IIT : कौन हैं राकेश गंगवाल, आईआईटी को और देंगे 300 करोड़ रुपये, 50 साल पहले किया था BTech

लाइव हिन्दुस्तान, प्रमुख संवाददाता, कानपुर
Follow us on Google News
share

IIT कानपुर के गंगवाल स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज को बड़ी फाइनेंशियल मदद मिली है। इंडिगो के को-फाउंडर राकेश गंगवाल ने और ₹300 करोड़ दिए हैं। यह 2022 में उनके पहले दिए गए ₹100 करोड़ के योगदान के बाद आया है।

Rakesh Gangwal
इंडिगो एयरलाइंस के को-फाउंडर और पूर्व छात्र राकेश गंगवाल

इंडिगो एयरलाइंस के को-फाउंडर और पूर्व छात्र राकेश गंगवाल अपने संस्थान आईआईटी कानपुर को और 300 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद करेंगे। इस बजट से संस्थान में बन रहे गंगवाल स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा। राकेश गंगवाल ने चार साल पहले 2022 में इस स्कूल के लिए 100 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद की थी। इस स्कूल का नाम भी गंगवाल के नाम पर रखा गया है। इस तरह, गंगवाल स्कूल के लिए राकेश गंगवाल ने कुल 400 करोड़ रुपये की मदद की है।

गंगवाल स्कूल की विकास योजनाओं में आईआईटी कानपुर परिसर में 500 बेड का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पताल और 200 बेड का प्रस्तावित कैंसर केयर एवं रिसर्च सेंटर की स्थापना की जा रही है। इन सुविधाओं का उद्देश्य मेडिकल शिक्षा, क्लिनिकल रिसर्च और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देना है। राकेश गंगवाल ने गंगवाल स्कूल के विकास के लिए अन्य सहयोगियों की ओर से दिए गए योगदान के बराबर (मैचिंग ग्रांट) 300 करोड़ रुपये का सहयोग दिया गया है।

संस्थान के निदेशक प्रो. मणींद्र अग्रवाल ने कहा कि इंजीनियरिंग, प्रौद्योगिकी और चिकित्सा के क्षेत्र में शोध और नवाचार की संभावनाओं को देखते हुए और उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से संस्थान ने 2021 में मेडिकल स्कूल स्थापित करने का फैसला लिया था। वर्ष 2022 में राकेश गंगवाल के 100 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद से इसकी शुरुआत हुई। इस गंगवाल स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी के डीन प्रो. अनिल के लालवानी को नियुक्त किया गया है। लालवानी ने कहा कि आईआईटी कानपुर के एक उत्कृष्ट पूर्व छात्र राकेश गंगवाल का यह ऐतिहासिक योगदान इस बात का उदाहरण है कि एक व्यक्ति भी बड़े बदलाव की शुरुआत कर सकता है।

1975 में आईआईटी से किया था बीटेक

राकेश गंगवाल को IIT कानपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में B.Tech किए 50 साल से अधिक हो गए हैं। 1975 में ग्रेजुएशन के बाद उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ पेन्सिलवेनिया के व्हार्टन स्कूल से MBA किया। उन्होंने पहले US एयरवेज, एयर फ्रांस और यूनाइटेड एयरलाइंस के लिए काम किया है। 2006 में गंगवाल और राहुल भाटिया ने इंटरग्लोब एविएशन लॉन्च किया। यह कंपनी भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो चलाती है। उन्होंने इस वेंचर का हिस्सा बनने पर 'गौरव' जताया। उन्होंने इसे 'इनोवेटिव, अपनी तरह का पहला मेडिकल इंस्टिट्यूशन' कहा।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़कौन हैं राकेश गंगवाल, आईआईटी को और देंगे 300 करोड़ रुपये