भर्ती में केवल बीएड और पीजी में 50 प्रतिशत अंकों की अनिवार्यता का विरोध

लाइव हिन्दुस्तान
share

शिक्षकों ने परास्नातक में 50 प्रतिशत अंकों की अनिवार्यता को समाप्त करने, नियमानुसार पूर्व से नियुक्त प्रवक्ता एवं सहायक अध्यापकों को अनुभव के आधार पर बीएड प्रशिक्षण से छूट प्रदान करने तथा बीएड के समकक्ष (एलटी आदि) प्रशिक्षणों को स्वीकार करने की मांग की।

Teacher s name appears in Block Education Officer's transfer list
एक क्लास में बच्चों को पढ़ाते टीचर (प्रतीकात्मक तस्वीर)

उत्तर प्रदेश के सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं प्रधानाध्यापक के नए नियमों के विरोध में माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई गुट के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को शिक्षा निदेशालय में उप शिक्षा निदेशक चंद्र प्रकाश को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। शिक्षकों ने परास्नातक में 50 प्रतिशत अंकों की अनिवार्यता को समाप्त करने, नियमानुसार पूर्व से नियुक्त प्रवक्ता एवं सहायक अध्यापकों को अनुभव के आधार पर बीएड प्रशिक्षण से छूट प्रदान करने तथा बीएड के समकक्ष (एलटी आदि) प्रशिक्षणों को स्वीकार करने की मांग की।

प्रदेश महामंत्री लालमणि द्विवेदी ने कहा कि लगभग 13 साल बाद प्रधानाचार्य एवं प्रधानाध्यापक के पदों पर भर्ती की तैयारी की जा रही है लेकिन शासन और माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने तीन सितंबर को अर्हता में अचानक, अनावश्यक तथा अंतहीन विवाद को जन्म देने वाले संशोधन करके इन विद्यालयों में कार्यरत बड़ी संख्या में शिक्षकों को परीक्षा में सम्मिलित होने से वंचित कर दिया है। परास्नातक में 50 प्रतिशत की अनिवार्यता संबंधी राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) की आज तक कोई गाइडलाइन नहीं है। बीएड अनिवार्य करके हजारों प्रवक्ता और सहायक अध्यापकों को प्रधानाचार्य बनने से रोका जा रहा है। ज्ञापन देने वालों में डॉ. आद्या प्रसाद मिश्रा, डॉ. देवी शरण त्रिपाठी, अजय कुमार, डॉ. सुनील कुमार शुक्ल, धर्मेंद्र सिंह, डॉ. दिनेश चंद मिश्रा, स्वतंत्र कुमार, अंजनी कुशवाहा, प्रमोद कुमार पांडे, रामविजय सिंह, शैलेश श्रीवास्तव, विजय सिंह यादव, इमरान खान, मोहन चौधरी, सुभाकर झा, योगेश मिश्रा, विजय राज यादव, विनीत सिंह, अमिताभ शामिल रहे।

एकजुट ने चयन आयोग में ज्ञापन देकर जताई आपत्ति

प्रयागराज। माध्यमिक शिक्षक संघ (एकजुट) के प्रदेश संरक्षक डॉ. हरि प्रकाश यादव की अध्यक्षता में प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानाचार्य/ प्रधानाध्यापक भर्ती के लिए निर्धारित अर्हताओं को लेकर उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के उपसचिव और पीआरओ डॉ. संजय कुमार सिंह को सोमवार को ज्ञापन सौंपा। मांग की कि परास्नातक में 50 प्रतिशत अंकों की अनिवार्यता समाप्त की जाए और बीएड के साथ एलटी एवं अन्य समकक्ष प्रशिक्षित डिग्री को मान्यता दें। ज्ञापन देने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष उपेन्द्र वर्मा, सुरेंद्र प्रताप सिंह, संदीप शुक्ला, मिथलेश मौर्य, लालमणि यादव, जिलाध्यक्ष देवराज सिंह, डीपी यादव, अरुण सिंह, प्रकाश जायसवाल, शैलेन्द्र शर्मा, विजय यादव आदि शामिल रहे।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़भर्ती में केवल बीएड और पीजी में 50 प्रतिशत अंकों की अनिवार्यता का विरोध