Independence Day Speech in Hindi : 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर छोटा और आसान भाषण

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

Independence Day Speech in Hindi : भारत अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस बडे़ धूम-धाम और पूरे उत्साह के साथ मना रहा है। अगर आप विद्यालय में भाषण प्रतियोगिता में हिस्सा लेने जा रहा हैं तो यहां से इसका उदाहरण ले सकते हैं।

Independence Day Speech in Hindi
15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर छोटा और आसान भाषण

Independence Day 2026 speech in Hindi : भारत 80वें स्वतंत्रता दिवस के जश्न की तैयारियां कर रहा है। 15 अगस्त 1947 को भारत ने एक नए युग में प्रवेश किया था। यह वो दिन था जब 200 साल तक ब्रिटिश उपनिवेशवाद का दंश झेलने के बाद हमारा देश भारत आजाद हुआ था। इस 15 अगस्त को हम अपनी स्वतंत्रता की 79वीं सालगिरह मना रहे हैं। अंग्रजों की 200 सालों की दासता के बाद देश आर्थिक रूप से लगभग जर्जर अवस्था में पहुंच गया था। ऐसे में 15 अगस्त का दिन भारतवासियों के लिए आजादी के बाद करीब 8 दशकों में हासिल हुई अपनी उपलब्धियों पर गौरवान्वित होने का दिन है। हर भारतीय 15 अगस्त के इस खास दिन को स्वतंत्रता दिवस के तौर पर बड़ी धूमधाम एवं उत्साह के साथ मनाता आ रहा है। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर स्कूलों व कॉलेजों में पोस्टर मेकिंग, लेख प्रतियोगिताएं तथा भाषण मुकाबले करवाए जाते हैं। स्टूडेंट्स इनमें बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं। बच्चों को स्वतंत्रता दिवस का महत्व समझाने के लिए व उनमें देशभक्ति की भावना का संचार करने के लिए स्कूलों में भाषण ( 15 august independence day speech in hindi) , निबंध ( independence day essay in hindi ), कला, पेंटिंग व वाद विवाद संबंधी कई तरह की प्रतियोगिताएं होती हैं।

अगर आप स्कूल में भाषण प्रतियोगिता में हिस्सा लेने जा रहा हैं तो यहां से इसका उदाहरण ले सकते हैं।

स्वतंत्रता दिवस पर भाषण ( Swatantrata Diwas bhashan )

आदरणीय प्रिंसिपल सर, अतिथिगण, सभी शिक्षकगण और मेरे प्यारे साथियों

15 अगस्त 1947 का दिन भारत के इतिहास और हर भारतीय नागरिक के लिए सबसे अहम दिन है। यही वह दिन है जब पहली बार भारत के लोगों ने एक आजाद देश में सांस लेना शुरू किया। आज हमारे देश को अंग्रेजों की 200 सालों की गुलामी से मुक्ति मिले 79 बरस पूरे हो गए हैं। भारत अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस बडे़ धूम-धाम और पूरे उत्साह के साथ मना रहा है। यह ऐतिहासिक दिन है और हमारे देशवासियों के बीच देशप्रेम, समर्पण और एकता का प्रतीक है। सरकार के हर घर तिरंगा अभियान में देश की जनता पूरे जोश के साथ हिस्सा ले रही है। स्वतंत्रता दिवस का दिन देश में राष्ट्रीय अवकाश के तौर पर मनाया जाता है। इस दिन भारत के उन महान स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी जाती है जिनके त्याग और बलिदान के चलते भारत तो अंग्रेजी हुकूमत से आजादी मिली थी

देश के स्वतंत्रता सेनानियों ने आजादी को पाने के लिए हमने लंबा संघर्ष किया। अपना पूरा जीवन, पूरी जवानी आजादी को पाने में झोंक दी। देश को आजाद कराने में महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस, भगत सिंह, मंगल पाण्डे, ,राजगुरु, सुखदेव, जवाहरलाल नेहरु, लाला लाजपत राय, बाल गंगाधर तिलक जैसे कई क्रांतिकारियों और स्वतंत्रता सेनानियों का अहम योगदान रहा। भारत मां के इन सच्चे सपूतों के लंबे संघर्ष के कारण स्वतंत्रता का सपना साकार हुआ। आज 15 अगस्त, 1947 का जिक्र होते ही गर्व से हर भारतीय का सीना चौड़ा हो उठता है।

स्वतंत्रता दिवस का मुख्य कार्यक्रम दिल्ली के लाल किले पर होता है। स्वतंत्रता दिवस पर देश के प्रधानमंत्री लाल किले की प्राचीर से जनता का अभिवादन स्वीकार करते हैं और राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराते है। 31 तोपों की सलामी दी जाती है। इसके बाद वह देश को संबोधित करते हैं। प्रधानमंत्री अपने भाषण में भावी योजनाओं के बारे में बताते हैं और देश की उपलब्धियों का भी जिक्र करते हैं।

अंग्रेजों की 200 सालों की गुलामी के बाद जब हमारा मुल्क आजाद हुआ गरीबी, भुखमरी, बेरोजगारी, आर्थिक असमानता, महिलाओं की बदतर स्थिति, अशिक्षा जैसी समस्याओं से घिरा हुआ था। देश में अच्छे शैक्षणिक संस्थान और अस्पताल नहीं थे। शिक्षा और स्वास्थ्य की खराब स्थिति थी। लेकिन करीब 8 दशक की अवधि में भारत दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। आज हम देख रहे हैं कि भारत ने न केवल विश्व मंच पर अपना यथोचित स्थान बनाया है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था में अपनी प्रतिष्ठा को लगातार बढ़ा रहा है। भारत, पूरी दुनिया में, विकास के लक्ष्यों और मानवीय सहयोग को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

आजादी मिलने के बाद 79 वर्षों में हमने कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं। आईआईटी, आईआईएम, एम्स, इसरो, डीआरडीओ, आईसीएमआर जैसे संस्थान नई ऊंचाइयों को छूकर दुनिया भर में अपना डंका जा रहा है। भारत का परमाणु शक्ति संपन्न बनना, चंद्रयान-3 की सफलता और कोविड-19 वैक्सीन बनाना, पोलियो मुक्त होना इसके बड़े प्रमाण हैं। विज्ञान व तकनीक से लेकर आर्थिक, खेल, मनोरंजन, कला संस्कृति हर क्षेत्र में भारत का डंका दुनिया भर में बोल रहा है। भारत में बना यूपीआई देश के साथ-साथ विदेशों में भी झंडे गाड़ रहा है। यूपीआई की सर्विस अब दुनिया के कई देश अपना चुके हैं। हाल ही में, एक्सिओम-4 मिशन की सफलता के साथ, भारत ने मानव अंतरिक्ष उड़ान में एक महत्वपूर्ण कदम आगे बढ़ाया है।

हाल में पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारत ने ऑपरेशन सिंदूर से पूरी दुनिया में अपनी ताकत का लोहा मनवा दिया। देश की सरकार ने न तो समय गंवाया, न ही दुनिया की परवाह की। भारत ने अपनी कड़ी सैन्य कार्रवाई के जरिये भारत ने पाकिस्तान को यह साफ संदेश दे दिया कि अब आतंक का समर्थन करने की बहुत भारी कीमत चुकानी होगी।

समय समय पर आईं केंद्र और राज्य सरकारों की योजनाओं से बेटी से लेकर बुढ़ापे तक महिलाएं आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक रूप से आत्मनिर्भर और समृद्ध हुई हैं। स्टार्टअप से लेकर खेल-कूद तक, हमारे युवाओं ने उत्कृष्टता के नए आसमानों की उड़ान भरी है।

इन सबके बावजूद अभी भी बहुत कुछ हासिल करना बाकी है। भारत को वर्ष 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। लैंगिक व समाजिक समानता, न्याय सुनिश्चित करने के मामले में एक लंबा रास्ता तय करना है।

आइए, हम सभी अपने संवैधानिक मूल-कर्तव्य को निभाने का संकल्प लें तथा व्यक्तिगत और सामूहिक गतिविधियों के सभी क्षेत्रों में उत्कर्ष की ओर आगे बढ़ने का सतत प्रयास करें ताकि हमारा देश निरंतर उन्नति करते हुए कर्मठता तथा उपलब्धियों की नई ऊंचाइयां हासिल करे।

हमारा संविधान हमारा मार्गदर्शक दस्तावेज है। संविधान की प्रस्तावना में हमारे स्वाधीनता संग्राम के आदर्श समाहित हैं। आइए, हम अपने राष्ट्र निर्माताओं के सपनों को साकार करने के लिए सद्भाव और भाई-चारे की भावना के साथ आगे बढ़ें। इस दिन सभी को राष्ट्र निर्माण, देश के विकास व रक्षा का संकल्प लेना चाहिए। 2047 तक हमें देश को विकसित बनाने का संकल्प लेना चाहिए। साथियों स्वतंत्रता दिवस के दिन तिरंगा हर घर में फहराया जाना चाहिए। यह इस मुल्क की आजादी और रक्षा के लिए शहीद होने वाले वीरों को सच्ची सलामी होगी।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़Independence Day Speech in Hindi : 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर छोटा और आसान भाषण