India Post GDS Result 2026: कब तक जारी होगा रिजल्ट, कैसे करें डाउनलोड; जानिए डिटेल

Feb 26, 2026 05:02 pm ISTHimanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

India Post GDS Result 2026: इंडिया पोस्ट ग्रामीण डाक सेवक भर्ती 2026 की पहली मेरिट लिस्ट जल्द जारी हो सकती है। बिना परीक्षा चयन प्रक्रिया, सैलरी, डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन और रिजल्ट चेक करने का तरीका यहां जानें।

India Post GDS Result 2026: कब तक जारी होगा रिजल्ट, कैसे करें डाउनलोड; जानिए डिटेल

India Post GDS Result 2026: सरकारी नौकरी का सपना देख रहे लाखों युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। ग्रामीण डाक सेवक भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का लंबा इंतजार अब खत्म होने की कगार पर है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती में आवेदन किया था, वे लगातार रिजल्ट की तारीख जानने की कोशिश कर रहे थे। अब ताजा जानकारी के मुताबिक पहली मेरिट लिस्ट जल्द जारी की जा सकती है, जिससे उम्मीदवारों की धड़कनें तेज हो गई हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि जीडीएस भर्ती 2026 की पहली मेरिट लिस्ट इसी महीने के आखिर तक या मार्च के पहले सप्ताह में जारी होने की संभावना है। रिजल्ट केवल ऑनलाइन माध्यम से जारी किया जाएगा और सभी अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाकर ही अपना नाम देखना होगा। किसी भी उम्मीदवार को अलग से रिजल्ट की सूचना भेजी नहीं जाएगी।

बिना परीक्षा सीधे मेरिट से होगा चयन

इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि इसमें न तो लिखित परीक्षा ली जाती है और न ही इंटरव्यू होता है। यानी उम्मीदवारों को किसी अलग तैयारी या परीक्षा के दबाव से नहीं गुजरना पड़ता। चयन पूरी तरह से शैक्षणिक योग्यता के आधार पर किया जाता है।

अभ्यर्थियों द्वारा 10वीं कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट तैयार की जाती है। जिन उम्मीदवारों के अंक ज्यादा होते हैं, उनका नाम मेरिट लिस्ट में ऊपर आता है। यही वजह है कि इस भर्ती को सबसे सरल सरकारी भर्तियों में गिना जाता है।

मेरिट लिस्ट में जगह बनाने वाले उम्मीदवारों को आगे डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। इस प्रक्रिया में उनके सभी प्रमाण पत्रों की जांच की जाएगी। दस्तावेज सही पाए जाने पर ही अंतिम नियुक्ति दी जाएगी।

मेरिट लिस्ट में क्या क्या जानकारी होगी

जीडीएस मेरिट लिस्ट एक पीडीएफ फॉर्मेट में जारी की जाती है। इसमें चयनित उम्मीदवारों से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी होती हैं जैसे -

  • उम्मीदवार का नाम
  • रजिस्ट्रेशन नंबर
  • डिवीजन का नाम
  • पोस्ट का नाम
  • कैटेगरी
  • अन्य आवश्यक विवरण

इसलिए अभ्यर्थियों को सलाह दी जा रही है कि मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद अपने नाम और विवरण को ध्यान से जांच लें।

इतनी मिलेगी सैलरी

ग्रामीण डाक सेवक भर्ती में चयन होने के बाद उम्मीदवारों को पद के अनुसार मासिक वेतन दिया जाता है। ब्रांच पोस्ट मास्टर यानी बीपीएम पद पर चयनित उम्मीदवारों को लगभग 12,000 रुपये से लेकर 29,380 रुपये तक प्रतिमाह वेतन मिलता है। वहीं असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर और डाक सेवक पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 10,000 रुपये से 24,470 रुपये तक मासिक सैलरी प्रदान की जाती है। इसके अलावा समय समय पर सरकारी नियमों के अनुसार भत्ते और अन्य सुविधाएं भी दी जाती हैं।

ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे जीडीएस रिजल्ट

मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद उम्मीदवारों को अपना रिजल्ट देखने के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया अपनानी होगी। तरीका बेहद आसान है और कुछ ही मिनट में नाम चेक किया जा सकता है।

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • होम पेज पर कैंडिडेट कॉर्नर सेक्शन दिखाई देगा।
  • यहां ऑनलाइन इंगेजमेंट वाले विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद अपने राज्य का चयन करना होगा।
  • राज्य चुनते ही मेरिट लिस्ट का लिंक दिखाई देगा।
  • लिंक पर क्लिक करते ही पीडीएफ खुल जाएगी।
  • अब उम्मीदवार अपना नाम और रजिस्ट्रेशन नंबर सर्च करके देख सकते हैं।

उम्मीदवारों को क्या करना चाहिए अभी

जो अभ्यर्थी इस भर्ती का इंतजार कर रहे हैं, उन्हें सलाह दी जा रही है कि वे नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें। मेरिट लिस्ट कभी भी जारी की जा सकती है और अपडेट सबसे पहले वहीं उपलब्ध होगा।

साथ ही, उम्मीदवार अपने सभी जरूरी दस्तावेज पहले से तैयार रखें ताकि डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन के समय किसी प्रकार की परेशानी न हो। सही और वैध प्रमाण पत्र ही नियुक्ति की प्रक्रिया को आगे बढ़ाएंगे।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari

शॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।

परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।

लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।

शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।

रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।

विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव

और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, Bihar Board Result 2026, CBSE Board Result 2026, UP Board Result 2026 और सरकारी जॉब अपडेट्स हिंदी में पाने के लिए आज ही Live Hindustan App डाउनलोड करें।