Olympiad 2026: केमिस्ट्री ओलंपियाड में भारत ने जीते 4 गोल्ड मेडल, मेडल जीतने वालों में JEE टॉपर शामिल

By Prachi
लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

International Chemistry Olympiad 2026: उज्बेकिस्तान में आयोजित 58वें इंटरनेशनल केमिस्ट्री ओलंपियाड 2026 में भारत के चार होनहार छात्रों ने सभी 4 गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया और दुनिया में पहला स्थान हासिल किया।

 International Chemistry Olympiad
International Chemistry Olympiad 2026

IChO International Chemistry Olympiad 2026: पढ़ाई और साइंस की दुनिया में भारतीय छात्रों की प्रतिभा का कोई मुकाबला नहीं है। इस बात को एक बार फिर देश के चार होनहार युवाओं ने साबित कर दिखाया है। दुनिया की सबसे बड़ी और प्रतिष्ठित साइंस कॉम्पिटिशन में से एक 58वें अंतर्राष्ट्रीय केमिस्ट्री साइंस ओलंपियाड (IChO 2026) में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 4 गोल्ड मेडल अपने नाम किए हैं। यह प्रतियोगिता 10 से 19 जुलाई तक उज्बेकिस्तान के ताशकंद में आयोजित की गई थी। इस प्रतियोगिता में दुनिया भर के 93 देशों से आए 350 से अधिक प्रतिभावान छात्रों ने हिस्सा लिया था। इन सभी को पीछे छोड़ते हुए भारतीय टीम ने संयुक्त रूप से इंटरनेशनल लेवल पर पहला स्थान हासिल किया है।

गोल्ड मेडल जीतने वाले भारत के 4 सितारे

भारतीय टीम में शामिल चारों ही छात्रों ने कठिन थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों परीक्षाओं में बहुत ही शानदार अंक प्राप्त किए। भारत को नंबर वन बनाने वाले ये चार होनहार सितारे हैं:

कबीर छिल्लर (दिल्ली)

देबदत्त प्रियदर्शी (भुवनेश्वर, ओडिशा)

हर्षित सिंघल (मंडी गोबिंदगढ़, पंजाब)

संदीप कुची (हैदराबाद, तेलंगाना)

इन छात्रों में दिल्ली के कबीर छिल्लर हाल ही में घोषित जेईई एडवांस्ड परीक्षा के भी टॉपर रहे हैं, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय मंच पर फिर से अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

कठिन ट्रेनिंग और प्रोफेसरों का मार्गदर्शन

अंतरराष्ट्रीय केमिस्ट्री ओलंपियाड स्कूली स्तर की सबसे कठिन विज्ञान प्रतियोगिताओं में से एक है। इसमें छात्रों को न केवल थ्योरी के मुश्किल सवालों के जवाब देने होते हैं, बल्कि लैब में जाकर प्रैक्टिकल एग्जाम भी करने पड़ते हैं।

भारतीय टीम को इस ऐतिहासिक मुकाम तक पहुंचाने में होमी भाभा सेंटर फॉर साइंस एजुकेशन (HBCSE - TIFR) का सबसे बड़ा योगदान रहा। प्रतियोगिता में रवाना होने से पहले छात्रों को मुंबई स्थित केंद्र में प्रोफेसरों और वैज्ञानिकों द्वारा विशेष ट्रेनिंग शिविर में अभ्यास कराया गया। टीम का नेतृत्व आईआईएसईआर (IISER) कोलकाता के प्रोफेसर शुभजीत बंद्योपाध्याय और एचबीसीएसई (HBCSE) की डॉ. इंद्राणी दास सेन ने किया।

छात्रों के लिए प्रेरणा बनी यह जीत

साल 1999 से इस ओलंपियाड में हिस्सा ले रहे भारत के लिए यह अब तक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन है। इस वर्ष से पहले तक भारत ने इस प्रतियोगिता में कुल 31 गोल्ड मेडल जीते थे, लेकिन सभी चार प्रतिभागियों का एक साथ गोल्ड जीतकर क्लीन स्वीप करना एक अभूतपूर्व उपलब्धि है।

यह ऐतिहासिक जीत देश के उन लाखों छात्रों के लिए एक बहुत बड़ी प्रेरणा है जो साइंस और रिसर्च के क्षेत्र में अपना भविष्य बनाने का सपना देखते हैं। इन छात्रों ने साबित कर दिया है कि लगन, सही मार्गदर्शन और मेहनत से दुनिया के सबसे बड़े मंच पर भी टॉप स्थान हासिल किया जा सकता है।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।