IIT : 5 वर्षों में बीटेक कोर्स की संख्या 9 से बढ़कर 32 हुई

लाइव हिन्दुस्तान, वरीय संवाददाता, पटना
Follow us on Google News
share

आईआईटी पटना में 2020 के बाद से बीटेक प्रोग्राम की संख्या साढ़े तीन गुना तो विद्यार्थियों की संख्या दो गुना से अधिक बढ़ी है। पटना के पाटलिपुत्र कॉलोनी स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज कैंपस में 2008 में महज 3 बीटेक प्रोग्राम में 92 विद्यार्थियों के साथ सफर शुरू हुआ था

college
college students

आईआईटी पटना में 2020 के बाद से बीटेक प्रोग्राम की संख्या साढ़े तीन गुना तो विद्यार्थियों की संख्या दो गुना से अधिक बढ़ी है। पटना के पाटलिपुत्र कॉलोनी स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज कैंपस में 2008 में महज 3 बीटेक प्रोग्राम में 92 विद्यार्थियों के साथ सफर शुरू हुआ था। पिछले पांच वर्षों में सेकेंड जनरेशन के आईआईटी में पटना का ग्रोथ रेट काफी तेज रहा है।

2020 में जहां आईआईटी पटना में नौ बीटेक, छह एमटेक व तीन बीएससी प्रोग्राम में पढ़ाई होती थी, वहीं अब बीटेक के 32, एमटेक के 15 व बीएससी के तीन प्रोग्राम संचालित हैं। कोर्स बढ़ने के साथ विद्यार्थियों की संख्या में भी क्वांटम वृद्धि हुई। 2018 में एक हजार 621 विद्यार्थी कैंपस में थे। अब इनकी संख्या बढ़कर चार हजार 347 हो गई है।

कुलसचिव प्रो. एके ठाकुर ने बताया कि यह बदलाव निदेशक प्रो. टीएन सिंह के नेतृत्व में दूसरे फेज के कार्य को पूरा कराने के साथ योजनागत तरीके से हॉस्टल, मेस, क्लासरूम, आदि के साधन उपलब्ध कराने से हुआ है।

इनके मार्गदर्शन में यहां संचालित आधे से अधिक प्रोग्राम प्रारंभ किए गए हैं। यह का पहला आईआईटी है, जहां राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 पूरी तरह दो वर्षों से प्रभावी है।

फैकल्टी की संख्या छह वर्षों में डेढ़ गुना बढ़ी

आईआईटी पटना की वेबसाइट पर उपलब्ध डेटा के अनुसार 2008 में महज सात कर्मचारी और 46 शिक्षक थे। 10 वर्षों में यह संख्या लगभग दोगुनी से अधिक हुई, तो पिछले छह वर्षों में शिक्षकों की संख्या तीन गुनी से अधिक हो गई है। 2013 में 37 कर्मचारी और 63 शिक्षक थे, यह संख्या 2018 में बढ़कर क्रमश: 100 और 108 हो गई। 2023 में कर्मचारियों की संख्या 121 व शिक्षकों की संख्या 156 हो गई। 2025 में कर्मचारी बढ़कर 150 और शिक्षक 165 हो गए।

आइआइएम मुंबई, बोधगया में भी करते हैं पढ़ाई

आईआईटी पटना में बीटेक-बीएस, एमबीए में नामांकन लेने वाले विद्यार्थी सात सेमेस्टर के बाद अंतिम तीन सेमेस्टर की पढ़ाई आईआईएम मुंबई और बोधगया में करते हैं। ड्यूल डिग्री का प्रोग्राम छात्रों को कुछ वर्षों में काफी आकर्षित कर रहा है। इनमें नामांकन लेने वाले विद्यार्थियों को बगैर कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट) में शामिल हुए आईआईएम से प्रबंधन की उपाधि मिल रही है। आईआईटी पटना का आईआईएम मुंबई और बोधगया के साथ ड्यूल डिग्री के लिए एमओयू है।

स्थापना से अब तक विद्यार्थियों की संख्या

वर्ष विद्यार्थियों की संख्या

2008 92

2013 770

2018 1621

2023 3447

2025 4214

2026 4347

स्थापना से अब तक प्रोग्राम की संख्या

वर्ष बीटेक एमटेक एमएससी

2008 3 - -

2012 3 3 -

2016 5 5 3

2020 9 6 3

2024 32 15 3

2026 32 15 3

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़IIT : 5 वर्षों में बीटेक कोर्स की संख्या 9 से बढ़कर 32 हुई