India Post GDS Result 2026: जीडीएस ग्रामीण डाक सेवक रिजल्ट का इंतजार, 28,636 पदों पर होगी भर्ती

Mar 01, 2026 11:40 am ISTPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

India Post GDS Selection List 2026: भारतीय डाक विभाग जल्द ही 28,636 ग्रामीण डाक सेवक (GDS) पदों के लिए भर्ती परिणाम घोषित करने वाला है। जिन अभ्यर्थियों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया है, उन्हें बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार है।

India Post GDS Result 2026: जीडीएस ग्रामीण डाक सेवक रिजल्ट का इंतजार, 28,636 पदों पर होगी भर्ती

India Post GDS Result 2026: भारतीय डाक विभाग जल्द ही 28,636 ग्रामीण डाक सेवक (GDS) पदों के लिए भर्ती परिणाम घोषित करने वाला है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 31 जनवरी से 16 फरवरी 2026 तक चली थी, जिसमें GDS, ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM) और असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM) के पद शामिल हैं। उम्मीदवार अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर देख सकेंगे। पहली मेरिट लिस्ट PDF फॉर्मेट में जारी की जाएगी, जिसमें शॉर्टलिस्ट किए गए छात्रों के रोल नंबर होंगे। अभ्यर्थी वेबसाइट पर लिंक एक्टिव होते ही अपनी लिस्ट डाउनलोड कर सकेंगे। जिन अभ्यर्थियों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया है, उन्हें बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार है।

कैसे होगा चयन?

यह भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह से मेरिट पर आधारित है, जिसमें उम्मीदवारों का चयन उनकी 10वीं कक्षा के अंकों के आधार पर किया जाता है। इसमें कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होता, यही कारण है कि देश भर के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के युवाओं के बीच इस नौकरी का जबरदस्त क्रेज रहता है।

India Post GDS Result 2026: मेरिट लिस्ट कैसे चेक करें?

जैसे ही डाक विभाग रिजल्ट घोषित करेगा, अभ्यर्थी नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर अपना नाम लिस्ट में देख सकते हैं:

  1. सबसे पहले इंडिया पोस्ट GDS की आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाएं।

2. होमपेज पर दाईं ओर दिए गए 'Selection List' या 'GDS 2026 Schedule-I Merit List' के लिंक को खोजें।

3. अपने संबंधित राज्य (सर्कल) पर क्लिक करें।

4. एक PDF फाइल आपके डिवाइस पर डाउनलोड हो जाएगी।

5. इस PDF में अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या नाम सर्च (Ctrl+F) करें।

6. यदि आपका नाम लिस्ट में है, तो इसका मतलब है कि आप अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट हो गए हैं।

जरूरी डॉक्यूमेंट (DV)

मेरिट लिस्ट में नाम आने का मतलब यह नहीं है कि आपकी नौकरी पक्की हो गई है। इसके बाद आपको डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) की प्रक्रिया से गुजरना होगा। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को निर्धारित समय के भीतर अपने नजदीकी डाक विभाग के ऑफिस में नीचे दिए गए जरूरी डॉक्यूमेंट लेकर पहुंचना होगा।

10वीं कक्षा की ओरिजनल मार्कशीट और प्रमाणपत्र।

जाति प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)।

निवास प्रमाणपत्र ।

आधार कार्ड या अन्य वैलिड फोटो आईडी।

चिकित्सा प्रमाणपत्र ।

पासपोर्ट साइज फोटो।

राज्य-वार मेरिट लिस्ट।

इंडिया पोस्ट प्रत्येक सर्कल या राज्य (जैसे उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश आदि) के लिए अलग-अलग मेरिट लिस्ट जारी करता है। कट-ऑफ अलग-अलग राज्यों और श्रेणियों के अनुसार भिन्न हो सकती है।

महत्वपूर्ण सूचना

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी अनाधिकारिक वेबसाइट या सोशल मीडिया पर चल रही फर्जी लिस्ट से सावधान रहें। केवल आधिकारिक पोर्टल पर दी गई जानकारी को ही अंतिम मानें। विभाग द्वारा उन उम्मीदवारों को SMS और ईमेल के माध्यम से भी सूचना दी जाती है जिनका चयन मेरिट लिस्ट में होता है।

इंडिया पोस्ट GDS के रूप में चयनित होने वाले उम्मीदवारों को ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM) और असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM) जैसे पदों पर काम करने का मौका मिलता है, जो ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग और डाक सेवाओं को घर-घर पहुंचाने का काम करते हैं।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, Bihar Board Result 2026, CBSE Board Result 2026, UP Board Result 2026 और सरकारी जॉब अपडेट्स हिंदी में पाने के लिए आज ही Live Hindustan App डाउनलोड करें।