IIT : कौन हैं नरेश गुप्ता, आईआईटी को दान में दिए 10 करोड़ रुपये

लाइव हिन्दुस्तान, प्रमुख संवाददाता, कानपुर
Follow us on Google News
share

आईआईटी कानपुर में 10 करोड़ रुपये से छात्रों के लिए हॉल ऑफ रेजिडेंस-15 में बनने वाले आवासीय टॉवर का निर्माण किया जाएगा। यह राशि संस्थान के पूर्व छात्र डॉ. नरेश चंद गुप्ता और उनकी पत्नी निधि गुप्ता की ओर से दान की गई है।

IIT : कौन हैं नरेश गुप्ता, आईआईटी को दान में दिए 10 करोड़ रुपये

आईआईटी कानपुर में 10 करोड़ रुपये से छात्रों के लिए हॉल ऑफ रेजिडेंस-15 में बनने वाले आवासीय टॉवर का निर्माण किया जाएगा। यह राशि संस्थान के पूर्व छात्र डॉ. नरेश चंद गुप्ता और उनकी पत्नी निधि गुप्ता की ओर से दान की गई है। टॉवर का नाम डॉ. नरेश चंद्र गुप्ता के नाम पर रखा जाएगा। डॉ. गुप्ता ने वर्ष 1988 में संस्थान से कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग की डिग्री ली है।

आईआईटी में लगातार बढ़ रही छात्र संख्या को देखते हुए करीब एक हजार छात्रों के लिए चार टॉवर वाले नए छात्रावास का निर्माण प्रस्तावित है। नए आवासीय परिसर में छात्रों के लिए आधुनिक सुविधाएं होंगी। इसमें अध्ययन कक्ष, मनोरंजन क्षेत्र, भोजनालय, लाउंज और दिव्यांगजन-अनुकूल व्यवस्था शामिल है। यहां सौर ऊर्जा, वर्षा जल संचयन और ऊर्जा-कुशल तकनीक रहेगी। डॉ. नरेश चंद गुप्ता ने आईआईटी से स्नातक करने के बाद अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ मैरीलैंड से उच्च शिक्षा प्राप्त की। वह एडोबी इंडिया के संस्थापक रहे हैं। उनके नेतृत्व में कंपनी ने वैश्विक स्तर पर कई प्रमुख सॉफ्टवेयर उत्पाद विकसित किए। डॉ. गुप्ता ने कहा कि उन्हें संस्थान और छात्रों के लिए सहयोग देकर गर्व है। आईआईटी कानपुर के निदेशक प्रो. मणींद्र अग्रवाल ने इस सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया है।

एकेटीयू के दीक्षांत में शहर की मेधाओं का हुआ सम्मान

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शहर के मेधावियों को सम्मानित किया गया। शहर के यूपीटीटीआई, एआईटीडी, पीएसआईटी, एमपी जीआई के छात्रों को पदक से सम्मानित किया गया।

मंगलवार को समारोह की अध्यक्षता प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने की। समारोह में 83 छात्रों को 84 पदक दिए गए। यूपीटीटीआई के बीटेक केमिस्ट्री के छात्र अनुराग मिश्रा, पीएसआईटी एमसीए के छात्र अनमोल गुप्ता और पीएआईटी की एमबीए की छात्रा खुशी बाजपेई को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया। वहीं, महाराणा प्रताप कॉलेज ऑफ फार्मेसी की बीफार्मा छात्रा काव्या कर्ण, एआईटीडी के बीटेक छात्र राबिन, पीएसआईटी की बीटेक की छात्रा समृद्धि शर्मा और एक्सिस कॉलेज की बीटेक छात्रा अर्पिता यादव, यूपीटीटीआई की बीटेक की छात्रा अमिता और जागरण इंस्टीट्यूट की एमसीए की छात्रा अर्पिता पांडे को रजत पदक से सम्मानित किया गया। केआईटी के बीए फाइन आर्ट की छात्रा साक्षी शुक्ला, यूपीटीटीआई के बीटेक छात्रा स्मिता सिंह और पीएसआईटी के एमबीए की छात्रा स्वाति सचान को कांस्य पदक मिला।

इकोनॉमिक्स, जियोग्राफी व हिन्दी में मिलेगी सबसे अधिक पीएचडी

छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) का 41वां दीक्षांत समारोह 9 जुलाई को है। दीक्षांत में 92 मेधावियों को पीएचडी उपाधि दी जाएगी। इसमें 52 फीसदी पीएचडी कला संकाय के अभ्यर्थियों की है। सर्वाधिक नौ-नौ पीएचडी उपाधि इकोनॉमिक्स, जियोग्राफी और हिन्दी साहित्य में दी जाएगी। इस साल पिछले वर्ष की तुलना में 17 उपाधि अधिक दी जाएगी। वर्ष 2025 में हुए 40वें दीक्षांत समारोह में 75 छात्रों को पीएचडी उपाधि दी गई थी।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।