India Post GDS Merit list download pdf : इंडिया पोस्ट जीडीएस की पहली मेरिट लिस्ट indiapost.gov.in पर जारी, डाउनलोड लिंक
India Post GDS Merit list 2026 download pdf : इंडिया पोस्ट जीडीएस रिजल्ट 2026 indiapost.gov.in/gdsonlineengagement पर जारी कर दिया गया है। चयनित उम्मीदवारों की फर्स्ट मेरिट लिस्ट जारी की गई है।

India Post GDS Result 2026 Merit List download pdf: भारतीय डाक विभाग में ग्रामीण डाक सेवक (GDS) पद पर सरकारी नौकरी का सपना देख रहे लाखों युवाओं के लिए बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। इंडिया पोस्ट ने GDS भर्ती 2026 की पहली मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल हुए अभ्यर्थी अपना रिजल्ट और मेरिट लिस्ट डाक विभाग के आधिकारिक पोर्टल indiapost.gov.in या indiapostgdsonline.gov.in पर जाकर तुरंत देख सकते हैं। GDS ब्रांच पोस्टमास्टर, असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर व डाक सेवक के 23,757 पदों का रिजल्ट जारी किया गया है।
मेरिट लिस्ट में चयनितों का रजिस्ट्रेशन नंबर, डिविजन, ऑफिस, पोस्ट आईडी, पोस्ट नेम, कैटेगरी और पर्सेंटेंज मार्क्स की डिटेल्स दी गई है। अगर आपने भी 10वीं पास करने के बाद इस भर्ती के लिए फॉर्म भरा था, तो अपना नाम और रोल नंबर चेक करने का समय आ गया है। शॉर्टलिस्ट किए गए गए उम्मीदवारों से कहा गया है कि वे अपने अपने डिविजन हेड से 27 अक्टूबर 2026 तक डॉक्यूमेंट वेरिफाई करा लें।
मेरिट लिस्ट डाउनलोड लिंक-
10वीं के अंकों के आधार पर तैयार हुई मेरिट लिस्ट
इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती की सबसे खास बात यह होती है कि इसमें उम्मीदवारों को किसी भी तरह की लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं देना पड़ता। अभ्यर्थियों का चयन पूरी तरह से उनकी 10वीं कक्षा के अंकों के आधार पर तैयार की गई मेरिट लिस्ट के जरिए होता है। जिन छात्रों ने 10वीं में बेहतरीन अंक हासिल किए थे, उनका नाम पहली मेरिट लिस्ट में प्रमुखता से शामिल किया गया है।
राज्यवार डाउनलोड करें पीडीएफ
डाक विभाग ने देश भर के विभिन्न पोस्टल सर्किलों के लिए अलग-अलग पीडीएफ (PDF) लिस्ट अपलोड की है। अभ्यर्थी अपने राज्य जैसे उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, दिल्ली या अन्य सर्किलों का चयन करके चयन सूची डाउनलोड कर सकते हैं। पीडीएफ फाइल में चयनित उम्मीदवार का रजिस्ट्रेशन नंबर, नाम, कट-ऑफ प्रतिशत, आबंटित पद और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए तय किए गए मंडल की पूरी जानकारी दी गई है।
जीडीएस का रिजल्ट कैसे चेक कर सकेंगे
जैसे ही डाक विभाग रिजल्ट घोषित करेगा, अभ्यर्थी नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर अपना नाम लिस्ट में देख सकते हैं:
- सबसे पहले इंडिया पोस्ट GDS की आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाएं।
2. होमपेज पर दाईं ओर दिए गए 'Selection List' या 'GDS 2026 Schedule-I Merit List' के लिंक को खोजें।
3. अपने संबंधित राज्य (सर्कल) पर क्लिक करें।
4. एक PDF फाइल आपके डिवाइस पर डाउनलोड हो जाएगी।
5. इस PDF में अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या नाम सर्च (Ctrl+F) करें।
6. यदि आपका नाम लिस्ट में है, तो इसका मतलब है कि आप अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट हो गए हैं।
जरूरी डॉक्यूमेंट (DV)
मेरिट लिस्ट में नाम आने का मतलब यह नहीं है कि आपकी नौकरी पक्की हो गई है। इसके बाद आपको डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) की प्रक्रिया से गुजरना होगा। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को निर्धारित समय के भीतर अपने नजदीकी डाक विभाग के ऑफिस में नीचे दिए गए जरूरी डॉक्यूमेंट लेकर पहुंचना होगा।
10वीं कक्षा की ओरिजनल मार्कशीट और प्रमाणपत्र।
जाति प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)।
निवास प्रमाणपत्र ।
आधार कार्ड या अन्य वैलिड फोटो आईडी।
चिकित्सा प्रमाणपत्र ।
पासपोर्ट साइज फोटो।
राज्य-वार मेरिट लिस्ट।

