India Post GDS 2nd Merit List Cut off : क्या 5% अंक तक गिरेगी कटऑफ, इंडिया पोस्ट gds दूसरी मेरिट कटऑफ कितनी संभव

Pankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान
share

India Post GDS ki second list ki cut off kitni jayegi : पिछले साल यानी 2025 की जीडीएस मेरिट लिस्ट का विश्लेषण किया जाए तो यूपी और बिहार समेत कई राज्यों के विभिन्न डिविजनों में मेरिट लिस्ट 1 से लिस्ट 2 की कटऑफ में व्यापक गिरावट देखी गई थी। बिहार में लगभग सभी डिवीजनों और श्रेणियों में कटऑफ नीचे आई थी।

India Post GDS 2nd Merit List Cut off : क्या 5% अंक तक गिरेगी कटऑफ, इंडिया पोस्ट gds दूसरी मेरिट कटऑफ कितनी संभव

India Post GDS 2nd Merit list Cut off : इंडिया पोस्ट जीडीएस 2nd मेरिट लिस्ट बहुत जल्द indiapost.gov.in/gdsonlineengagement पर जारी होने वाली है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक यूपी, बिहार, दिल्ली, राजस्थान जैसे हिंदी राज्यों में ऐसे उम्मीदवार जो कुछेक मार्क्स से फर्स्ट मेरिट में जगह बनाने से चूक गए थे, उनका नाम सेकेंड मेरिट में आ सकता है। पिछले साल यानी 2025 की जीडीएस मेरिट लिस्ट का विश्लेषण किया जाए तो यूपी और बिहार समेत कई राज्यों के विभिन्न डिविजनों में मेरिट लिस्ट 1 से लिस्ट 2 की कटऑफ में व्यापक गिरावट देखी गई थी। बिहार में लगभग सभी डिवीजनों और श्रेणियों (UR, OBC, SC, ST, EWS, PWD) में कटऑफ नीचे आई थी। यूपी में विशेष रूप से PWD, ST, SC और EWS श्रेणियों के साथ-साथ कुछ अनारक्षित (UR) सीटों पर भी कटऑफ में गिरावट दर्ज की गई थी। इस बहाली से जीडीएस के 28636 पदों पर भर्ती होनी है।

बिहार में पिछले साल की फर्स्ट से सेकेंड जीडीएस मेरिट लिस्ट कटऑफ में कहां कहां गिरावट आई थी

1. औरंगाबाद (बिहार) डिवीजन

इस डिवीजन में कई पदों पर 1 फीसदी से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है:

- अंछा (Anchha बीओ) (UR): कटऑफ 100% से गिरकर 98.8571%

कैथी बीओ (UR): 99.5% से गिरकर 98.2% पर

WAR एसओ (ST): यहां बड़ी गिरावट देखी गई, जहां कटऑफ 95% से गिरकर 91%

खैरादीप बीओ (ST): 94% से गिरकर 92.2%

2. भागलपुर डिवीजन

अमरपुर एसओ (SC): कटऑफ 100% से कम होकर 98.2%

रंगा बीओ (SC): 99.6% से गिरकर 97.6% पर

सतजोरी बीओ (EWS): 98.1429% से गिरकर 96.7143%

मिराहट्टी बीओ (ST): 95% से गिरकर 93.4167%

3. कटिहार डिवीजन

तेल्टा बीओ (SC): यहां कटऑफ में 5% की भारी गिरावट आई, जो 100% से सीधे 95% पर आ गई।

मोरसांडा एसओ (ST): 96.2% से गिरकर 91.2% हो गई ।

Dogharia बीओ (UR): 100% से गिरकर 98.1429% हो गई ।

4. समस्तीपुर डिवीजन

संगमा बीओ (PWD-A): 100% से गिरकर 96.4% पर आ गई ।

चखाबिब बीओ (EWS): 98% से गिरकर 95% रह गई ।

सिबईसिंगपुर बीओ (ST): 92.15% से कम होकर 90.25% हो गई ।

5. सहरसा डिवीजन

इकराह बीओ (PWD-C): यहां लगभग 6% की गिरावट देखी गई, कटऑफ 99% से गिरकर 93.2% हो गई।

बसंतपुर बीओ (SC): 100% से गिरकर 98.4615% हो गई ।

6. सीतामढ़ी डिवीजन

जोगीवाना बीओ (SC): 100% से गिरकर 97.2% रह गई ।

फुलकहान बीओ (ST): 98.5% से गिरकर 93.4167% पर आ गई ।

Dharharwa बीओ (EWS): 99.2% से गिरकर 97.2% हो गई।

7. अन्य महत्वपूर्ण गिरावट

पटना डिवीजन: पाकरी बीओ (ST) की कटऑफ 94.1667% से गिरकर 92.8% हो गई।

रोहतास डिवीजन: Tetrarh बीओ (PWD-DE) में भारी गिरावट आई, जहां कटऑफ 97.2% से गिरकर 88.6% रह गई ।

सिवान डिवीजन: भावराजपुर बीओ (ST) की कटऑफ 100% से गिरकर 95.8% हो गई।

सामान्य तौर पर अनारक्षित और ओबीसी श्रेणियों में कटऑफ अक्सर 100 फीसदी या 99% से गिरकर 98% के आसपास आई, जबकि SC, ST और PWD श्रेणियों में गिरावट अधिक (3% से 8% तक) देखी गई थी।

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में पिछले साल की फर्स्ट से सेकेंड जीडीएस मेरिट लिस्ट कटऑफ में कहां कहां गिरावट आई थी।

अयोध्या डिवीजन : यहां कादनपुर बीओ (BPM - PWD-A) की कटऑफ पहली सूची में 93.1 थी, जो दूसरी सूची में गिरकर 92.6667 हो गई। इसी तरह कुचेरा SO (ABPM - PWD-B) में कटऑफ 94.8 से गिरकर 93.6667 पर आ गई थी।

बलिया डिवीजन : कई पदों पर कटऑफ में गिरावट आई। उदाहरण के लिए, दीघार बीओ (ABPM - SC) में कटऑफ 100 से कम होकर 99.2 हो गई।

हल्दिरामपुर बीओ (ABPM - EWS) में यह 100 से गिरकर 99.4 और हरदत्तपुर बीओ (ABPM - UR) में 100 से गिरकर 99.6667 हो गई ।

गोण्डा डिवीजन : यहां नौबस्ता बीओ (ABPM - ST) की कटऑफ में बड़ी गिरावट देखी गई है, जो पहली सूची में 99 थी और दूसरी सूची में केवल 91 रह गई थी।

कर्दा बीओ (ABPM - EWS) में भी यह 100 से गिरकर 98.5714 हो गई थी।

हरदोई डिवीजन : इस डिवीजन में कटऑफ में काफी गिरावट आई । लमकन बीओ (ABPM - OBC) की कटऑफ 99.8 से गिरकर 97.6 (2.2% की गिरावट) हो गई ।

लोनार बीओ (ABPM - SC) में यह 99.6667 से गिरकर 98.1667 और मझिया बीओ (ABPM - SC) में 99.8333 से गिरकर 98.2 हो गई।

जौनपुर डिवीजन : यहां अधानपुर बीओ (BPM - UR) और आशापुर बीओ (ABPM - UR) दोनों में कटऑफ 100 से गिरकर 99.8 हो गई।

उमरी बीओ (BPM - ST) में यह 93.8333 से मामूली रूप से गिरकर 93.6667 हुई।

रायबरेली डिवीजन : अचई बीओ (BPM - EWS) में कटऑफ में 2.2% की बड़ी गिरावट आई है, जहां यह 100 से गिरकर 97.8 हो गई ।

बरारा बुजुर्ग बीओ (ABPM - UR) में भी कटऑफ 100 से गिरकर 98.6 पर आ गई ।

शाहजहांपुर डिवीजन : अमोरा बीओ (BPM - PWD-A) में कटऑफ 92.5 से गिरकर 91.2 हो गई है

ओवरऑल

एक्सपर्ट्स के मुताबिक यूपी, बिहार, दिल्ली, राजस्थान जैसे हिंदी राज्यों में अनारक्षित, ईडब्ल्यूएस व ओबीसी वर्ग की सेकेंड जीडीएस कटऑफ 96 प्रतिशत से 100 प्रतिशत रह सकती है। एससी व एसटी वर्ग के लिए यह 92 से 100 प्रतिशत के बीच रह सकती है। पहली लिस्ट में अधिकांश राज्य में जनरल वर्ग की कटऑफ 100 प्रतिशत रही है।

कटऑफ क्यों रह रही 99 से 100 फीसदी के बीच

कोराना काल में हरियाणा और पंजाब समेत कई राज्यों में छात्रों को शत प्रतिशत अंक मिले थे। जिसके कारण जीडीएस भर्ती में उनका दबदबा है। पहली मेरिट लिस्ट के आधार पर प्रयागराज मंडल के लिए चयनित अभ्यर्थियों में उत्तर प्रदेश के मात्र तीन उम्मीदवार शामिल हैं, जिनके हाईस्कूल में 95 प्रतिशत अंक हैं जबकि शेष 48 अभ्यर्थी हरियाणा और पंजाब के हैं।

India Post GDS 2nd Merit List 2026: इंडिया पोस्ट जीडीएस सेकंड लिस्ट कैसे चेक करें

डाक विभाग द्वारा जीडीएस की दूसरी मेरिट लिस्ट जैसे ही जारी की जाएगी। आप इसे नीचे बताए कुछ आसान स्टेप्स के जरिए चेक कर पाएंगे।

स्टेप 1- सबसे पहले इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती की आधिकारिक वेबसाइट www.indiapost.gov.in/gdsonlineengagement पर जाएं।

स्टेप 2 - बाएं हाथपर आपको Shortlisted Candidates Schedule-1 January 2026 List-II का लिंक नजर आएगा।

स्टेप 3- इस पर आप जैसे की क्लिक करेंगे आपके सामने सर्किल वाइज मेरिट लिस्ट देखने का विकल्प आएगा।

स्टेप 4- अब आपने जिस भी सर्किल से इस भर्ती में अप्लाई किया है, उसे सेलेक्ट करें।

स्टेप 5- लिस्ट खुलने के बाद Ctrl+F करके अपना रजिस्ट्रेशन नंबर सर्च करें।

अगर पीडीएफ में यह आपका रजिस्ट्रेशन नंबर आता है तो आप जीडीएस गवर्नमेंट जॉब के लिए सेलेक्ट हो गए हैं। अगर नहीं हुए तो आप तीसरी मेरिट लिस्ट का इंतजार कर सकते हैं। नाम आने पर आपको अपने डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए जाना होगा।

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

जिन उम्मीदवारों का नाम दूसरी लिस्ट में आएगा, उन्हें एक निश्चित समय सीमा के भीतर आवंटित सत्यापन अधिकारी के पास जाना होगा। आपको अपने साथ ये ओरिजनल डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए साथ ले जाने होंगे।

10वीं कक्षा की मार्कशीट और पासिंग सर्टिफिकेट

जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

निवास प्रमाण पत्र

पहचान पत्र (आधार कार्ड/पैन कार्ड)

मेडिकल सर्टिफिकेट

क्या है जीडीएस वेतनमान (पद के अनुसार)

- बीपीएम के लिए 12,000 रुपये से -29,380 रुपये।

- एबीपीएम/ डाक सेवक के लिए 10,000 रुपये से -24,470 रुपये।

कुल 28,636 पदों का आरक्षण के आधार पर विवरण इस प्रकार है:

सामान्य : 12,696 पद

ओबीसी : 5,694 पद

एससी : 3,942 पद

एसटी: 2,716 पद

EWS: 2,719 पद

दिव्यांग : 869 पद

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।