Hindi Newsकरियर न्यूज़IIT professor praises non-IIT intern dedication talent offers 20000 stipend and full-time role
नॉन IIT छात्र के टैलेंट के मुरीद हुए आईआईटी प्रोफेसर, दिया 20000 स्टाइपेंड व फुल टाइम जॉब का ऑफर

नॉन IIT छात्र के टैलेंट के मुरीद हुए आईआईटी प्रोफेसर, दिया 20000 स्टाइपेंड व फुल टाइम जॉब का ऑफर

संक्षेप:

हाल ही में एक आईआईटी प्रोफेसर ने एक गैर आईआईटी संस्थान के छात्र की प्रतिभा पर रोशनी डाली। आईआईटी दिल्ली के एक प्रोफेसर ने दो महीने पहले इस छात्र को बतौर इंटर्न अपनेस नियुक्त किया था।

Nov 07, 2025 04:00 pm ISTPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

इंजीनियरिग टैलेंट केवल आईआईटी संस्थानों तक सीमित नहीं है। दूर दराज के शैक्षणिक संस्थानों में भी ऐसे कई छात्र होते हैं जिनकी प्रतिभा अकसर चौंका देती है। छोटी जगहों के इन संस्थानों में बहुत से छात्रों की कुछ नया करने की चाह इन्हें काफी इनोवेटिक बना देती है। हाल ही में एक आईआईटी प्रोफेसर ने एक गैर आईआईटी संस्थान के छात्र की प्रतिभा पर रोशनी डाली। आईआईटी दिल्ली के एक प्रोफेसर ने दो महीने पहले इस छात्र को बतौर इंटर्न अपनेस नियुक्त किया था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

आईआईटी प्रोफेसर डॉ. मनबेंद्र सहारिया ने इस गैर-आईआईटी इंटर्न की कहानी साझा की और बताया कि कैसे कुछ छात्र बस आगे बढ़ने के लिए ही बने होते हैं। उन्होंने एक पोस्ट में लिखा, "मैंने दो महीने पहले ही ठीक ऐसे ही एक इंटर्न को रिमोटली नियुक्त किया था। मैं उनसे कभी नहीं मिला, लेकिन वे अपने काम में शानदार और एक्टिव है। उनका काम प्रेरणा देने वाला है।"

पोस्ट के अनुसार यह इंटर्न छात्र डॉ. सहारिया की टीम में रिमोटली शामिल हुआ और उसने अपने शानदार काम से उन्हें तुरंत प्रभावित कर दिया।

हालांकि छात्र ने फ्री इंटर्नशिप के तौर पर काम की शुरुआत की थी, लेकिन उनके काम की क्वालिटी इतनी बेहतरीन थी कि डॉ. सहारिया ने तुरंत उन्हें 20,000 रुपये प्रति माह का स्टाइपेंड देने का फैसला किया। प्रोफेसर ने कहा, "मुझे तुरंत ₹20,000 प्रति माह स्टाइपेंड का इंतजाम करना पड़ा।" उन्होंने आगे कहा कि अब उनकी योजना है कि ग्रेजुएशन पूरी होने के बाद उन्हें फुल टाइम रोल पर रख लिया जाएगा।

डॉ. सहारिया ने बताया कि उन्हें गैर-आईआईटी बैकग्राउंड वाले उन छात्रों को मार्गदर्शन देना विशेष रूप से अच्छा लगता है जो पहल, रचनात्मकता और समर्पण दिखाते हैं। उन्होंने कहा, "कुछ लोग फलने-फूलने और सफल होने के लिए बने होते हैं। मुझे गैर-आईआईटी पृष्ठभूमि वाले ऐसे छात्रों के साथ काम करने में मजा आता है।"

twitter post

लोगों ने इस पोस्ट पर कैसी प्रतिक्रिया दी:

इस पोस्ट ने तुरंत ऑनलाइन कई लोगों का ध्यान खींचा और इंटर्न के समर्पण और प्रोफेसर के समर्थन, दोनों की तारीफ की। एक यूजर ने लिखा, "ऐसे हाई टैलेंट वाले व्यक्ति का मिलना पूरी तरह से सौभाग्य की बात है। ऐसे लोग बहुत कम होते हैं। अगर आपको कोई मिल जाए, तो उसे संभाल कर रखें।"

एक अन्य यूजर ने टिप्पणी की, "गैर-आईटी पृष्ठभूमि वाले व्यक्ति को कभी कम मत आंकिए!"

एक अन्य यूजर ने टिप्पणी की, "यह प्रतिभा और समर्पण को पहचानने का एक बेहतरीन उदाहरण है। किसी ऐसे व्यक्ति को उसके गुणवत्तापूर्ण काम के लिए भुगतान करना, जिसके लिए उसे कोई भुगतान नहीं मिला, सही कदम है।"

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay
पंकज विजय लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। यहां वह करियर, एजुकेशन, जॉब्स से जुड़ी खबरें देखते हैं। पंकज को पत्रकारिता में डेढ़ दशक से ज्यादा का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने एनडीटीवी डिजिटल, आजतक डिजिटल, अमर उजाला समाचार पत्र में काम किया। करियर-एजुकेशन-जॉब्स के अलावा वह विभिन्न संस्थानों में देश-विदेश, राजनीति, रिसर्च व धर्म से जुड़ी बीट पर भी काम कर चुके हैं। भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा व डीयू से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।