India Post GDS 2nd Merit List Pdf Link : इंडिया पोस्ट जीडीएस 2nd मेरिट लिस्ट जारी, राज्यवार Pdf लिंक, डाउनलोड
India Post GDS 2nd merit list pdf download : इंडिया पोस्ट जीडीएस सेकेंड मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट indiapost.gov.in/gdsonlineengagement या indiapostgdsonline.gov.in पर जाकर इसे चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।

India Post GDS 2nd merit list pdf download , indiapostgdsonline.gov.in : इंडिया पोस्ट जीडीएस सेकेंड मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट indiapost.gov.in/gdsonlineengagement या indiapostgdsonline.gov.in पर जाकर इसे चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। जो अभ्यर्थी पहली लिस्ट में जगह पाने से कुछेक अंक से चूक गए थे वे अब इस सेकेंड लिस्ट में अपना नंबर तलाश सकते हैं। मेरिट लिस्ट में चयनितों का रजिस्ट्रेशन नंबर, डिविजन, ऑफिस, पोस्ट आईडी, पोस्ट नेम, कैटेगरी और पर्सेंटेंज मार्क्स की डिटेल्स दी गई है। बीते वर्ष छह मेरिट लिस्ट जारी हुई थी। इस बार देखना होगा कितनी मेरिट लिस्ट जारी होती है। मेरिट लिस्ट में चयनित अभ्यर्थियों को अगले चरण डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया गया है। शॉर्टलिस्ट किए गए कैंडिडेट्स को 27 अप्रैल तक अपने डॉक्यूमेंट्स उस डिवीजन के डिवीजनल ऑफिस में वेरिफाई करवाने होंगे जिसके लिए वे चुने गए हैं। कैंडिडेट्स को सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स की ओरिजिनल और 2 सेट फोटोकॉपी के साथ रिपोर्ट करना होगा।
India Post GDS 2nd Merit List 2026: इंडिया पोस्ट जीडीएस सेकंड लिस्ट कैसे चेक करें
स्टेप 1- सबसे पहले इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती की आधिकारिक वेबसाइट www.indiapost.gov.in/gdsonlineengagement पर जाएं।
स्टेप 2 - बाएं हाथपर आपको Shortlisted Candidates Schedule-1 January 2026 List-II का लिंक नजर आएगा।
स्टेप 3- इस पर आप जैसे की क्लिक करेंगे आपके सामने सर्किल वाइज मेरिट लिस्ट देखने का विकल्प आएगा।
स्टेप 4- अब आपने जिस भी सर्किल से इस भर्ती में अप्लाई किया है, उसे सेलेक्ट करें।
स्टेप 5- लिस्ट खुलने के बाद Ctrl+F करके अपना रजिस्ट्रेशन नंबर सर्च करें।
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए कौन से डॉक्यूमेंट ले जाना अनिवार्य
- 10वीं कक्षा की मार्कशीट और पासिंग सर्टिफिकेट
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- निवास प्रमाण पत्र
- पहचान पत्र (आधार कार्ड/पैन कार्ड)
- मेडिकल सर्टिफिकेट
क्या है जीडीएस वेतनमान (पद के अनुसार)
- बीपीएम के लिए 12,000 रुपये से -29,380 रुपये।
- एबीपीएम/ डाक सेवक के लिए 10,000 रुपये से -24,470 रुपये।
कुल 28,636 पदों का आरक्षण के आधार पर विवरण इस प्रकार है:
सामान्य : 12,696 पद
ओबीसी : 5,694 पद
एससी : 3,942 पद
एसटी: 2,716 पद
EWS: 2,719 पद
दिव्यांग : 869 पद
राज्य (सर्किल ) रिक्त पद स्थानीय भाषा
उत्तर प्रदेश (UP) 3,169 हिंदी
महाराष्ट्र 3,553 मराठी / कोंकणी
पश्चिम बंगाल 2,983 बंगाली / हिंदी / अंग्रेजी
मध्य प्रदेश 2,102 हिंदी
तमिलनाडु 2,009 तमिल
बिहार 1,344 हिंदी
ओडिशा 1,191 उड़िया
छत्तीसगढ़ 1,155 हिंदी
राजस्थान 634 हिंदी
झारखंड 908 हिंदी
उत्तराखंड 436 हिंदी
दिल्ली 38 हिंदी
लेखक के बारे में
Pankaj Vijayपंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार
शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।
15 से अधिक सालों का अनुभव
पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।
विजन
तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी


