India Post GDS : हरियाणा और पंजाब वाले कैसे ले जा रहे यूपी की जीडीएस नौकरी, कटऑफ आसमान पर क्यों
India Post GDS Recruitment 2026: प्रयागराज डाक मंडल में जीडीएस के 97 पदों पर भर्ती की जा रही है। अंतिम रूप से 51 का चयन किया गया। इनमें भी उत्तर प्रदेश के केवल तीन ही अभ्यर्थी हैं जिन्हें ट्रेनिंग दी जा रही है।

India Post GDS Recruitment 2026: प्रयागराज डाक मंडल में ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस) के 97 पदों पर भर्ती की जा रही है। विभाग की ओर से सभी 97 पदों के लिए चयन कर अभिलेख सत्यापन के लिए अभ्यर्थियों को बुलाया गया था लेकिन इसके लिए 54 अभ्यर्थी ही उपस्थित हुए थे। इन 54 अभ्यर्थियों में से अंतिम रूप से 51 का चयन किया गया। इनमें भी उत्तर प्रदेश के केवल तीन ही अभ्यर्थी हैं जिनको प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रवर डाक अधिक्षक सुशील कुमार तिवारी ने बताया कि ग्रामीण डाक सेवक की भर्ती हाईस्कूल की मेरिट के आधार पर की जाती है। कोराना काल में हरियाणा और पंजाब के छात्रों को वहां की सरकार ने शत प्रतिशत अंक दिए थे। जिसके कारण भर्ती में उनका दबदबा है। चयनित अभ्यर्थियों में उत्तर प्रदेश के मात्र तीन उम्मीदवार शामिल हैं, जिनके हाईस्कूल में 95 प्रतिशत अंक हैं जबकि शेष 48 अभ्यर्थी हरियाणा और पंजाब के हैं।
15 -15 दिन के अंतराल में तीन बार लिस्ट
डाक अधिकारियों का कहना है कि अभिलेख सत्यापन के लिए 15 -15 दिन के अंतराल में तीन बार लिस्ट जारी की जाती है। फिर भी अगर पद रिक्त रहते हैं तो बचे पदों को अगली भर्ती में जोड़ दिया जाता है। वहीं वर्तमान में प्रयागराज मंडल में 840 ग्रामीण डाक सेवक कार्य कर रहे हैं।
भाषा से होती है समस्या, बाद में कराते हैं तबादला
डाक अधिकारियों के अनुसार दूसरे राज्यों के अभ्यर्थियों को यहां की स्थानीय भाषा में दिक्कत होती है। जिससे उन्हें कार्य करने में समस्या होती है। ग्राहकों को न इनकी भाषा समझ में आती है और न ही इन्हें ग्राहकों की। ऐसी स्थिति में यह अधिक दिन तक यहां कार्य नहीं कर पाते हैं और बाद में तबादला कराकर चले जाते हैं। जिससे फिर से यहां पद रिक्त हो जाता हैं। पूर्व की भर्तियों में ऐसा ही हुआ है।
देश भर में हो रही 28740 पदों पर भर्ती
ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस) के 28740 पदों पर निकाली गई भर्ती की पहली मेरिट लिस्ट 10वीं के अंकों के आधार पर कुछ दिन पहले ही निकाली गई है। इस भर्ती में लिखित परीक्षा व इंटरव्यू नहीं होते हैं।
इंडिया पोस्ट जीडीएस दूसरी मेरिट लिस्ट कब
भारतीय डाक विभाग में ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के पदों पर भर्ती के लिए पहली मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद, अब लाखों उम्मीदवारों की निगाहें ‘दूसरी मेरिट लिस्ट’ पर टिकी हैं। वे उम्मीदवार जो बहुत कम अंतर से पहली लिस्ट में जगह बनाने से चूक गए थे, उनके लिए यह एक बड़ा मौका है। डाक विभाग द्वारा अप्रैल 2026 के म
ध्य तक दूसरी मेरिट लिस्ट घोषित करने की प्रबल संभावना है। हालांकि अभी तक आधिकारिक तिथि की घोषणा नहीं की गई है।
क्या है जीडीएस वेतनमान (पद के अनुसार)
- बीपीएम के लिए 12,000 रुपये से -29,380 रुपये।
- एबीपीएम/ डाक सेवक के लिए 10,000 रुपये से -24,470 रुपये।
कुल 28,636 पदों का आरक्षण के आधार पर विवरण इस प्रकार है:
सामान्य : 12,696 पद
ओबीसी : 5,694 पद
एससी : 3,942 पद
एसटी: 2,716 पद
EWS: 2,719 पद
दिव्यांग : 869 पद
राज्य (सर्किल ) रिक्त पद स्थानीय भाषा
उत्तर प्रदेश (UP) 3,169 हिंदी
महाराष्ट्र 3,553 मराठी / कोंकणी
पश्चिम बंगाल 2,983 बंगाली / हिंदी / अंग्रेजी
मध्य प्रदेश 2,102 हिंदी
तमिलनाडु 2,009 तमिल
बिहार 1,344 हिंदी
ओडिशा 1,191 उड़िया
छत्तीसगढ़ 1,155 हिंदी
राजस्थान 634 हिंदी
झारखंड 908 हिंदी
उत्तराखंड 436 हिंदी
दिल्ली 38 हिंदी
लेखक के बारे में
Pankaj Vijayपंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार
शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।
15 से अधिक सालों का अनुभव
पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।
विजन
तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी


