India Post GDS Vacancy : कितने परसेंट मार्क्स पर चयन संभव, 28636 ग्रामीण डाक सेवक भर्ती की आज अंतिम तिथि
India Post GDS Vacancy 2026: भारतीय डाक विभाग की ग्रामीण डाक सेवकों के 28636 पदों पर भर्ती के लिए कल 14 फरवरी 2026 रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि है। जिन इच्छुक व योग्य युवाओं ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे फौरन आवेदन करें।

India Post GDS Vacancy 2026: भारतीय डाक विभाग की ग्रामीण डाक सेवकों के 28636 पदों पर भर्ती के लिए आज 14 फरवरी 2026 रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि है। जिन इच्छुक व योग्य युवाओं ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे फौरन indiapost.gov.in/gdsonlineengagement पर जाकर आवेदन करें। आवेदन फॉर्म पूरी तरह भरकर 16 फरवरी तक सब्मिट करना होगा। फॉर्म में करेक्शन 18 फरवरी से 19 फरवरी के बीच हो सकेगा। इस भर्ती में 10वीं पास युवा एप्लाई कर सकते हैं। इस भर्ती में न कोई लिखित परीक्षा होगी और न इंटरव्यू। चयन की मेरिट लिस्ट 10वीं में प्राप्त मार्क्स के आधार पर बनेगी।
इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती में कितने प्रतिशत मार्क्स पर चयन की उम्मीद
इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती में कटऑफ हर राज्य/श्रेणी के अनुसार अलग-अलग रहता है। पिछले ट्रेंड और आंकड़ों का विश्लेषण किया जाए तो यूपी, बिहार, दिल्ली, राजस्थान जैसे सर्किलों में जनरल कैटेगरी की कटऑफ आमतौर पर 90 फीसदी से ऊपर रही है। हालांकि चयन की कई मेरिट लिस्ट आती है। पहली लिस्ट में जनरल कैटेगरी की कटऑफ यूपी, बिहार, दिल्ली, राजस्थान जैसे सर्किलों में 99-100 तक पहुंची रहती है। एक्सपर्ट्स बताते हैं कि अधिकांश सर्किलों में इस भर्ती में 90 फीसदी से कम वालों का चयन होने की उम्मीद कम रहती है।
कुल 28,636 पदों का आरक्षण के आधार पर विवरण इस प्रकार है:
सामान्य : 12,696 पद
ओबीसी : 5,694 पद
एससी : 3,942 पद
एसटी: 2,716 पद
EWS: 2,719 पद
दिव्यांग : 869 पद
राज्य (सर्किल ) रिक्त पद स्थानीय भाषा
उत्तर प्रदेश (UP) 3,169 हिंदी
महाराष्ट्र 3,553 मराठी / कोंकणी
पश्चिम बंगाल 2,983 बंगाली / हिंदी / अंग्रेजी
मध्य प्रदेश 2,102 हिंदी
तमिलनाडु 2,009 तमिल
बिहार 1,344 हिंदी
ओडिशा 1,191 उड़िया
छत्तीसगढ़ 1,155 हिंदी
राजस्थान 634 हिंदी
झारखंड 908 हिंदी
उत्तराखंड 436 हिंदी
दिल्ली 38 हिंदी
gd
कैटेगरी वाइज पोस्ट
उत्तर प्रदेश
यूआर: 1,328
ओबीसी: 830
एससी: 588
एसटी: 62
ईडब्ल्यूएस: 291
कुल: 3,169
बिहार (हिन्दी)
यूआर: 599
ओबीसी: 328
एससी: 199
एसटी: 67
ईडब्ल्यूएस: 119
PwD-ए: 8 | PwD-बी: 8 | PwD-सी: 11 | PwD-DE: 5
कुल: 1,344
राजस्थान (हिन्दी)
यूआर: 295 | ओबीसी: 87 | एससी: 84 | एसटी: 73 | ईडब्ल्यूएस: 73
कुल: 634
मध्य प्रदेश (हिन्दी)
यूआर: 844
ओबीसी: 252
एससी: 336
एसटी: 398
ईडब्ल्यूएस: 222
कुल: 2,102
दिल्ली (हिन्दी)
यूआर: 27 | ओबीसी: 4 | एससी: 2 | एसटी: 3 | ईडब्ल्यूएस: 2
कुल: 38
हिमाचल प्रदेश (हिन्दी)
यूआर: 217 | ओबीसी: 101 | एससी: 131 | एसटी: 12 | ईडब्ल्यूएस: 49
कुल: 520
हरियाणा (हिन्दी)
यूआर: 114 | ओबीसी: 73 | एससी: 48 | एसटी: 0 | ईडब्ल्यूएस: 25
कुल: 270
झारखंड (हिन्दी)
यूआर: 382 | ओबीसी: 105 | एससी: 100 | एसटी: 218 | ईडब्ल्यूएस: 71
कुल: 908
छत्तीसगढ़ (हिन्दी)
यूआर: 472 | ओबीसी: 46 | एससी: 137 | एसटी: 340 | ईडब्ल्यूएस: 115
कुल: 1,155
भर्ती की अन्य डिटेल्स
आयु सीमा
- न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष।
- अधिकतम आयुसीमा में अनुसूचित जाति को पांच वर्ष, ओबीसी वर्ग को तीन साल की छूट प्रदान की जाएगी।
शैक्षणिक योग्यता - 10वीं कक्षा मैथ्स और अंग्रेजी के साथ पास होना जरूरी। जिस सर्किल के लिए आवेदन कर रहे हैं, वहां की स्थानीय भाषा का ज्ञान हो।
अभ्यर्थी को कंप्यूटर का ज्ञान हो। साइकिल चलाना भी आता हो।
वेतनमान (पद के अनुसार)
- बीपीएम के लिए 12,000 रुपये से -29,380 रुपये।
- एबीपीएम/ डाक सेवक के लिए 10,000 रुपये से -24,470 रुपये।
चयन प्रक्रिया
- उम्मीदवारों के ऑनलाइन जमा आवेदनों के आधार पर मेरिट सूची तैयार कर चयन किया जाएगा। चयन के बाद शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों को पहले अपने संबंधित डिविजनल हेड से डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन कराना होगा।
- उच्च शैक्षणिक योग्यता रखने वाले उम्मीदवारों को किसी प्रकार की प्राथमिकता नहीं मिलेगी। अंतिम चयन 10वीं में प्राप्त अंकों के आधार पर होगा।
जनरल व ओबीसी वर्ग के लिए आवेदन फीस - 100 रुपये। एससी, एसटी व सभी वर्गों की महिलाओं के लिए कोई फीस नहीं है।
इंडिया पोस्ट जीडीएस का फॉर्म कैसे भरें, स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया
पहले रजिस्ट्रेशन करें
1. सबसे पहले https://www.indiapost.gov.in/gdsonlineengagement पर जाएं।
2. Click Here to Register/Apply के लिंक पर क्लिक करें।
3. अगर पहले से लॉग इन बना है तो कैंडिडेट लॉगइन पर क्लिक करें। अगर नए उम्मीदवार हैं तो न्यू कैंडिडेट रजिस्ट्रेशन के लिंक पर क्लिक करें।
4. नया उम्मीदवार होने पर अपना मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करें और "Send OTP" पर क्लिक करें। आपके मोबाइल और ईमेल पर प्राप्त 6 अंकीय ओटीपी को दर्ज करके उन्हें सत्यापित करें।
5. पंजीकरण पूरा करना: उम्मीदवार से जुड़ी आवश्यक जानकारी भरें और कंपलीट रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें।
6. आपका पंजीकरण नंबर और पासवर्ड आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर और ईमेल पर भेज दिया जाएगा।
7. उम्मीदवार लॉगिन: अब कैंडिडेट लॉग इन पर जाएं और अपना पंजीकरण आईडी और पासवर्ड दर्ज करें। लॉगिन के लिए एक बार फिर मोबाइल ओटीपी का उपयोग करके सत्यापन करना होगा।
फॉर्म भरें
फॉर्म भरने के चार चरण हैं - पर्सनल डिटेल्स भरना, शैक्षणिक योग्यता भरना, पोस्ट प्रेफरेंस भरना और फिर फोटो व सिग्नेचर अपलोड करना।
1. आवेदन पत्र भरना: "Apply Online" पर क्लिक करें और वह अधिसूचना (Notification) चुनें जिसके लिए आप आवेदन करना चाहते हैं। अपनी व्यक्तिगत जानकारी जैसे वैवाहिक स्थिति, विकलांगता की स्थिति, रोजगार की जानकारी और अपना पूरा स्थायी/पत्रव्यवहार का पता भरें।
2. शैक्षणिक योग्यता: अपने हाई स्कूल (10वीं) का विवरण दें। सर्किल, उत्तीर्ण होने का वर्ष, बोर्ड का नाम और रोल नंबर की डिटेल्स देनी होगी।
3. अंक दर्ज करें - प्रत्येक विषय में प्राप्त अंक भरें। इस भर्ती के लिए गणित और अंग्रेजी विषयों में पास होना अनिवार्य है। अपनी क्षेत्रीय भाषा (जैसे हिंदी) का चयन करें और यदि आपका परिणाम सीजीपीए (CGPA) में है, तो उसे भी दर्ज करें।
4. पद की प्राथमिकता : अपना सर्किल और डिवीजन चुनें। इसके बाद उपलब्ध डाकघरों की सूची में से अपनी प्राथमिकता (जैसे 1, 2, 3) दर्ज करें। फॉर्म में 39 प्रेफरेंस मिलेंगे।
5. दस्तावेज अपलोड : अपनी फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें और "Preview" सेक्शन में जाकर अपने पूरे आवेदन पत्र की सावधानीपूर्वक जांच करें।
6. अंतिम सबमिशन और भुगतान: सब्मिट एप्लीकेशन फॉर्म पर क्लिक करें। इसके बाद भुगतान गेटवे (Payment Gateway) खुलेगा, जहां आप यूपीआई (UPI), क्रेडिट/डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से शुल्क का भुगतान कर सकते हैं। भुगतान पूरा होते ही आपका आवेदन सफलतापूर्वक जमा हो जाएगा।
जीडीएस का फॉर्म भरते समय अपलोड किए जाने वाले दस्तावेजों की सूची-
- फोटो (Photograph): उम्मीदवार की अपनी फोटो।
- हस्ताक्षर (Signature): उम्मीदवार के हस्ताक्षर की डिजिटल कॉपी।
हालांकि अपलोड केवल फोटो और हस्ताक्षर करने होते हैं, लेकिन फॉर्म भरने के लिए आपके पास हाई स्कूल (10वीं) की मार्कशीट/रोल नंबर की पूरी डिटेल्स होनी चाहिए।
लेखक के बारे में
Pankaj Vijayपंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार
शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।
15 से अधिक सालों का अनुभव
पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।
विजन
तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी


