India Post GDS Vacancy: बिना परीक्षा डाक विभाग में नौकरी, 23757 पद खाली; देखें राज्यवार भर्तियां

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

भारतीय डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के 23757 पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। 10वीं पास उम्मीदवार 2 से 21 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

india post gds recruitment 2026 apply online know state wise vacancy
भारतीय डाक विभाग भर्ती

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बेहद शानदार खबर सामने आई है। अगर आप भी किसी ऐसे मौके की तलाश में थे जहां बिना कोई भारी-भरकम परीक्षा दिए सीधी नौकरी मिल जाए, तो भारतीय डाक विभाग (India Post) ने आपकी मुराद सुन ली है। डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के पदों पर एक बंपर भर्ती का ऐलान कर दिया है। साल 2026 की इस भर्ती के जरिए पूरे देश में कुल 23,757 खाली पदों को भरा जाएगा। इस वैकेंसी ने 10वीं पास युवाओं के चेहरों पर मुस्कान ला दी है। गांव और कस्बों में रहकर काम करने के इच्छुक युवाओं के लिए यह किसी सुनहरे अवसर से कम नहीं है।

27 अगस्त 2026 को इस बहुप्रतीक्षित भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। जो भी उम्मीदवार इस मौके का फायदा उठाना चाहते हैं, उन्हें तारीखों का खास ख्याल रखना होगा। आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) से होगी, जिसका पोर्टल 31 अगस्त 2026 से ही खुल जाएगा। इसके बाद असली आवेदन प्रक्रिया और फीस जमा करने का काम 2 सितंबर की शाम 5 बजे से शुरू होगा। यह पूरी ऑनलाइन प्रक्रिया 21 सितंबर 2026 की शाम 5 बजे तक चलेगी। अगर फॉर्म भरते वक्त आपसे कोई अनजाने में गलती हो जाती है, तो घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। विभाग ने सुधार (करेक्शन विंडो) के लिए 23 और 24 सितंबर की तारीख तय की है।

किस राज्य में कितनी भर्ती

इस शानदार रिक्रूटमेंट ड्राइव के जरिए देश भर के अलग-अलग पोस्टल सर्किलों में तीन अहम पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इनमें ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM), असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM) और डाक सेवक के पद शामिल हैं। अगर राज्यवार रिक्तियों पर नजर डालें, तो सबसे बड़ा मौका महाराष्ट्र के युवाओं के लिए है। वहां सबसे ज्यादा 2,297 पदों पर वैकेंसी निकली है, जो खासतौर पर मराठी भाषा जानने वालों के लिए एक बड़ी सौगात है। इसके ठीक पीछे तमिलनाडु का नंबर आता है, जहां 2,118 पद खाली हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य में 1,691 पदों पर भर्ती होनी है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल में 1,619, मध्य प्रदेश में 1,450, झारखंड में 1,379, केरल में 1,373, उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में 1,354, ओडिशा में 1,353, कर्नाटक में 1,116 और बिहार में 1,098 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। सिर्फ इन 11 बड़े सर्किलों का आंकड़ा ही 16,847 बैठता है।

अब सवाल आता है कि आखिर इसके लिए अप्लाई कौन कर सकता है? इसकी योग्यता बेहद सीधी और आसान रखी गई है। 21 सितंबर 2026 तक जिन उम्मीदवारों की उम्र 18 से 40 साल के बीच है, वे बेझिझक अपना आवेदन कर सकते हैं। सरकारी नियमों के मुताबिक आरक्षित वर्गों को अधिकतम आयु सीमा में छूट भी मिलेगी। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना लाजमी है। शर्त बस इतनी है कि आपने 10वीं में गणित और अंग्रेजी विषय जरूर पढ़े हों। इसके अलावा, आप जिस राज्य या सर्किल से फॉर्म भर रहे हैं, वहां की स्थानीय भाषा पर आपकी अच्छी पकड़ होनी चाहिए। आज के डिजिटल दौर को देखते हुए बेसिक कंप्यूटर की जानकारी होना भी जरूरी है, और हां, साइकिल चलाना आना भी इस नौकरी की एक अहम शर्त मानी गई है।

फीस के मामले में भी यह भर्ती काफी राहत देने वाली है। अगर आप अनारक्षित वर्ग (General), ओबीसी (OBC-NCL) या ईडब्ल्यूएस (EWS) कैटेगरी से आते हैं, तो आपको महज 100 रुपये की फीस चुकानी होगी। वहीं, महिलाओं, एससी, एसटी और अन्य सभी आरक्षित वर्गों के लिए यह फॉर्म एकदम फ्री है। नौकरी लगने के बाद सैलरी (TRCA) भी अच्छी खासी मिलेगी। ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM) के पद के लिए शुरुआती वेतनमान 12,000 रुपये से लेकर 29,380 रुपये तक होगा। वहीं, असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM) और डाक सेवक के लिए यह स्लैब 10,000 रुपये से 24,470 रुपये के बीच तय किया गया है।

नहीं होगी कोई लिखित परीक्षा

इस पूरी भर्ती की सबसे खास बात इसकी चयन प्रक्रिया है। इसके लिए आपको कोई लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी। आपका चयन सीधे तौर पर 10वीं कक्षा में मिले अंकों के आधार पर होगा। कंप्यूटर सिस्टम चार दशमलव स्थानों तक आपके नंबरों की गणना करके एक बिल्कुल सटीक मेरिट लिस्ट तैयार करेगा। जिन खुशनसीबों का नाम इस लिस्ट में आएगा, उन्हें डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद एक सामान्य मेडिकल टेस्ट होगा और फिर नियुक्ति पत्र सौंप दिया जाएगा। हालांकि, चयनित BPM उम्मीदवारों को यह ध्यान रखना होगा कि उन्हें अपने खर्चे पर शाखा डाकघर चलाने के लिए जगह की व्यवस्था करनी होगी और उसी डाक गांव के भीतर रहना होगा। ABPM और डाक सेवक को भी अपने डिलीवरी क्षेत्राधिकार के अंतर्गत ही निवास करना अनिवार्य है।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari

शॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।

परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।

लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।

शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।

रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।

विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़बिना परीक्षा डाक विभाग में नौकरी, 23757 पद खाली; देखें राज्यवार भर्तियां