Hindi Newsकरियर न्यूज़IIT Patna Campus Placement: BTech students job offers worth 1 17 crore average salary big companies came
IIT : पटना आईआईटी के 2 छात्रों को 1.17 करोड़ का पैकेज, जानें क्या रही औसत सैलरी, किन कंपनियों ने बरसाई नौकरियां

IIT : पटना आईआईटी के 2 छात्रों को 1.17 करोड़ का पैकेज, जानें क्या रही औसत सैलरी, किन कंपनियों ने बरसाई नौकरियां

संक्षेप:

आईआईटी पटना के दो छात्रों का 1.17 करोड़ रुपये प्रति वर्ष के पैकेज पर चयन हुआ है। एक छात्र कंप्यूटर साइंस और दूसरा मैथमेटिक्स कंप्यूटिंग का है। गूगल से आईआईटी पटना के 19 छात्रों को प्री प्लेसमेंट का ऑफर मिला।

Jan 14, 2026 07:04 am ISTPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, वरीय संवाददाता, पटना
share Share
Follow Us on

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) पटना के दो छात्रों का 1.17 करोड़ रुपये प्रति वर्ष के पैकेज पर चयन हुआ है। संस्थान के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि है। इसमें एक छात्र कंप्यूटर साइंस और दूसरा मैथमेटिक्स कंप्यूटिंग का है। इसके अतिरिक्त चार छात्रों ने जापान में अंतरराष्ट्रीय प्लेसमेंट हासिल किया है। 2026 बैच के 19 छात्रों को सॉफ्टवेयर कंपनी गूगल ने प्री प्लेसमेंट ऑफर दिया है। वहीं एचसीएल टेक ने 27 फुल टाइम ऑफर, बीपीसीएल ने 18, बीईएल ने 10 जॉब ऑफर दिए हैं। इसके साथ ही आईआईटी पटना ने बीटेक, बीएस एवं एमटेक कार्यक्रमों के लिए 2026 प्लेसमेंट सत्र के पहले चरण को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस चरण में 90 से अधिक कंपनियों की भागीदारी के साथ कुल 319 जॉब ऑफर प्राप्त हुए हैं। इसमें स्नातक (बीटेक) के 54.34% छात्रों का प्लेसमेंट हो गया है। वहीं इंटर्नशिप के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर 84 छात्रों को प्री-प्लेसमेंट ऑफर पहले ही प्राप्त हुए थे। आईआईटी के निदेशक प्रो. टीएन सिंह ने कहा कि संस्थान के छात्र लगातार बेहतर कर रहे हैं। संस्थान में दुनिया की बड़ी कंपनियां प्लेसमेंट के लिए पहुंच रही हैं। वर्ष 2026 के प्लेसमेंट सत्र में मैन्युफैक्चरिंग, इंफ्रास्ट्रक्चर, ऊर्जा तथा ऑटोमोबाइल क्षेत्रों में कोर एवं सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम (पीएसयू) हायरिंग में उल्लेखनीय वृद्धि देखने को मिली है। इसके अलावा 2025-26 के प्लेसमेंट सत्र का दूसरा चरण जनवरी 2026 के मध्य में पुनः आरंभ होगा।

पिछले वर्षों की तुलना में बेहतर प्लेसमेंट हुआ

चार लगातार शैक्षणिक सत्रों में छात्रों को प्रत्येक वर्ष 400 से अधिक जॉब ऑफर प्राप्त हुए हैं। हाल ही में संपन्न 2025 के प्लेसमेंट सत्र में 215 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियों से कुल 582 जॉब ऑफर प्राप्त हुए, जिनमें सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम (पीएसयू), उभरते स्टार्टअप्स तथा बहुराष्ट्रीय कंपनियां शामिल रहीं।

ये भी पढ़ें:आईआईटी के BTech छात्र को रिकॉर्ड 2.5 करोड़ का पैकेज,

औसत वार्षिंक पैकेज 25 लाख से अधिक रहा

संस्थान के अनुसार, 2026 बैच के बीटेक छात्रों के लिए पहले चरण में औसत वार्षिक पैकेज (सीटीसी) ₹25.82 लाख से अधिक रहा, जो पिछले सत्र की तुलना में 17.66% की वृद्धि को दर्शाता है। एमटेक 2026 बैच के लिए औसत सीटीसी ₹16.20 लाख प्रति वर्ष से अधिक रहा। कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसई) विभाग का औसत पैकेज सर्वाधिक रहा।

वर्षवार प्लेसमेंट पर एक नजर

- 2024-25 225 कंपनियां 582 जॉब ऑफर

- 2023-24 215 कंपनियां 452 जॉब ऑफर

- 2022-23 160 कंपनियां 405 जॉब ऑफर

कई बड़ी कंपनियां आईं

इस सत्र में गूगल, बीईएल, बीपीसीएल, सी-डॉट, सैमसंग, ऑप्टम, एलएंडटी, रिलायंस, माइक्रोसॉफ्ट, एनवीडिया, सिस्को, गोल्डमैन सैक्स, स्प्रिंकलर, मीडिया.नेट तथा टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स सहित कई प्रतिष्ठित कंपनियों ने आईआईटी पटना के छात्रों को जॉब ऑफर प्रदान किए है। छात्रों को सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट इंजीनियर (एस.डी.ई), सॉफ्टवेयर इंजीनियर, सिस्टम सॉफ्टवेयर इंजीनियर, मेंबर ऑफ टेक्निकल स्टाफ, प्रोडक्ट इंजीनियर, डेटा साइंटिस्ट, मशीन लर्निंग इंजीनियर, जेनरेटिव एआई इंजीनियर, डेस्क क्वांट एनालिस्ट, ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी, वैज्ञानिक, कंसल्टेंट, बिजनेस एनालिस्ट एवं एनालिस्ट जैसे प्रमुख जॉब प्रोफाइल्स मिले हैं।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay
पंकज विजय लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। यहां वह करियर, एजुकेशन, जॉब्स से जुड़ी खबरें देखते हैं। पंकज को पत्रकारिता में डेढ़ दशक से ज्यादा का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने एनडीटीवी डिजिटल, आजतक डिजिटल, अमर उजाला समाचार पत्र में काम किया। करियर-एजुकेशन-जॉब्स के अलावा वह विभिन्न संस्थानों में देश-विदेश, राजनीति, रिसर्च व धर्म से जुड़ी बीट पर भी काम कर चुके हैं। भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा व डीयू से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।