IIT Placement : आईआईटी के 3 छात्रों को रिकॉर्ड 1.59 करोड़ का पैकेज, BTech समेत किन पर बरसीं नौकरियां
IIT Placement : आईआईटी धनबाद में तीन छात्रों को 1.59 करोड़ रुपए व एक छात्र को 1.22 करोड़ रुपए सालाना पे पैकेज मिला। एमएससी के छात्रों को सबसे कम औसतन 9.16 लाख पे पैकेज मिला।

आईआईटी आईएसएम धनबाद के 2026 बैच के छात्र-छात्राओं की बल्ले-बल्ले रही। बीटेक समेत अन्य कोर्स के छात्र-छात्राओं को देश-विदेश की नामी-गिरामी कंपनियों ने कैंपस प्लेसमेंट के दौरान हाथों-हाथ लपकते हुए रोजगार दिया। कैंपस प्लेसमेंट में चार छात्र-छात्राओं को एक करोड़ रुपए से अधिक का पे पैकेज मिला है। इनमें तीन छात्रों को 1.59 करोड़ रुपए सालाना व एक छात्र को 1.22 करोड़ रुपए सालाना पैकेज मिला है। 1.59 करोड़ रुपए का पैकेज आमेजन जापान की ओर से देने की चर्चा है। संस्थान ने इन चार छात्र-छात्राओं के नाम, ब्रांच व सीटीसी को गोपनीय रखा है।
अब तक का सर्वाधिक पे पैकेज
इसे अब तक का सर्वाधिक पे पैकेज माना जा रहा है। वहीं कोर्स वाइज सीटीसी की बात करें तो एमएससी के छात्रों को सबसे कम औसतन 9.16 लाख सलाना पे पैकेज मिला है। सर्वाधिक औैसतन सीटीसी डुएल डिग्री (बीटेक प्लस एमटेक) को 31.07 लाख मिला है।
1153 विद्यार्थियों को जॉब ऑफर
संस्थान के कॅरियर डेवलपमेंट सेंटर ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 का कैंपस प्लेसमेंट डेटा जारी कर दिया है। संस्थान के 1153 विद्यार्थियों को जॉब ऑफर मिला। इनमें से 214 को प्री प्लेसमेंट ऑफर प्राप्त हुआ। महत्वपूर्ण यह है कि छह छात्रों (बीटेक से 1, इंटीग्रेटेड एमटेक से 2, एमटेक से 3) को विदेशी कंपनियों ने इंटरनेशल जॉब ऑफर दिया है। वहीं पीएसयू से 67 को नौकरी मिली। देश के अंदर कंपनियों ने संस्थान के 1016 छात्रों को नौकरी ऑफर दिया।
350 से ज्यादा कंपनियां आईं
फुल टाइम हायरिंग के लिए 350 से ज्यादा कंपनियां आईआईटी आईएसएम धनबाद पहुंचीं। 275 से अधिक छात्रों को 20 लाख से अधिक का पै पैकेज, 10 से 20 लाख पे पैकेज का ऑफर 422 छात्रों को दिया गया। छह से 10 लाख लाख तक सीटीसी का ऑफर 338 छात्र-छात्राओं को मिला।
ब्रांचवार कैंपस प्लेसमेंट
बीटेक : 80.57%
डबल मेजर बीटेक प्लस एमटेक 100%
डुएल डिग्री बीटेक प्लस एमटेक 100%
इंटीग्रेटेड एमटेक 80.26%
एमएससी 50%
एमएससी टेक 48.61%
एमटेक 57.02%
एमबीए 93.44%
कुल मिलाकर 72.97 फीसदी छात्रों का कैंपस प्लेसमेंट
आईआईटी आईएसएम धनबाद में उन्नत विनिर्माण, अहम खनिज और रक्षा तकनीकों पर मंथन
आईआईटी आईएसएम धनबाद में 20वीं नेशनल फ्रंटियर्स ऑफ इंजीनियरिंग संगोष्ठी एवं इनोवेशन मैन्युफैक्चरिंग प्रैक्टिसेस का आयोजन 8 से 10 अगस्त तक होगा। इसमें एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग (उन्नत विनिर्माण), क्रिटिकल मिनरल्स (अहम खनिज), स्टील्थ डिफेंस टेक्नोलॉजी और स्वदेशी इंजीनियरिंग समाधान पर विशेषज्ञ मंथन करेंगे। यह आयोजन आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को गति देने वाली नई तकनीकों, नवाचारों और रणनीतिक इंजीनियरिंग समाधानों पर विचार-विमर्श का मंच बनेगा। संगोष्ठी का उद्घाटन शनिवार को सुबह 9:30 बजे मुख्य अतिथि रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ करेंगे। सेल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक अशोक कुमार पांडा तथा इंडियन नेशनल एकेडमी ऑफ इंजीनियरिंग के अध्यक्ष जेडी पाटिल विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल होंगे।


