IIT मद्रास बच्चों के लिए लाया स्कूल कनेक्ट प्रोग्राम, कक्षा 9वीं से 12वीं के छात्र 30 सितंबर तक करें अप्लाई

By Prachi
लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

IIT मद्रास ने कक्षा 9वीं से 12वीं के छात्रों के लिए स्कूल कनेक्ट प्रोग्राम शुरू किया है। छात्र 30 सितंबर 2026 तक आवेदन कर एयरोस्पेस, डेटा साइंस और AI जैसे 17 विषय सीख सकते हैं।

IIT Madras School Connect' Programme 2026
आईआईटी मद्रास

IIT Madras School Connect Programme 2026: यदि आप स्कूल में पढ़ाई कर रहे हैं और यह सोचकर परेशान हैं कि भविष्य में कौन सी स्ट्रीम या करियर चुनना सही रहेगा, तो आपके लिए एक बेहद खुशखबरी है। देश के सबसे प्रतिष्ठित इंस्टीट्यूट में से एक इंडियन इंस्टीटयूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मद्रास (IIT) ने स्कूली छात्रों के लिए अपने पॉपुलर स्कूल कनेक्ट प्रोग्राम के अक्टूबर 2026 बैच के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इंस्टीट्यूट ने इस बार एक बड़ा बदलाव करते हुए पहली बार कक्षा 9वीं के छात्रों को भी इस प्रोग्राम में शामिल होने का अवसर दिया है। अब कक्षा 9वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं के छात्र सीधे IIT मद्रास के इस अनोखे कार्यक्रम का हिस्सा बन सकते हैं। आवेदन करने की वेबसाइट code.iitm.ac.in पर जाकर आवेदन किया जा सकता है।

महत्वपूर्ण तिथियां

आवेदन की अंतिम तिथि: 30 सितंबर 2026

कोर्स शुरू होने की तिथि: 5 अक्टूबर 2026

हिंदी और अंग्रेजी दोनों में होगी पढ़ाई

भाषा की बाधा को दूर करने के लिए IIT मद्रास ने इन कोर्सेज को अंग्रेजी के साथ-साथ हिंदी में भी तैयार किया है, ताकि हर छात्र आसानी से समझ सके। यह पूरा कोर्स 8 हफ्ते का एक ऑनलाइन लर्निंग एक्सपीरियंस है। इसमें छात्रों को प्री-रिकॉर्डेड लेक्चर्स, हर हफ्ते लाइव सेशंस, आसान असाइनमेंट और कंप्यूटर-आधारित असेसमेंट की सुविधा मिलेगी। कोर्स और असेसमेंट को पूरा करने वाले छात्रों को IIT मद्रास CODE की ओर से आधिकारिक ई-सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा।

17 मॉडर्न और फ्यूचर-रेडी सब्जेक्ट्स में से चुनने का मौका

IIT मद्रास और देश के अन्य प्रमुख इंस्टीट्यूट के प्रोफेसरों द्वारा तैयार किए गए इस कार्यक्रम में कुल 17 भविष्य केंद्रित विषय शामिल हैं।

डेटा साइंस और एआई

एयरोस्पेस

साइबर सिक्योरिटी

इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम्स

केमिकल इंजीनियरिंग

मॉलिक्यूलर इंजीनियरिंग

आर्किटेक्चर एंड डिजाइन

प्रोडक्ट डिजाइन

लॉ / कानून

इकोनॉमिक्स एंड फाइनेंस

ह्यूमैनिटीज

इकोलॉजी

डिजिटल ह्यूमैनिटीज

गेम टेक्नोलॉजी

मैथमेटिक्स एंड कंप्यूटिंग

इंजीनियरिंग बायोलॉजिकल सिस्टम्स

छात्रों के लिए कैसे फायदेमंद है यह प्रोग्राम?

कक्षा 9वीं और 10वीं के छात्र: यह शुरुआती जानकारी उन्हें 11वीं कक्षा में सही स्ट्रीम साइंस, कॉमर्स, आर्ट्स चुनने में मदद करेगी।

कक्षा 11वीं और 12वीं के छात्र: अलग-अलग क्षेत्रों का अनुभव उन्हें सही कॉलेज डिग्री और करियर चुनने का सही रास्ता दिखाएगा।

IIT मद्रास के CODE चेयरमैन प्रो. एंड्रयू थंगराज ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य छात्रों को बड़ी कक्षा में जाने से पहले अलग-अलग क्षेत्रों को समझने का अवसर देना है। इंस्टीट्यूट अब तक 4,900 से अधिक स्कूलों के 1.75 लाख से अधिक छात्रों तक पहुंच चुका है और आने वाले समय में 25,000 स्कूलों तक पहुंचने का लक्ष्य रखता है।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़IIT मद्रास का स्कूल कनेक्ट प्रोग्राम, कक्षा 9वीं से 12वीं के छात्र करें अप्लाई