IIT मद्रास ने हिंदी में शुरू किए फ्री AI कोर्स, बिना कोडिंग अनुभव के भी कर सकते हैं पढ़ाई

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

IIT मद्रास ने मई 2025 में आईआईटी मद्रास प्रवर्तक के सहयोग से 'AI for All' पहल की शुरुआत की थी। इस पहल के तहत देशभर के किंडरगार्टन (KG) से लेकर कक्षा 12 तक के शिक्षकों के लिए AI से जुड़े कोर्स तैयार किए गए हैं।

IIT Madras launches free AI courses in Hindi study without prior coding experience

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास (IIT Madras) अब सभी के लिए हिंदी में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के कोर्स शुरू करने जा रहा है। संस्थान अपने ' एआई फॉर ऑल' अभियान के तहत हिंदी में छह AI कोर्स उपलब्ध कराएगा, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग अपनी भाषा में AI सीख सकें। IIT मद्रास ने मई 2025 में आईआईटी मद्रास प्रवर्तक के सहयोग से 'AI for All' पहल की शुरुआत की थी। इस पहल के तहत देशभर के किंडरगार्टन (KG) से लेकर कक्षा 12 तक के शिक्षकों के लिए AI से जुड़े कोर्स तैयार किए गए हैं। ये सभी कोर्स स्वयं प्लस प्लेटफॉर्म पर ऑनलाइन उपलब्ध कराए जा रहे हैं और इन्हें आईआईटी मद्रास प्रवर्तक टेक्नोलॉजिस फाउंडेशन के साथ मिलकर संचालित किया जा रहा है।

कितने घंटे का होगा कोर्स

इन AI कोर्स की अवधि 25 से 45 घंटे के बीच है और इन्हें पूरी तरह मुफ्त में किया जा सकता है। जो प्रतिभागी कोर्स पूरा करने के बाद सर्टिफिकेट लेना चाहते हैं, वे निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर प्रॉक्टर्ड (निगरानी में होने वाली) परीक्षा देकर नाममात्र शुल्क में प्रमाणपत्र प्राप्त कर सकते हैं।

पहले बैच में 4.2 लाख लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन

इन कोर्स को लोगों से शानदार प्रतिक्रिया मिली। पहले बैच में करीब 4.2 लाख लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया, जबकि इसके बाद शुरू हुए अगले बैच में लगभग 50 हजार लोगों ने नामांकन किया।

बढ़ती डिमांड पर लिया गया फैसला

इसी उत्साह और बढ़ती मांग को देखते हुए SWAYAM Plus ने अब इन AI कोर्स को हिंदी भाषा में भी शुरू करने का फैसला किया है। इसका उद्देश्य यह है कि हिंदी भाषी छात्रों, शिक्षकों और अन्य सीखने वाले लोगों को AI के कठिन विषयों को समझने में किसी तरह की परेशानी न हो। विशेषज्ञों का मानना है कि जब पढ़ाई अपनी मातृभाषा या सहज भाषा में होती है, तो नए विषयों और तकनीकी अवधारणाओं को समझना आसान हो जाता है। यही वजह है कि हिंदी में ये कोर्स अधिक लोगों तक AI की शिक्षा पहुंचाने में मदद करेंगे।

हिंदी में ये 6 कोर्स पढ़ाए जाएंग

सीखने वालों को AI की पढ़ाई आसान बनाने के लिए फिलहाल हिंदी में छह कोर्स शुरू किए गए हैं।

इनमें-

1. एआई फॉर एजुकेटर्स (AI for Educators)

2. एआई इन फिजिक्स (AI in Physics)

3. एआई इन कमेस्ट्री (AI in Chemistry)

4. एआई इन अकाउंटिंग (AI in Accounting)

5. क्रिकेट एनालिटिक्स विथ एआई (Cricket Analytics with AI)

6. AI/ML using Python

इन कोर्स में सिर्फ थ्योरी ही नहीं, बल्कि हैंड्स-ऑन प्रैक्टिकल गतिविधियां और वास्तविक जीवन के उदाहरण (केस स्टडी) भी शामिल किए गए हैं, ताकि प्रतिभागी AI को बेहतर तरीके से समझ सकें और उसका व्यावहारिक उपयोग सीख सकें। खास बात यह है कि इन कोर्स को करने के लिए पहले से AI, प्रोग्रामिंग या किसी तकनीकी विषय का अनुभव होना जरूरी नहीं है। कोई भी इच्छुक व्यक्ति इन्हें कर सकता है।

SWAYAM Plus शिक्षा मंत्रालय के तहत IIT मद्रास की एक पहल है, जिसका उद्देश्य देशभर के विद्यार्थियों और पेशेवरों को उच्च गुणवत्ता वाली और रोजगार-केंद्रित ऑनलाइन शिक्षा उपलब्ध कराना है।

430 से ज्यादा ऑनलाइन कोर्स उपलब्ध

इस प्लेटफॉर्म पर फिलहाल 15 से अधिक क्षेत्रों से जुड़े 430 से ज्यादा ऑनलाइन कोर्स उपलब्ध हैं। इनमें इंजीनियरिंग, बैंकिंग और वित्त (BFSI), हॉस्पिटैलिटी, आईटी और आईटीईएस जैसे सेक्टर शामिल हैं। इनमें से कई कोर्स क्रेडिट-आधारित हैं और इन्हें IIT मद्रास के विशेषज्ञों ने तैयार और सत्यापित किया है। अब तक 3.7 लाख से अधिक शिक्षार्थी SWAYAM Plus पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं।

Dheeraj Pal

लेखक के बारे में

Dheeraj Pal

संक्षिप्त विवरण: धीरज पाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए इन्हें 4 साल हो गए हैं। धीरज एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। अपने करियर के दौरान धीरज ने राजनीति समाचार, एजुकेशन बीट के लिए ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
धीरज ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए इन मीडिया स्टडीज और राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से जनसंचार एवं पत्रकारिता से परास्नातक की पढ़ाई की। धीरज पाल ने अपने पत्रकारिता कर की शुरुआत एपीएन न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने लोकमत न्यूज हिंदी और एनडीटीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। हिंदुस्तान लाइव में यूपी बोर्ड से लेकर उन्होंने लोकसभा चुनाव कवर करने साथ-साथ खेल जैसे बीट पर काम किया। अब इनका एकमात्र उद्देश्य करियर और एजुकेशन से जुड़ी रुचिगत, सरल, प्रमाणिक और पाठक-हितैषी रूप में प्रस्तुत करना है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता और ज्योतिषीय अध्ययन के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।