Hindi Newsकरियर न्यूज़imd recruitment 2025 notification apply online project scientist admin assistant vacancy details salary eligibility
IMD Recruitment 2025: मौसम विभाग में कई पदों पर भर्ती, सैलरी 1.20 लाख से भी ज्यादा; तुरंत करें आवेदन

IMD Recruitment 2025: मौसम विभाग में कई पदों पर भर्ती, सैलरी 1.20 लाख से भी ज्यादा; तुरंत करें आवेदन

संक्षेप:

IMD Recruitment 2025: मौसम विभाग की यह भर्ती तकनीकी, वैज्ञानिक और प्रशासनिक क्षेत्रों में करियर बनाने वालों के लिए बड़ा मौका है। योग्य उम्मीदवारों के लिए यह भर्तियां मौसम विभाग में करियर और शानदार भविष्य दोनों का रास्ता खोलती हैं।

Dec 04, 2025 08:44 pm ISTHimanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

IMD Recruitment 2025: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कई पदों पर भर्तियों का ऐलान किया है। इस भर्ती में कुल 134 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं, जिनमें प्रोजेक्ट साइंटिस्ट, साइंटिफिक असिस्टेंट और एडमिन असिस्टेंट जैसे अहम पद शामिल हैं। विभाग ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 24 नवंबर 2025 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 14 दिसंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

IMD Recruitment 2025: किन पदों पर हैं भर्ती?

इस भर्ती में सबसे अधिक पद प्रोजेक्ट साइंटिस्ट I के लिए हैं, जिनकी संख्या 64 है। वहीं प्रोजेक्ट साइंटिस्ट II के 29, प्रोजेक्ट साइंटिस्ट III के 13, और प्रोजेक्ट साइंटिस्ट E का 1 पद शामिल है। इसके अलावा, 25 साइंटिफिक असिस्टेंट और 1 एडमिन असिस्टेंट का पद भी रखा गया है। सभी पदों पर अलग-अलग वेतन संरचना निर्धारित की गई है, जो 29,200 से शुरू होकर 1,23,100 + HRA तक जाती है।

IMD Recruitment 2025: क्या रखी गई है योग्यता?

आईएमडी ने हर पद के लिए शैक्षणिक योग्यता और अनुभव स्पष्ट कर दिया है। प्रोजेक्ट साइंटिस्ट E, III और II के लिए M.Sc/B.Tech के साथ Doctorate/M.Tech को वरीयता दी गई है, जबकि अनुभव क्रमशः 11, 7 और 3 वर्षों का अनिवार्य है। प्रोजेक्ट साइंटिस्ट I के लिए भी M.Sc/B.Tech अनिवार्य रखा गया है। साइंटिफिक असिस्टेंट के लिए साइंस/आईटी/इलेक्ट्रॉनिक्स/टेलीकॉम में बैचलर डिग्री आवश्यक है, जबकि एडमिन असिस्टेंट के लिए किसी भी स्ट्रीम में बैचलर डिग्री और कंप्यूटर स्किल की मांग की गई है।

IMD Recruitment 2025: क्या रखी है उम्र सीम?

इस भर्ती में आयु सीमा भी पद के अनुसार अलग-अलग तय की गई है। प्रोजेक्ट साइंटिस्ट E के लिए अधिकतम आयु 50 वर्ष, साइंटिस्ट III के लिए 45 वर्ष, साइंटिस्ट II के लिए 40 वर्ष, साइंटिस्ट I के लिए 35 वर्ष, और साइंटिफिक/एडमिन असिस्टेंट के लिए 30 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षण श्रेणियों के लिए आयु में छूट केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार दी जाएगी।

IMD Recruitment 2025: क्या है चयन प्रक्रिया

आईएमडी ने चयन प्रक्रिया को दो हिस्सों में बांटा है, पहले चरण में आवेदन की स्क्रीनिंग होगी और योग्य उम्मीदवारों की सूची तैयार की जाएगी। इसके बाद उन्हें इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम चयन पूरी तरह इंटरव्यू प्रदर्शन पर निर्भर करेगा। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि इंटरव्यू के लिए किसी भी प्रकार का TA/DA नहीं दिया जाएगा।

IMD Recruitment 2025: कैसे करें आवेदन?

उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट mausam.imd.gov.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा। जो उम्मीदवार एक से अधिक पदों के लिए योग्य हैं, उन्हें हर पद के लिए अलग-अलग आवेदन करना होगा। आवेदन करते समय सभी जरूरी दस्तावेजों की सेल्फ-अटेस्टेड कॉपी अपलोड करनी होगी। विभाग ने चेतावनी दी है कि अधूरा या गलत भरा फॉर्म सीधे रिजेक्ट कर दिया जाएगा, इसलिए सबमिट करने से पहले सभी विवरण अच्छी तरह जांचें।

IMD Recruitment 2025: इन तारीखों का रखें ध्यान

आवेदन शुरू होने की तारीख 24 नवंबर 2025 है, जबकि आखिरी तारीख 14 दिसंबर 2025 तय की गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि अंतिम समय की भीड़ से बचने के लिए समय रहते आवेदन कर दें।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari
हिमांशु तिवारी लाइव हिन्दुस्तान में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं। वे करियर, एजुकेशन और जॉब्स से जुड़ी खबरें बनाते हैं। यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी, आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं पर इनकी पैनी नजर रहती है। कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक, जामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद साल 2016 में इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत की और लाइव हिन्दुस्तान से पहले जी न्यूज, इंडिया टीवी और एबीपी न्यूज जैसे बड़े मीडिया हाउस में काम कर चुके हैं। करियर, एजुकेशन और जॉब्स के अलावा हिमांशु को राजनीति, देश-विदेश, रिसर्च और मनोरंजन बीट का भी अनुभव है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।