India Post GDS Cut Off : 83 प्रतिशत अंक पर भी चयन, क्या रही इंडिया पोस्ट जीडीएस कटऑफ, राज्यवार ब्योरा
India Post GDS Cut Off : उत्तर प्रदेश सर्कल में अनारक्षित श्रेणी के तहत सभी डिविजनों और पोस्ट ऑफिसों में केवल 100 फीसद अंक वाले उम्मीदवारों का ही चयन हुआ है। पहली मेरिट लिस्ट indiapost.gov.in/gdsonlineengagement पर देखें

India Post GDS Cut Off July 2026 Ist Merit List : इंडिया पोस्ट ने जीडीएस भर्ती जुलाई 2026 सत्र का रिजल्ट जारी कर दिया है। सर्किल वाइज पहली मेरिट लिस्ट indiapost.gov.in/gdsonlineengagement पर जाकर देखी जा सकती है। इसके जरिए GDS ब्रांच पोस्टमास्टर, असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर और ग्रामीण डाक सेवक के 23757 पदों का भर्ती होगी। कटऑफ का विश्लेषण करने से पता चलता है कि उत्तर प्रदेश सर्कल में अनारक्षित (UR) श्रेणी के तहत सभी डिविजनों और पोस्ट ऑफिसों में केवल 100 फीसद अंक वाले उम्मीदवारों का ही चयन हुआ है। ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस में अधिकांश मंडलों में कटऑफ सामान्य वर्ग के समान ही 98 फीसदी से 100 फसदी के बीच सिमटी रही। एससी में अधिकांश पोस्ट ऑफिसों में कटऑफ 96 प्रतिशत से 100 प्रतिशत तक रही। बिहार की बात करें यहां भी सामान्य वर्ग में कटऑफ बेहद कड़ी रही है। लगभग सभी मंडलों के अधिकांश डाकघरों में चयन 100 फीसदी या 99 फीसदी से अधिक अंकों पर हुआ है। पटना, बेगूसराय, औरंगाबाद, भागलपुर, भोजपुर, दरभंगा, गया, मुजफ्फरपुर और वैशाली जैसे प्रमुख मंडलों में अनारक्षित और ओबीसी पदों पर 100 फीसदी अंक पाने वाले अभ्यर्थियों का ही दबदबा रहा।
यूपी में 83.5 फीसदी अंक पर चयन
उत्तर प्रदेश सर्किल में फतेहगढ़ मंडल के रोहिला बीओ में ABPM पद पर एसटी कैटेगरी में कटऑफ 83.5 फीसदी तक गिरी है। यहां 83.5 फीसदी वाले एसटी उम्मीदवार का भी चयन हुआ है। बहराइच मंडल के गूर बीओ में BPM के 88.66 फीसदी पर चयन हुआ है।
मेरिट लिस्ट में चयनितों का रजिस्ट्रेशन नंबर, डिविजन, ऑफिस, पोस्ट आईडी, पोस्ट नेम, कैटेगरी और पर्सेंटेंज मार्क्स की डिटेल्स दी गई है। जनवरी 2026 सत्र की जीडीएस भर्ती में चार मेरिट जारी हुई थी। जबकि इससे पहले की भर्तियों में आमतौर पर छह मेरिट लिस्ट जारी होती थी। इस बर देखना होगा कितनी मेरिट लिस्ट जारी होती है। मेरिट लिस्ट में चयनित अभ्यर्थियों को अगले चरण डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया गया है। शॉर्टलिस्ट किए गए कैंडिडेट्स को 27 अक्टूबर 2026 तक अपने डॉक्यूमेंट्स उस डिवीजन के डिवीजनल ऑफिस में वेरिफाई करवाने होंगे जिसके लिए वे चुने गए हैं। कैंडिडेट्स को सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स की ओरिजिनल और 2 सेट फोटोकॉपी के साथ रिपोर्ट करना होगा।
इंडिया पोस्ट जीडीएस पहली मेरिट लिस्ट की कटऑफ क्या रही (India Post GDS Cut Off July 2026 Ist Merit List )
उत्तर प्रदेश जीडीएस कटऑफ
उत्तर प्रदेश सर्कल में सामान्य वर्ग के लिए प्रतिस्पर्धा बेहद कठिन रही। राज्य के लगभग सभी मंडलों (जैसे लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, आगरा आदि) में एबीपीएम, बीपीएम और डाकसेवक तीनों पदों पर केवल 100% अंक वाले अभ्यर्थियों का ही चयन हुआ है।
जनरल कैटेगरी
1. सहायक शाखा पोस्टमास्टर (ABPM ):
-सबसे कम कटऑफ:-100%
-स्थिति: आगरा, अलीगढ़, अयोध्या, आजमगढ़, बागपत, बहराइच, बलिया, बस्ती, बिजनौर, बुलंदशहर, देवरिया, एटा, इटावा, गाजियाबाद, गाजीपुर, गोंडा, गोरखपुर, हरदोई, जौनपुर, झांसी, कानपुर, लखनऊ, मैनपुरी, मथुरा, मेरठ, मिर्जापुर, मुरादाबाद, प्रतापगढ़, प्रयागराज, रायबरेली, सहारनपुर, शाहजहांपुर, सीतापुर, सुल्तानपुर तथा वाराणसी सहित सभी डिविजनों के सभी ब्रांच पोस्ट ऑफिसों (BO) में यूआर की कटऑफ 100% ही रही है।
2. शाखा पोस्टमास्टर (BPM ):
-सबसे कम कटऑफ:-100%
-स्थिति: सभी डिविजनों में BPM पद के लिए जनरल कैटेगरी की न्यूनतम कटऑफ 100% पर ही सिमटी है।
3. डाकसेवक :
-सबसे कम कटऑफ:-100%
-स्थिति: सब पोस्ट ऑफिस (SO) और हेड ऑफिस (HO) में जनरल (UR) वर्ग के डाकसेवक पद हेतु चयनित सभी अभ्यर्थियों के अंक 100% दर्ज हैं।
सबसे कम कटऑफ अंक वाले डिविजन और पोस्ट ऑफिस
1. सहायक शाखा पोस्टमास्टर (ABPM)
-सबसे कम कटऑफ:-83.5%
-डिविजन: फतेहगढ़ डिविजन
-पोस्ट ऑफिस: रोहिला बीओ
-कैटेगरी: ST (Post ID: 30364859)
(इसके बाद अगला कम कटऑफ बागपत डिविजन के गोगवान बीओ में 85.5% (ST) तथा फतेहगढ़ डिविजन के गैसिंहपुर बीओ में 87.6% (ST) रहा है।)
2. शाखा पोस्टमास्टर (BPM)
-सबसे कम कटऑफ:-88.6667%
-डिविजन: बहराइच डिविजन
-पोस्ट ऑफिस: गूर बीओ
-कैटेगरी: ST (Post ID: 30412701)
(इसके अतिरिक्त कानपुर मफोसिल डिविजन के ओसिया बीओ में 91.6667% (ST) तथा कानपुर सिटी डिविजन के भरू बीओ में 95% (ST) रहा है।)
3. डाकसेवक
-सबसे कम कटऑफ:-92.15%
-डिविजन: कानपुर सिटी डिविजन (Kanpur City Division)
-पोस्ट ऑफिस: सरसौल एसओ (Sarsaul SO)
-कैटेगरी: ST (Post ID: 30771337)
(इसके बाद मुरादाबाद डिविजन के पीपलसाना आरएस एसओ में 93.3333% (ST) तथा अलीगढ़ डिविजन के दयाल नगर एसओ में 94.2% (PWD-A) रहा है।)
ss
बिहार की जीडीएस कटऑफ कितनी रही
पटना, बेगूसराय, औरंगाबाद, भागलपुर, भोजपुर, दरभंगा, गया, मुजफ्फरपुर और वैशाली जैसे प्रमुख मंडलों में अनारक्षित व ओबीसी पदों पर 100 फीसदी अंक पाने वाले अभ्यर्थियों का ही चयन रहा। केवल ST PWD श्रेणियों में ही कटऑफ 90% से 95% के आसपास आई है; बाकी सभी वर्गों में 98% से नीचे चयन होना नामुमकिन सा रहा है।
अनारक्षित
लगभग सभी मंडलों के अधिकांश डाकघरों में चयन 100% या 99% से अधिक अंकों पर हुआ है।
न्यूनतम कटऑफ:
एबीपीएम (ABPM): वैशाली मंडल के सलेमपुर दुमरिया बीओ में न्यूनतम कटऑफ 99.2308% दर्ज की गई।
बीपीएम (BPM): वैशाली मंडल के सिरसबिरन बीओ में न्यूनतम कटऑफ 99.3333% रही।
डाकसेवक : आरएमएस एनबी मंडल (दरभंगा आरएमएस टीएमओ) में सबसे कम 96.6154% कटऑफ दर्ज हुई।
ओबीसी
अन्य पिछड़ा वर्ग की कटऑफ भी सामान्य वर्ग के लगभग समकक्ष ही रही है, जो 99% से 100% के बीच सिमटी हुई है (जैसे औरंगाबाद के अबगिला बीओ में 100% तथा मऊरी बीओ में 99.8333 फीसदी रही।
ईडब्ल्यूएस
कटऑफ सीमा: ईडब्ल्यूएस श्रेणी में कटऑफ सामान्य वर्ग से मामूली कम रही, जो 97.4% से 99.8% के दायरे में देखी गई (जैसे वैशाली के कुतुबपुर में 97.4% और गया के बंसही बीघा में 99%।
एससी एसटी
एससी: अधिकांश स्थानों पर कटऑफ 98% से 100% तक दर्ज हुई (जैसे दरभंगा के नरुआर बीओ में 98.2%)।
एसटी: बिहार सर्कल में सबसे कम कटऑफ इसी वर्ग में देखने को मिली:
एबीपीएम: पटना साहिब मंडल के गढ़ोचक बीओ में न्यूनतम कटऑफ 89.3% रही।
बीपीएम: वैशाली मंडल के अजीजपुर चंदे बीओ में 93.4167% और औरंगाबाद के फतेहपुर संदा बीओ में 95% दर्ज की गई।
राजस्थान सर्कल
अनारक्षित : अधिकांश मंडलों (जैसे अलवर, बाड़मेर, जयपुर सिटी, जयपुर मफसिल, जैसलमेर, सवाईमाधोपुर, सिरोही आदि) के अधिकांश पोस्ट ऑफिसों में UR श्रेणी की कटऑफ 100% दर्ज की गई है। हालांकि कुछ गिने-चुने शहरी/विशेष मंडलों (जैसे राजसमंद के कांकरोली एचओ) में डाकसेवक पद पर कटऑफ 98% भी देखी गई है।
ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी : इन तीनों श्रेणियों में भी कटऑफ सामान्य वर्ग के समान ही 100 फीसदी पर है (जैसे अलवर के तिजारा एसओ में OBC 100%, बाड़मेर के कोजा बीओ में SC 100% और सिरवास बीओ में EWS 100%)
एसटी
एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को कटऑफ में थोड़ी राहत मिली; जैसे राजसमंद के गिलूंड एसओ व गोआंगुड़ा एसओ में कटऑफ 96.1667%, कांकरोली एचओ में 96.6667%, जैसलमेर के हरियार बीओ में 97.8%, तथा जयपुर मफसिल के उदयपुरिया एसओ में 99% दर्ज हुई।
दिल्ली सिर्कल
जनरल, ओबीसी, एससी, EWS श्रेणी: दिल्ली सर्कल के चारों मंडलों (दिल्ली ईस्ट, दिल्ली नॉर्थ, नई दिल्ली साउथ वेस्ट, नई दिल्ली वेस्ट) में इन सभी प्रमुख वर्गों के अभ्यर्थियों का चयन 100% अंकों पर ही हुआ है (जैसे कृष्णा नगर एचओ में UR 100%, जोहरीपुर बीओ में OBC 100%, औचंडी बीओ में SC 100% तथा जाउनपुर बीओ में EWS 100%)।
एसटी: दिल्ली सर्कल में केवल ST श्रेणी के अंतर्गत ही 100% से कम कटऑफ देखी गई, जहाँ मंगोलपुरी एन ब्लॉक एसओ में डाकसेवक पद पर न्यूनतम कटऑफ 96.5% दर्ज की गई
मध्य प्रदेश सर्किल
अनारक्षित / सामान्य वर्ग (UR): छतरपुर, छिंदवाड़ा, गुना, खंडवा, मंडला, मंदसौर, मुरैना, रतलाम, सागर, विदिशा आदि लगभग सभी मंडलों के बीपीएम, एबीपीएम और डाकसेवक पदों पर UR कटऑफ 100% रही है।
OBC / EWS / SC: अधिकांश डाकघरों में इन वर्गों की कटऑफ 99.6% से 100% दर्ज हुई (जैसे छिंदवाड़ा के दुधिया बीओ में EWS 100%, विदिशा के पापड़ा बीओ में OBC 99.8%, तथा मंडला के ग्वारा रायत में EWS 99.6%)।
एसटी : ST वर्ग में कटऑफ की सीमा 95% से 99% रही (जैसे विदिशा के पोनार बीओ में 95%, छतरपुर के सापों बीओ में 95.8333%, भोपाल एचआरओ में 97.3333%, खंडवा के जामठी बीओ में 98.75%, तथा छिंदवाड़ा के डुंडी भाजीपानी बीओ में 99%)।
झारखंड सर्किल
अनारक्षित / सामान्य वर्ग (UR): देवघर, धनबाद, गिरिडीह, गुमला, रांची, संताल परगना, सिंहभूम आदि मंडलों में अनारक्षित (UR) श्रेणी की कटऑफ 99% से 100% के उच्च स्तर पर दर्ज हुई।
OBC / SC / EWS: OBC और SC वर्ग में कटऑफ 98.8% से 100% रही
। EWS वर्ग में कटऑफ 97.3333% से 98.6% के बीच रही (जैसे धनबाद के कल्याणपुर बीओ में 97.3333%, देवघर के पट्टाजोरी कजरा में 97.8%, तथा संताल परगना के कलडीगोडा में 98.2%)।
अनुसूचित जनजाति (ST): झारखंड में ST श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए कटऑफ काफी अनुकूल रही, जो 95% से 97.8% के दायरे में दर्ज की गई (जैसे देवघर के एम चिकनिया, मेझिया, मोहरा, पहरीडीह, पलोजोरी आदि में 95%; गिरिडीह के किसगो, कोइरीडीह, पीरटांड़ में 95%; हजारीबाग के दोनाया, गंगपाचो में 95%; पलामू के लोहबांधा में 95%; संताल परगना के कठलबाड़ी, मारियो, मुर्गवां में 95%; तथा गुमला के बागरू माइंस में 97.8%)।
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए कौन से डॉक्यूमेंट ले जाना अनिवार्य
- 10वीं कक्षा की मार्कशीट और पासिंग सर्टिफिकेट
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- निवास प्रमाण पत्र
- पहचान पत्र (आधार कार्ड/पैन कार्ड)
- मेडिकल सर्टिफिकेट
क्या है जीडीएस वेतनमान (पद के अनुसार)
- बीपीएम के लिए 12,000 रुपये से -29,380 रुपये।
- एबीपीएम/ डाक सेवक के लिए 10,000 रुपये से -24,470 रुपये।

