आईआईटी खड़गपुर के प्रोफेसर ने दी छात्रों को चेतवानी, बोले- AI से ना लें सीधे जवाब वरना...

लाइव हिन्दुस्तान
share

यह चेतवानी आईआईटी खड़गपुर के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विभाग के प्रोफेसर प्लाबन कुमार भौमिक ने दी है। वो नेशनल डिजिटल लाइब्रेरी ऑफ इंडिया (NDLI) के प्रमुख शोधकर्ता भी हैं।

iit kharagpur professor warns students against taking direct answers from ai
आईआईटी प्रोफेसर की चेतावनी

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एएआई का इस्तेमाल आज पढ़ाई, असाइनमेंट और रिसर्च में तेजी से बढ़ रहा है। छात्र इसकी मदद से कुछ ही सेकंड में सवालों के जवाब और असाइनमेंट तैयार कर सकते हैं। लेकिन, आईआईटी खड़गपुर के एक प्रोफेसर ने चेतावनी दी है कि अगर छात्र हर सवाल का जवाब पाने के लिए एआई के भरोसे हो जाते हैं, तो वे सीखने की वास्तविक प्रक्रिया से दूर हो सकते हैं। उनका कहना है कि AI का इस्तेमाल केवल तैयार जवाब पाने के लिए नहीं, बल्कि विषयों को समझने और खुद समस्याओं का समाधान निकालने की क्षमता डेवलेपमेंट करने के लिए किया जाना चाहिए।

एआई विभाग के प्रोफेसर प्लाबन कुमार भौमिक

बता दें कि यह चेतवानी आईआईटी खड़गपुर के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विभाग के प्रोफेसर प्लाबन कुमार भौमिक ने दी है। वो नेशनल डिजिटल लाइब्रेरी ऑफ इंडिया (NDLI) के प्रमुख शोधकर्ता भी हैं। उन्होंने AI की मदद से पढ़ाई करने के दो तरीकों के बीच अंतर बताया है। सोशल मीडिया पर पर एक पोस्ट शेयर कर प्रोफेसर प्लाबन कुमार भौमिक ने बताया कि AI छात्रों की सोचने की क्षमता को प्रभावित करने के साथ उसे विकसित करने में भी मदद कर सकता है। लेकिन यह इस बात पर निर्भर करता है कि छात्र इसका इस्तेमाल किस तरह करते हैं। प्रोफेसर भौमिक ने कॉग्निटिव ऑफलोडिंग और कॉग्निटिव स्कैफोल्डिंग की अवधारणाओं के जरिए इस अंतर को समझाया।

क्या है कॉग्निटिव ऑफलोडिंग?

कॉग्निटिव ऑफलोडिंग तब होती है, जब छात्र किसी सवाल को खुद समझने और हल करने की कोशिश करने के बजाय सोचने की जिम्मेदारी AI को सौंप देते हैं। उदाहरण के लिए, यदि कोई छात्र किसी विषय का असाइनमेंट पूरा करने के लिए AI से सीधे पूरा जवाब तैयार करवा लेता है और उसे समझने का प्रयास नहीं करता, तो वह असाइनमेंट तो पूरा कर सकता है, लेकिन जरूरी ज्ञान हासिल करने से चूक सकता है।

प्रोफेसर के मुताबिक, AI का इस्तेमाल करना गलत नहीं है, बल्कि यह जरूरी है कि छात्र इसका उपयोग किस तरह करते हैं। अगर छात्र खुद सवाल को समझने और हल करने की कोशिश करने के बजाय AI से सीधे पूरा जवाब ले लेते हैं, तो वे सब्जेक्ट को गहराई से समझने और अपनी सोचने-समझने की क्षमता विकसित करने से चूक सकते हैं।

कॉग्निटिव स्कैफोल्डिंग से कैसे मिलेगी मदद?

कॉग्निटिव स्कैफोल्डिंग का मतलब है छात्रों को सीखने में इस तरह मदद करना कि वे धीरे-धीरे खुद सवालों को समझना और उनके जवाब निकालना सीख सकें। इसमें AI सीधे जवाब देने के बजाय छात्रों को संकेत देता है और सही दिशा में सोचने में मदद करता है। प्रोफेसर भौमिक के मुताबिक, AI की मदद से छात्र सवाल को समझ सकते हैं और उसका हल खोजने के तरीके सीख सकते हैं, लेकिन जवाब निकालने की कोशिश उन्हें खुद करनी होती है। इससे उनकी समझ बढ़ती है और वे आगे चलकर कठिन सवालों को भी अपने दम पर हल करने में सक्षम बनते हैं।

फर्मी AI ट्यूटर से पढ़ाई में कैसे मिलेगी मदद?

प्रोफेसर भौमिक के मुताबिक, एआई छात्रों की मदद तब बेहतर तरीके से कर सकता है, जब वह उन्हें सीधे जवाब देने के बजाय सवालों को समझने और हल करने का तरीका बताए। वो बताते हैं कि इसके लिए फर्मी एआी ट्यूटर का इस्तेमाल किया जा सकता है। ये छात्रों को सीधे जवाब देने के बजाय खुद सवालों को समझने और उनका हल निकालने में मदद करता है। यह छात्रों को सोचने, अलग-अलग तरीकों से जवाब तलाशने और जरूरत पड़ने पर सही दिशा में मार्गदर्शन देता है।

प्रोफेसर भौमिक के मुताबिक, यह टूल सिर्फ जवाब पाने का जरिया नहीं है, बल्कि एक ऐसे साथी की तरह काम करता है, जो छात्रों को सीखने और अपनी समस्याओं को खुद हल करने में मदद करता है। फर्मी AI ट्यूटर नेशनल डिजिटल लाइब्रेरी ऑफ इंडिया (NDLI) के माध्यम से मुफ्त उपलब्ध है।

पढ़ाई में AI का सही इस्तेमाल जरूरी

बतात चलें कि एजुकेशन फील्ड में AI का इस्तेमाल बढ़ रहा है। ऐसे में जरूरी है कि छात्र इसका उपयोग सिर्फ असाइनमेंट पूरा करने के लिए न करें, बल्कि विषयों को समझने और नई चीजें सीखने के लिए भी करें। AI की मदद तभी फायदेमंद होगी, जब छात्र खुद भी सोचेंगे और सवालों के जवाब समझने की कोशिश करेंगे। सही तरीके से AI का इस्तेमाल करने से छात्रों की सोचने, तर्क करने और समस्याओं को खुद हल करने की क्षमता बेहतर हो सकती है।

Dheeraj Pal

लेखक के बारे में

Dheeraj Pal

संक्षिप्त विवरण: धीरज पाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए इन्हें 4 साल हो गए हैं। धीरज एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। अपने करियर के दौरान धीरज ने राजनीति समाचार, एजुकेशन बीट के लिए ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
धीरज ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए इन मीडिया स्टडीज और राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से जनसंचार एवं पत्रकारिता से परास्नातक की पढ़ाई की। धीरज पाल ने अपने पत्रकारिता कर की शुरुआत एपीएन न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने लोकमत न्यूज हिंदी और एनडीटीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। हिंदुस्तान लाइव में यूपी बोर्ड से लेकर उन्होंने लोकसभा चुनाव कवर करने साथ-साथ खेल जैसे बीट पर काम किया। अब इनका एकमात्र उद्देश्य करियर और एजुकेशन से जुड़ी रुचिगत, सरल, प्रमाणिक और पाठक-हितैषी रूप में प्रस्तुत करना है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता और ज्योतिषीय अध्ययन के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़IIT खड़गपुर के प्रोफेसर ने दी छात्रों को चेतवानी, बोले- AI से ना लें सीधे जवाब