IIT Placement : आईआईटी में BTech छात्रों को 23 लाख का औसत पैकेज, MSc में भी 100 फीसदी प्लेसमेंट
IIT Campus Placement : इस वर्ष आईआईटी पटना के 687 से अधिक छात्रों को नौकरी के ऑफर मिले। औसत वेतन 19.80 लाख रुपये से बढ़कर 23.17 लाख रुपये प्रतिवर्ष पहुंचा। एमएससी में लगातार दूसरे वर्ष शत-प्रतिशत सफलता रही।

IIT Campus Placement : वैश्विक रोजगार की चुनौतियों के बावजूद भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) पटना ने वर्ष 2026 बैच के प्लेसमेंट में रिकॉर्ड बनाया है। संस्थान के 687 से अधिक छात्रों को बहुराष्ट्रीय कंपनियों, स्टार्टअप और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों से नौकरी के प्रस्ताव मिले हैं। आईआईटी पटना के अनुसार यह संस्थान के अब तक के सबसे सफल प्लेसमेंट सत्रों में से एक रहा। बीटेक और बीएस पाठ्यक्रमों के छात्रों का मीडियन वेतन 38.46 प्रतिशत बढ़कर 13 लाख रुपये से 18 लाख रुपये प्रतिवर्ष हो गया है। औसत वेतन 19.80 लाख रुपये से बढ़कर 23.17 लाख रुपये प्रतिवर्ष पहुंच गया, जो 17.02 प्रतिशत की वृद्धि है।
प्री-प्लेसमेंट ऑफर में भी उछाल
इंटर्नशिप के बाद मिलने वाले पीपीओ की संख्या 94 से बढ़कर 122 हो गई। इसमें लगभग 29.78% की वृद्धि दर्ज की गई है। इस वर्ष प्लेसमेंट प्रक्रिया में 230 से अधिक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कंपनियों ने भाग लिया।
इनमें कई कंपनियां पहली बार आईआईटी पटना पहुंचीं। तकनीक, परामर्श, विनिर्माण, अनुसंधान, विश्लेषण, वित्त और कोर इंजीनियरिंग क्षेत्रों में छात्रों को अवसर मिले।
ये प्रमुख कंपनियां शामिल हुईं
प्रमुख भर्ती करने वाली कंपनियों में गूगल, एडोबी, अमेजन, डी. ई. शॉ, सैमसंग, स्प्रिंकलर, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचसीएल टेक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा आरएनआई और टाटा मोटर्स शामिल रहीं। कोर इंजीनियरिंग और सार्वजनिक उपक्रमों की भागीदारी भी उल्लेखनीय रही। प्रमुख संस्थानों में गेल, इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड, हिंदुस्तान पेट्रोलियम, भारत पेट्रोलियम, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स, लार्सन एंड टुब्रो, सी-डॉट और सी-डैक शामिल हैं। स्नातकोत्तर स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन देखने को मिला। एमटेक कार्यक्रम में 80.35% प्लेसमेंट दर्ज किया गया, जो पिछले वर्ष से 4.25% अधिक है। औसत वेतन बढ़कर 15.06 लाख रुपये प्रतिवर्ष हो गया।
एमएससी में लगातार दूसरे वर्ष शत-प्रतिशत सफलता
एमएससी कार्यक्रम में भी लगातार दूसरे वर्ष भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित तीनों विषयों में शत-प्रतिशत प्लेसमेंट दर्ज किया गया है। आईआईटी पटना ने बताया कि अखिल भारतीय आईआईटी प्लेसमेंट समिति के दिशा-निर्देशों के अनुसार उच्चतम वेतन पैकेज की जानकारी सार्वजनिक नहीं की जाती। संस्थान ने कहा कि इस वर्ष उच्च वेतन वाली कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू भूमिकाओं में छात्रों का चयन हुआ है।
इनमें शत-प्रतिशत प्लेसमेंट
- गणित एवं कंप्यूटिंग
- वीएलएसआई एवं एंबेडेड सिस्टम्स
- मैटेरियल्स साइंस एवं इंजीनियरिंग
लेखक के बारे में
Pankaj Vijayपंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार
शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।
15 से अधिक सालों का अनुभव
पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।
विजन
तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी


