India Post GDS 3rd Merit List 2026: तीसरी लिस्ट कब तक, 28 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती

Himanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

India Post GDS 3rd Merit List 2026 जल्द जारी हो सकती है। 28,636 पदों पर चल रही भर्ती में तीसरी सूची को लेकर उम्मीदवार इंतजार कर रहे हैं। जानिए संभावित तारीख और PDF डाउनलोड प्रक्रिया।

India Post GDS 3rd Merit List 2026: तीसरी लिस्ट कब तक, 28 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती

भारतीय डाक विभाग की ग्रामीण डाक सेवक भर्ती 2026 में शामिल लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी अपडेट सामने आ सकती है। विभाग की ओर से अब तक दो मेरिट लिस्ट जारी की जा चुकी हैं और कई उम्मीदवारों का चयन भी हो चुका है। अब जिन अभ्यर्थियों का नाम पहली और दूसरी सूची में शामिल नहीं हुआ, वे तीसरी मेरिट लिस्ट जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। इस भर्ती अभियान के जरिए देशभर में ग्रामीण डाक सेवक, ब्रांच पोस्टमास्टर और असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर के हजारों खाली पदों को भरा जा रहा है। भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह मेरिट आधारित रखी गई है और इसमें उम्मीदवारों के कक्षा 10वीं के अंकों को आधार बनाया गया है।

दूसरी मेरिट लिस्ट के बाद बढ़ी उम्मीदवारों की उम्मीद

India Post की दूसरी मेरिट लिस्ट अप्रैल 2026 में जारी की गई थी। इसके बाद चयनित उम्मीदवारों के दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है। जानकारी के मुताबिक अभी तक दोनों सूचियों में कुल मिलाकर करीब 39 हजार से ज्यादा उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जा चुका है। अब तीसरी सूची को लेकर उम्मीदवारों में उत्सुकता लगातार बढ़ रही है। कई राज्यों में सीटें अभी भी खाली बताई जा रही हैं, ऐसे में विभाग अतिरिक्त मेरिट लिस्ट जारी कर सकता है।

कब जारी हो सकती है तीसरी मेरिट लिस्ट

पिछले वर्षों के पैटर्न पर नजर डालें तो India Post आमतौर पर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन खत्म होने के कुछ दिनों बाद अगली मेरिट लिस्ट जारी करता है। दूसरी सूची के उम्मीदवारों का वेरिफिकेशन अप्रैल के आखिरी सप्ताह में पूरा हुआ था। ऐसे में माना जा रहा है कि मई 2026 के पहले या दूसरे सप्ताह में तीसरी मेरिट लिस्ट जारी की जा सकती है। हालांकि विभाग की तरफ से अभी तक आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जा रही है कि वे लगातार आधिकारिक पोर्टल पर नजर बनाए रखें।

ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे GDS 3rd Merit List PDF

तीसरी मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर PDF डाउनलोड कर सकेंगे। मेरिट लिस्ट राज्यवार उपलब्ध कराई जाएगी। उम्मीदवार PDF खोलकर उसमें अपना नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर सर्च कर सकते हैं।

भर्ती में कितने पद भरे जाएंगे

इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 28,636 पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं। इनमें ग्रामीण डाक सेवक (GDS), ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM) और असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM) के पद शामिल हैं। खास बात यह है कि इस भर्ती में किसी लिखित परीक्षा का आयोजन नहीं किया गया है।

उम्मीदवारों को क्या करना चाहिए

जो उम्मीदवार तीसरी मेरिट लिस्ट का इंतजार कर रहे हैं, उन्हें अपने सभी जरूरी दस्तावेज पहले से तैयार रखने चाहिए। मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए सीमित समय दिया जा सकता है। इसके अलावा उम्मीदवारों को केवल आधिकारिक वेबसाइट से ही जानकारी चेक करनी चाहिए ताकि किसी फर्जी सूचना या अफवाह से बचा जा सके।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari

शॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।

परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।

लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।

शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।

रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।

विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।