Hindi Newsकरियर न्यूज़imd bharti 2025 : 134 project scientist scientific assistant admin assistant posts apply online eligibility application
IMD में 134 पदों पर भर्ती, आवेदन की आखिरी तारीख करीब; जानें पूरा प्रोसेस

IMD में 134 पदों पर भर्ती, आवेदन की आखिरी तारीख करीब; जानें पूरा प्रोसेस

संक्षेप:

भारत मौसम विभाग की यह भर्ती साइंस और टेक्नोलॉजी बैकग्राउंड वाले युवाओं के लिए बड़ा अवसर है। अच्छी तनख्वाह, रिसर्च का मंच और देश के मौसम तंत्र में योगदान का सुनहरा मौका मिल रहा है।

Dec 12, 2025 03:16 pm ISTHimanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

imd bharti 2025 : अगर आप साइंस, टेक्नोलॉजी और रिसर्च की दुनिया में सरकारी नौकरी तलाश रहे हैं, तो आपका इंतजार अब खत्म होने वाला है। भारत मौसम विभाग यानी IMD ने साल 2025 की सबसे अहम भर्ती का एलान कर दिया है। इसमें प्रोजेक्ट साइंटिस्ट से लेकर साइंटिफिक असिस्टेंट और एडमिन असिस्टेंट तक, कुल 134 शानदार पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। खास बात ये है कि यहां बी.टेक, बी.ई., एम.एससी., एम.ई./एम.टेक जैसी डिग्री वाले युवाओं के लिए बेहतरीन मौके मौजूद हैं। अच्छी तनख्वाह, रिसर्च का माहौल और राष्ट्र स्तर पर काम करने का मौका हर लिहाज से आकर्षक है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

imd bharti 2025 : पदों का पूरा विवरण

इस भर्ती में कुल 134 रिक्तियां जारी की गई हैं। इनमें प्रोजेक्ट साइंटिस्ट I के सबसे ज्यादा 64 पद हैं, जबकि प्रोजेक्ट साइंटिस्ट II और III के क्रमशः 29 और 13 पद शामिल हैं। इसके अलावा साइंटिफिक असिस्टेंट के 25 पद और एडमिन असिस्टेंट का 1 पद भी निकाला गया है। वेतन की बात करें तो प्रोजेक्ट साइंटिस्ट ई को 1,23,100 + HRA मिलेगा, जबकि प्रोजेक्ट साइंटिस्ट III, II और I को क्रमशः 78,000, 67,000 और 56,000 प्रतिमाह + HRA मिलेगा। साइंटिफिक और एडमिन असिस्टेंट को 29,200 + HRA दिया जाएगा।

imd bharti 2025 : कौन कर सकता है आवेदन?

पात्रता को लेकर विभाग ने हर पद के अनुसार अलग योग्यता तय की है। प्रोजेक्ट साइंटिस्ट (E, III, II, I) के लिए एम.एससी./बी.टेक./बी.ई. की डिग्री आवश्यक है, साथ ही अनुभव और डॉक्टरेट/एम.टेक धारकों को वरीयता दी जाएगी। साइंटिफिक असिस्टेंट के लिए विज्ञान, कंप्यूटर, आईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स या टेलीकॉम में स्नातक जरूरी है। वहीं एडमिन असिस्टेंट के लिए स्नातक और कंप्यूटर स्किल्स अनिवार्य रखी गई हैं।

imd bharti 2025 : क्या रखी गई है आयु सीमा

उम्मीदवारों की अधिकतम आयु पद के अनुसार 30 से 50 वर्ष के बीच तय की गई है। प्रोजेक्ट साइंटिस्ट ई की अधिकतम आयु 50 वर्ष, प्रोजेक्ट साइंटिस्ट III के लिए 45 वर्ष, II के लिए 40 वर्ष और I के लिए 35 वर्ष रखी गई है। साइंटिफिक और एडमिन असिस्टेंट के लिए अधिकतम आयु 30 वर्ष होगी। आरक्षण नियमों के तहत उम्र में छूट भी दी जाएगी।

imd bharti 2025 : क्या है चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया पूरी तरह से योग्यता और अनुभव आधारित है। पहले उम्मीदवारों की स्क्रीनिंग की जाएगी और योग्य अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम चयन इंटरव्यू के प्रदर्शन पर आधारित होगा। इंटरव्यू के लिए किसी भी प्रकार का TA/DA नहीं दिया जाएगा।

imd bharti 2025 : आवेदन कैसे करें?

ऑनलाइन आवेदन 24 नवंबर 2025 से शुरू हो चुके हैं और अंतिम तारीख 14 दिसंबर 2025 है। उम्मीदवार IMD की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। अलग-अलग पदों के लिए अलग आवेदन करना होगा। सभी दस्तावेज स्कैन कर सही फॉर्मेट में अपलोड करना जरूरी है। आवेदन जमा करने से पहले उम्मीदवारों को अपनी सभी जानकारी ध्यान से जांच लेने की सलाह दी जाती है।

imd bharti 2025 : इन महत्त्वपूर्ण निर्देशों का रखें ध्यान

अधूरे या गलत भरे हुए आवेदन फॉर्म सीधे खारिज कर दिए जाएंगे। इंटरव्यू के समय सभी मूल प्रमाणपत्रों को साथ लाना अनिवार्य होगा। आवेदन शुल्क संबंधित जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट देखते रहना चाहिए।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari
हिमांशु तिवारी लाइव हिन्दुस्तान में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं। वे करियर, एजुकेशन और जॉब्स से जुड़ी खबरें बनाते हैं। यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी, आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं पर इनकी पैनी नजर रहती है। कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक, जामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद साल 2016 में इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत की और लाइव हिन्दुस्तान से पहले जी न्यूज, इंडिया टीवी और एबीपी न्यूज जैसे बड़े मीडिया हाउस में काम कर चुके हैं। करियर, एजुकेशन और जॉब्स के अलावा हिमांशु को राजनीति, देश-विदेश, रिसर्च और मनोरंजन बीट का भी अनुभव है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।