India Post GDS Merit List 2026: GDS ग्रामीण डाक सेवक में चयनित छात्र ध्यान दें, 23 मार्च तक कराएं डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

Mar 09, 2026 11:52 am ISTPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share

India Post GDS Merit List 2026: भारतीय डाक विभाग (India Post) ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती 2026 की पहली मेरिट लिस्ट में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के लिए अब अगला चरण डॉक्यूमेंट के फिजिकल वेरिफिकेशन बेहद महत्वपूर्ण है।

India Post GDS Merit List 2026: GDS ग्रामीण डाक सेवक में चयनित छात्र ध्यान दें, 23 मार्च तक कराएं डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

India Post GDS Merit List 2026: भारतीय डाक विभाग (India Post) ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती 2026 के लिए पहली मेरिट लिस्ट आधिकारिक तौर पर जारी कर दी है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से देश भर के विभिन्न डाक सर्किलों में हजारों रिक्त पदों को भरा जाना है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, वे अब विभाग की आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाकर अपना नाम और चयन की स्थिति देख सकते हैं।

पहली मेरिट लिस्ट में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के लिए अब अगला चरण बेहद महत्वपूर्ण है। इन सभी चयनित अभ्यर्थियों को अब अपने डॉक्यूमेंट के फिजिकल वेरिफिकेशन की प्रक्रिया को पूरा करना होगा।

23 मार्च तक पूरा करना होगा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV)

डाक विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, पहली लिस्ट में शामिल उम्मीदवारों को 23 मार्च 2026 तक अपने संबंधित मंडल प्रमुख के पास डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए उपस्थित होना अनिवार्य है। यदि कोई उम्मीदवार निर्धारित तिथि तक अपने डॉक्यूमेंट की जांच नहीं कराता है, तो उसकी उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी और उस पद को खाली मानकर अगली लिस्ट के जरिए भरा जाएगा। विभाग ने स्पष्ट किया है कि 23 मार्च के बाद किसी भी अभ्यर्थी को अतिरिक्त समय नहीं दिया जाएगा।

वेरिफिकेशन के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट की लिस्ट

उम्मीदवारों को वेरिफिकेशन केंद्र पर अपने सभी ओरिजनल डॉक्यूमेंट के साथ उनकी दो सेल्फ-अटेस्टेड फोटोकॉपी लेकर जानी होगी:

10वीं की मार्कशीट और प्रमाण पत्र

जाति प्रमाण पत्र

निवास प्रमाण पत्र

फोटो आईडी कार्ड

मेडिकल सर्टिफिकेट

पासपोर्ट साइज फोटो

दूसरी मेरिट लिस्ट कब होगी जारी?

पहली लिस्ट जारी होने के बाद अब उन उम्मीदवारों को दूसरी लिस्ट का बेसब्री से इंतजार है जिनका नाम पहली लिस्ट में नहीं आ सका। सूत्रों और पिछले रुझानों के अनुसार, इंडिया पोस्ट GDS की दूसरी मेरिट लिस्ट अप्रैल 2026 के पहले या दूसरे सप्ताह में जारी की जा सकती है।

दूसरी लिस्ट मुख्य रूप से उन पदों के लिए निकाली जाएगी जो पहली लिस्ट के उम्मीदवारों द्वारा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन न कराने या अपात्र पाए जाने के कारण खाली रह जाएंगे। इसलिए, जिन छात्रों के अंक कट-ऑफ के करीब हैं, उन्हें उम्मीद नहीं छोड़नी चाहिए और नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहना चाहिए।

चयन की प्रक्रिया: कोई परीक्षा नहीं

ग्रामीण डाक सेवक (बीपीएम/एबीपीएम) के पदों पर चयन पूरी तरह से मेरिट आधारित होता है। इसमें कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं लिया जाता है। 10वीं कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर ही ऑटो-जेनरेटेड मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है। यदि दो उम्मीदवारों के अंक समान होते हैं, तो उम्र और अन्य मानदंडों के आधार पर वरीयता दी जाती है। चयनित उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने मोबाइल नंबर और ईमेल को एक्टिव रखें, क्योंकि विभाग की ओर से वेरिफिकेशन के लिए एसएमएस (SMS) के जरिए भी सूचना भेजी जाती है।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन और Board Results 2026 ( UP Board Result 2026, CBSE 10th Result 2026 Live) देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।