IIT Kharagpur Placement 2026: IIT खड़गपुर प्लेसमेंट में 2.44 करोड़ का रिकॉर्ड पैकेज, टेस्ला और गूगल ने दीं जॉब

By Prachi
लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

IIT Kharagpur Phase-I Placements: आईआईटी खड़गपुर के छात्रों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए शानदार सफलता प्राप्त की है। इस वर्ष का सबसे बड़ा सैलरी पैकेज (CTC) 2.44 करोड़ रुपये प्रति वर्ष रहा है।

IIT Kharagpur

IIT Kharagpur Placement 2025-26: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) खड़गपुर ने शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के प्लेसमेंट सीजन के फेज-1 में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। इंटरनेशनल लेवल पर जॉब मार्केट में चल रही चुनौतियों के बावजूद, संस्थान के छात्रों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए शानदार सफलता प्राप्त की है। इस वर्ष का सबसे बड़ा सैलरी पैकेज (CTC) 2.44 करोड़ रुपये प्रति वर्ष रहा है।

रिकॉर्ड तोड़ ऑफर्स और ऐतिहासिक माइलस्टोन

संस्थान द्वारा जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 1 दिसंबर 2025 से 3 जनवरी 2026 तक चले फेज-1 के दौरान कुल 1,501 जॉब ऑफर्स प्राप्त हुए। इस प्लेसमेंट सीजन की सबसे बड़ी उपलब्धि दूसरे दिन ही देखने को मिली, जब सुबह 8 बजे तक संस्थान ने 1,000 ऑफर्स का आंकड़ा पार कर लिया। आईआईटी खड़गपुर के इतिहास में यह अब तक का सबसे तेज रिकॉर्ड है।

करोड़ों के पैकेज की बरसात

सैलरी पैकेज के मामले में भी यह सत्र असाधारण रहा। जहां सबसे बड़ा पैकेज 2.44 करोड़ रुपये रहा, वहीं 5 छात्रों को 2 करोड़ रुपये से अधिक के वार्षिक पैकेज मिले। इसके अलावा, 10 छात्रों को 1 करोड़ से 2 करोड़ रुपये के बीच के वेतन वाले पदों पर चुना गया। विशेष बात यह है कि इस बार टॉप ऑफर्स में घरेलू पैकेजेस का दबदबा रहा, जो भारतीय कंपनियों और बहुराष्ट्रीय कंपनियों के भारतीय केंद्रों की बढ़ती मजबूती को दर्शाता है।

अंतरराष्ट्रीय और प्री-प्लेसमेंट ऑफर्स (PPOs)

फेज-1 में कुल 15 अंतरराष्ट्रीय ऑफर्स मिले, जिनमें जापान, दुबई, लंदन और सिंगापुर जैसे वैश्विक केंद्रों के लिए नियुक्तियां शामिल हैं। वहीं, 457 छात्रों को प्री-प्लेसमेंट ऑफर्स (PPOs) प्राप्त हुए, जो उनकी इंटर्नशिप के दौरान किए गए शानदार प्रदर्शन का परिणाम है।

दिग्गज कंपनियों की भागीदारी

इस बार प्लेसमेंट ड्राइव में एप्पल, गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, टेस्ला, एनवीडिया, एयरबस, बोइंग, मर्सिडीज, क्वालकॉम, अमेजॉन और टाटा ग्रुप जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों ने हिस्सा लिया। तकनीकी और इंजीनियरिंग क्षेत्रों के साथ-साथ फाइनेंस, कंसल्टिंग, एनालिटिक्स और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की कंपनियों ने भी बड़ी संख्या में छात्रों को नियुक्त किया।

करियर डेवलपमेंट सेंटर (CDC) के चेयरपर्सन, प्रोफेसर संजय गुप्ता ने इस सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा, "प्लेसमेंट सीजन के यह परिणाम हमारे सहयोगात्मक मॉडल की ताकत को दर्शाते हैं। चुनौतीपूर्ण वैश्विक परिस्थितियों के बावजूद, हमारे छात्रों की तैयारी और उद्योग जगत का उन पर भरोसा इस सफलता का मुख्य कारण है।"

प्लेसमेंट का फेज-2 16 जनवरी से शुरू हो चुका है, जिसमें और भी कई कंपनियों के शामिल होने की उम्मीद है।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़IIT खड़गपुर प्लेसमेंट: 2.44 करोड़ का रिकॉर्ड पैकेज, टेस्ला और गूगल ने दीं जॉब