IIT Placement : आईआईटी के BTech CSE छात्रों का 100 फीसदी प्लेसमेंट, 83 प्रतिशत को मोटे सैलरी पैकेज

लाइव हिन्दुस्तान, प्रमुख संवाददाता, कानपुर
Follow us on Google News
share

IIT Placement 2026: आईआईटी कानपुर की प्लेसमेंट रिपोर्ट के अनुसार सत्र 2025-26 में 32 छात्रों को विदेश में नौकरी मिली, जबकि 83% छात्रों को मल्टीनेशनल कंपनियों में आकर्षक पैकेज पर रोजगार मिला।

IIT Placements 2026
कैंपस प्लेसमेंट

आईआईटी कानपुर में सत्र 2025-26 के छात्र-छात्राओं को प्लेसमेंट रिपोर्ट जारी की गई है। जिसमें संस्थान के 32 छात्रों को विदेश में नौकरी मिली है, वहीं 83 फीसदी छात्रों ने मल्टीनेशनल कंपनियों में आकर्षक पैकेज पर जॉब प्राप्त की है। यह आंकड़ा पिछले वर्ष की तुलना में नौकरी बेहतर है। नौकरियों की संख्या के साथ प्लेसमेंट के लिए आईआईटी में आई कंपनियों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। आईआईटी की रिपोर्ट के अनुसार इस साल कुल 1,562 छात्रों ने प्री-प्लेसमेंट ऑफर, जिसमें 1,295 छात्रों को आकर्षक पैकेज पर जॉब मिली है। स्नातक वर्ग में बीटेक, एमएस, डबल मेजर और इंटीग्रेटेड डिग्री में 85 फीसदी छात्रों को नौकरी मिली है। सर्वाधिक 100 फीसदी प्लेसमेंट कंप्यूटर साइंस हुआ। संस्थान के निदेशक प्रो. मणीन्द्र अग्रवाल ने कहा कि शैक्षिक सत्र 2025-26 सुविधाओं व सकारात्मकता का छात्रों को आकर्षक पैकेज पर जॉब मिली है।

इंटर्नशिप में भी 638 ऑफर्स आए

एमटेक, एमएससी, एमबीए, एमडेस और पीएचडी के 79 फीसदी छात्रों का विभिन्न कंपनियों में चयन हुआ। सत्र में 400 से अधिक कंपनियों ने भाग लिया और 254 प्री-प्लेसमेंट ऑफर्स (पीपीओ) दिए गए। इंटर्नशिप में भी 638 ऑफर्स आए, जिनमें से 598 छात्रों ने स्वीकार किए।

डबल मेजर और एमडेस का सबसे बेहतर प्रदर्शन

कोर्स के आधार पर तुलना करें तो डबल मेजर (97 फीसदी) और एमडेस (94 फीसदी) ने सबसे बेहतर प्रदर्शन किया। वहीं ड्यूल डिग्री (93 फीसदी) और एमएससी (84 फीसदी) भी मजबूत स्थिति में रही। एमटेक (76फीसदी) और एमबीए (81 फीसदी) में अपेक्षाकृत कम प्लेसमेंट दर्ज हुआ।

किस विभाग में कितना फीसदी प्लेसमेंट हुआ

केमिकल और कंप्यूटर साइंस - 100 फीसदी और 99 फीसदी

इलेक्ट्रिकल - 94 फीसदी

मैकेनिकल - 88 फीसदी

मैथ्स एंड साइंटिफिक कंप्यूटिंग- 88 फीसदी

एसपीएएसई - 33 फीसदी

एसईई -33 फीसदी

एमएसपी - 14 फीसदी

IIT हैदराबाद में 100% प्लेसमेंट, 90 लाख तक पहुंचा पैकेज

आईआईटी हैदराबाद के कई स्पेशलाइज्ड डिपार्टमेंट ने इस साल 100% प्लेसमेंट रिकॉर्ड दर्ज किया है। आईआईटी हैदराबाद में कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग ब्रांच का प्रदर्शन तो हमेशा की तरह बेहतरीन रहा ही है, लेकिन इस साल संस्थान के नए और आधुनिक तकनीकी कोर्सेज ने बाजी मार ली है। डेटा साइंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), बायोमेडिकल इंजीनियरिंग और मैटेरियल्स साइंस जैसे इमर्जिंग टेक्नोलॉजी वाले कोर्सेज के छात्रों की कॉरपोरेट जगत में भारी डिमांड देखी गई। इन विभागों के 100% छात्रों को उनकी योग्यता के अनुसार बड़े और आकर्षक पैकेजों के साथ शुरुआती करियर शुरू करने का मौका मिला है। बीटेक प्रोग्राम के छात्रों का ओवरऑल प्लेसमेंट रेट 74.56 प्रतिशत रहा, जिसमें छात्रों को ₹90 लाख सालाना का हाईएस्ट पैकेज मिला है। अंडरग्रेजुएट छात्रों का औसत सालाना पैकेज ₹22.5 लाख दर्ज किया गया, जो आज के समय में बेहद शानदार माना जाता है। एमटेक (MTech) और एमएससी (MSc) के छात्रों के लिए अधिकतम पैकेज ₹58 लाख सालाना तक गया है।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।