्मीदवारों को फॉर्म में सुधार का मौका दिया गया था। अब इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले लाखों उम्मीदवारों को मेरिट लिस्ट जारी होने का इंतजार है।
इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती में कितने प्रतिशत मार्क्स पर चयन की उम्मीद
इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती में कटऑफ हर राज्य/श्रेणी के अनुसार अलग-अलग रहता है। पिछले ट्रेंड और आंकड़ों का विश्लेषण किया जाए तो यूपी, बिहार, दिल्ली, राजस्थान जैसे सर्किलों में जनरल कैटेगरी की कटऑफ आमतौर पर 90 फीसदी से ऊपर रही है। हालांकि चयन की कई मेरिट लिस्ट आती है। पहली लिस्ट में जनरल कैटेगरी की कटऑफ यूपी, बिहार, दिल्ली, राजस्थान जैसे सर्किलों में 99-100 तक पहुंची रहती है। एक्सपर्ट्स बताते हैं कि अधिकांश सर्किलों में इस भर्ती में 90 फीसदी से कम वालों का चयन होने की उम्मीद कम रहती है।
जीडीएस का रिजल्ट कैसे चेक कर सकेंगे
- सबसे पहले इंडिया पोस्ट की आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाएं।
- जीडीएस फर्स्ट मेरिट लिस्ट लिंक पर क्लिक करें।
- अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि जैसे जरूरी लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- इंडिया पोस्ट जीडीएस मेरिट लिस्ट 2026 पीडीएफ दिखाई देगा। इसमें अपना एप्लीकेशन नंबर सर्च करें।
वेतनमान (पद के अनुसार)
- बीपीएम के लिए 12,000 रुपये से -29,380 रुपये।
- एबीपीएम/ डाक सेवक के लिए 10,000 रुपये से -24,470 रुपये।
पहली मेरिट लिस्ट के बाद क्या करें
जानकारी के लिए बता दें कि इंडिया पोस्ट द्वारा जीडीएस की पहली मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद उम्मीदवारों को भर्ती के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया में शामिल होना होगा। इसके बाद इंडिया पोस्ट और भी मेरिट लिस्ट जारी करेगा। पिछले ट्रेंड को देखें तो पांच या छह के आसपास मेरिट जारी होती रही है।
कुल 28,636 पदों का आरक्षण के आधार पर विवरण इस प्रकार है:
सामान्य : 12,696 पद
ओबीसी : 5,694 पद
एससी : 3,942 पद
एसटी: 2,716 पद
EWS: 2,719 पद
दिव्यांग : 869 पद
राज्य (सर्किल ) रिक्त पद स्थानीय भाषा
उत्तर प्रदेश (UP) 3,169 हिंदी
महाराष्ट्र 3,553 मराठी / कोंकणी
पश्चिम बंगाल 2,983 बंगाली / हिंदी / अंग्रेजी
मध्य प्रदेश 2,102 हिंदी
तमिलनाडु 2,009 तमिल
बिहार 1,344 हिंदी
ओडिशा 1,191 उड़िया
छत्तीसगढ़ 1,155 हिंदी
राजस्थान 634 हिंदी
झारखंड 908 हिंदी
उत्तराखंड 436 हिंदी
दिल्ली 38 हिंदी




