India Post GDS Result 2026: इंडिया पोस्ट जीडीएस रिजल्ट 2026 जल्द, Cut Off कितनी रहने के आसार

Mar 06, 2026 01:51 pm ISTPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

India Post GDS Result 2026: इंडिया पोस्ट जीडीएस रिजल्ट 2026 बहुत जल्द indiapost.gov.in/gdsonlineengagement पर जारी कर दिया जाएगा। सबसे पहले चयनित उम्मीदवारों की फर्स्ट मेरिट लिस्ट जारी होगी।

India Post GDS Result 2026: इंडिया पोस्ट जीडीएस रिजल्ट 2026 जल्द, Cut Off कितनी रहने के आसार

India Post GDS Result 2026: इंडिया पोस्ट जीडीएस रिजल्ट 2026 बहुत जल्द indiapost.gov.in/gdsonlineengagement पर जारी कर दिया जाएगा। सबसे पहले चयनित उम्मीदवारों की फर्स्ट मेरिट लिस्ट जारी होगी। बीते वर्ष छह मेरिट लिस्ट जारी हुई थी। इस बार देखना होगा कितनी मेरिट लिस्ट जारी होती है। मेरिट लिस्ट में चयनित उम्मीदवारों का डिविजन, पोस्ट ऑफिस, पोस्ट का नाम, कैटेगरी, रजिस्ट्रेशन नंबर, प्राप्त प्रतिशत अंक, डॉक्यूमेंट वेरिफाई कराने की जगह की डिटेल्स जारी होगी। ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस) के 28740 पदों पर निकाली गई भर्ती की मेरिट लिस्ट 10वीं के अंकों के आधार पर निकाली जाएगी। इस भर्ती में लिखित परीक्षा व इंटरव्यू नहीं होंगे। पिछले रुझानों के बारे में बात करें तो इंडिया पोस्ट ने पिछली भर्ती में रिजल्ट 20 दिनों के अंदर जारी कर दिया था। जिसके मद्देनजर माना जा रहा है कि इस बार का रिजल्ट मार्च के शुरुआती हफ्ते में जारी किया जा सकता है।

इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती में कितने प्रतिशत मार्क्स पर चयन की उम्मीद

इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती में कटऑफ हर राज्य/श्रेणी के अनुसार अलग-अलग रहता है। पिछले ट्रेंड और आंकड़ों का विश्लेषण किया जाए तो यूपी, बिहार, दिल्ली, राजस्थान जैसे सर्किलों में जनरल कैटेगरी की कटऑफ आमतौर पर 90 फीसदी से ऊपर रही है। हालांकि चयन की कई मेरिट लिस्ट आती है। पहली लिस्ट में जनरल कैटेगरी की कटऑफ यूपी, बिहार, दिल्ली, राजस्थान जैसे सर्किलों में 99-100 तक पहुंची रहती है। एक्सपर्ट्स बताते हैं कि अधिकांश सर्किलों में इस भर्ती में 90 फीसदी से कम वालों का चयन होने की उम्मीद कम रहती है।

पिछले साल की बात की जाए तो छठी मेरिट लिस्ट में यूपी में आगरा, अलीगढ़, अयोध्या, बरेली, झांसी और प्रतापगढ़ जैसे कई मंडलों में कट-ऑफ 100 तक गई थी। दिव्यांग श्रेणियों के लिए कट-ऑफ अपेक्षाकृत कम रही है, जैसे मैनपुरी में PWD-A के लिए 88.8% और लखनऊ में PWD-B के लिए 89.5 फीसदी रही थी। अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए कुछ स्थानों पर कट-ऑफ कम देखी गई है, जैसे देवरिया में 95.8333% और मिर्जापुर में 92.15% ।

पिछली बार औरंगाबाद (बिहार) मंडल में ABPM पद पर UR श्रेणी के लिए कट-ऑफ 98% रहा था। BPM पद के लिए OBC श्रेणी के लिए कट-ऑफ 97.8571 फीसदी रहा था। मुजफ्फरपुर मंडल में

BPM पद पर OBC के लिए 97%, SC के लिए 97.2% और UR के लिए 97.4% रहा। ABPM पद पर OBC के लिए 97%, UR के लिए 97.8% रहा।

कुल 28,636 पदों का आरक्षण के आधार पर विवरण इस प्रकार है:

सामान्य : 12,696 पद

ओबीसी : 5,694 पद

एससी : 3,942 पद

एसटी: 2,716 पद

EWS: 2,719 पद

दिव्यांग : 869 पद

कुल 28,636 पदों का आरक्षण के आधार पर विवरण इस प्रकार है:

सामान्य : 12,696 पद

ओबीसी : 5,694 पद

एससी : 3,942 पद

एसटी: 2,716 पद

EWS: 2,719 पद

दिव्यांग : 869 पद

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन और Board Results 2026 ( UP Board Result 2026, MP Board Result 2026, CBSE 2026 Result) देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।