IIT मद्रास के इन सर्टिफिकेट कोर्स में शुरू हुए आवेदन, जानें फीस और योग्यता

लाइव हिन्दुस्तान
share

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) मद्रास की ओर से अक्टूबर से नवंबर 2026 के बीच कई एग्जीक्यूटिव एजुकेशन सर्टिफिकेट कोर्स शुरू किए जा रहे हैं। इन कोर्स में इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV), मैन्युफैक्चरिंग, कंस्ट्रक्शन टेक्नोलॉजी, ESG और सप्लाई चेन मैनेजमेंट जैसे क्षेत्रों को शामिल किया गया है।

iit madras certificate courses 2026 application fees eligibility
आईआईटी मद्रास

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) मद्रास की ओर से अक्टूबर से नवंबर 2026 के बीच कई एग्जीक्यूटिव एजुकेशन सर्टिफिकेट कोर्स शुरू किए जा रहे हैं। इन कोर्स में इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV), मैन्युफैक्चरिंग, कंस्ट्रक्शन टेक्नोलॉजी, ESG और सप्लाई चेन मैनेजमेंट जैसे क्षेत्रों को शामिल किया गया है। इन कोर्स का उद्देश्य प्रोफेशनल्स और ऐसे लर्नर्स को इंडस्ट्री और जॉब मार्केट की बदलती जरूरतों के हिसाब से नई स्किल्स उपलब्ध कराना है। इन कोर्स को IIT मद्रास के सेंटर फॉर आउटरीच एंड डिजिटल एजुकेशन (CODE) की ओर से तैयार किया गया है। संस्थान का एग्जीक्यूटिव एजुकेशन पोर्टफोलियो अब ट्रेडिशनल इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी के अलावा बिजनेस और सस्टेनेबिलिटी से जुड़े क्षेत्रों तक भी विस्तार कर रहा है।

इन कोर्स के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार IIT मद्रास के CODE के आधिकारिक पोर्टल code.iitm.ac.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के दौरान निर्धारित फीस का भुगतान करना होगा।

सर्टिफिकेट पोग्राम ऑन इलेक्ट्रिक वेहिकल्स(CPEV)

यह आईआईटी मद्रास के CODE की ओर से इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स के सहयोग से कराया जाने वाला शॉर्ट-टर्म एग्जीक्यूटिव सर्टिफिकेट प्रोग्राम है। इसमें इलेक्ट्रिक व्हीकल इंडस्ट्री से जुड़े बैटरी, मोटर, पावर इलेक्ट्रॉनिक्स, EMI/EMC, मार्केट, कॉस्ट और व्हीकल इंजीनियरिंग जैसे विषय पढ़ाए जाएंगे। प्रतिभागियों के पास थ्योरी मॉड्यूल के साथ लैब कंपोनेंट के लिए रजिस्टर करने का विकल्प भी होगा।

कोर्स शुरू होने की तारीख: 9 अक्टूबर 2026

रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख: 8 अक्टूबर 2026

अवधि: 4 महीने

योग्यता:साइंस में बैचलर डिग्री, जैसे B.Tech, B.E., B.Sc. आदि

फीस (लैब के साथ): 73160 रुपये

फीस (लैब के बिना): 59000 रुपये

इलेक्ट्रिक वेहिकल्स टेस्टिंग एंड वैलिडेशन

यह कोर्स इंजीनियर्स, मैनेजर्स और एकेडमिशियंस के लिए तैयार किया गया है। इसमें EV सिस्टम, वैलिडेशन मेथडोलॉजी और ऑटोमोटिव एंबेडेड प्रोसेस की जानकारी दी जाएगी। प्रतिभागियों को EV के कॉन्सेप्ट से लेकर सर्टिफिकेशन तक पूरे प्रोडक्ट डेवलपमेंट लाइफसाइकिल को समझने का अवसर मिलेगा।

अवधि: 3 महीने

शुरुआत: 6 नवंबर 2026

रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख: 5 नवंबर 2026

योग्यता: वर्किंग प्रोफेशनल्स

फीस: 47,200 रुपये

एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग टेक्नोलॉजीज

इस प्रोग्राम में एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग की प्री और पोस्ट-प्रोसेसिंग, डिजाइन स्ट्रैटेजी और अलग-अलग AM प्रक्रियाओं के ऑपरेशनल सिद्धांतों पर फोकस किया जाएगा। प्रैक्टिसिंग इंजीनियर्स को इन तकनीकों के मूल सिद्धांतों और उनके व्यावसायिक इस्तेमाल की जानकारी दी जाएगी।

अवधि: 6 महीने

शुरुआत: 27 नवंबर 2026

रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख: 26 नवंबर 2026

फीस: 1,18,000 रुपये

सप्लाई चेन मैनेजमेंट प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन (SCMPro)

यह प्रोफेशनल सर्टिफिकेट प्रोग्राम IIT मद्रास और CII Institute of Logistics के सहयोग से कराया जा रहा है। इसका उद्देश्य सप्लाई चेन मैनेजमेंट में काम करने वाले प्रोफेशनल्स की विशेषज्ञता बढ़ाना और उन्हें वैश्विक स्तर पर उपयोगी स्किल्स उपलब्ध कराना है।

शुरुआत: 2 नवंबर 2026

रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख: 31 अक्टूबर 2026

योग्यता: प्रैक्टिसिंग इंजीनियर्स, साइंटिस्ट, मेडिकल प्रोफेशनल्स, फैकल्टी मेंबर्स या रिसर्च स्टूडेंट्स

फीस: 29,500 रुपये

कंस्ट्रक्शन टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट

यह कोर्स सीनियर अंडरग्रेजुएट स्टूडेंट्स, ग्रेजुएट स्टूडेंट्स और स्ट्रक्चरल डिजाइन व कंस्ट्रक्शन फर्मों में काम करने वाले प्रोफेशनल्स के लिए तैयार किया गया है। इसमें कंस्ट्रक्शन टेक्नोलॉजी और मैनेजमेंट से जुड़ी जानकारी दी जाएगी। नए निर्माण कार्यों में इस्तेमाल होने वाली तकनीक, वर्कमैनशिप, फिनिशिंग और मैकेनिकल व ड्यूरेबिलिटी परफॉर्मेंस जैसे विषयों को भी समझाया जाएगा।

अवधि: 6 महीने

शुरुआत: 8 जनवरी 2027

रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख: 7 जनवरी 2027

फीस: 1,18,000 रुपये

इच्छुक उम्मीदवार इन सभी एग्जीक्यूटिव एजुकेशन सर्टिफिकेट कोर्स की विस्तृत जानकारी और आवेदन प्रक्रिया के लिए IIT मद्रास के CODE के आधिकारिक पोर्टल code.iitm.ac.in पर विजिट कर सकते हैं।

Dheeraj Pal

लेखक के बारे में

Dheeraj Pal

संक्षिप्त विवरण: धीरज पाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए इन्हें 4 साल हो गए हैं। धीरज एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। अपने करियर के दौरान धीरज ने राजनीति समाचार, एजुकेशन बीट के लिए ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
धीरज ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए इन मीडिया स्टडीज और राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से जनसंचार एवं पत्रकारिता से परास्नातक की पढ़ाई की। धीरज पाल ने अपने पत्रकारिता कर की शुरुआत एपीएन न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने लोकमत न्यूज हिंदी और एनडीटीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। हिंदुस्तान लाइव में यूपी बोर्ड से लेकर उन्होंने लोकसभा चुनाव कवर करने साथ-साथ खेल जैसे बीट पर काम किया। अब इनका एकमात्र उद्देश्य करियर और एजुकेशन से जुड़ी रुचिगत, सरल, प्रमाणिक और पाठक-हितैषी रूप में प्रस्तुत करना है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता और ज्योतिषीय अध्ययन के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़IIT मद्रास के इन सर्टिफिकेट कोर्स में शुरू हुए आवेदन, जानें फीस और योग्यता