IIT से BTech CSE करने वाले शख्स ने एक दिन में कमाए 76 करोड़ रुपये, कौन हैं राजस्थान के सिद्धार्थ सक्सेना

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

टेक एंटरप्रेन्योर सिद्धार्थ सक्सेना ने हाल ही में भारत के एक छोटे से शहर से लेकर अमेरिका में कई करोड़ों डॉलर की कंपनियां बनाने तक के अपने सफर के बारे में बात की। उन्होंने आईआईटी कानपुर से बीटेक सीएसई किया है।

Siddhartha Saxena

आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र सिद्धार्थ सक्सेना सोशल मीडिया मीडिया पर काफी चर्चा में हैं। हाल ही एक इंटरव्यू में उन्होंने यह खुलासा कर खलबली मचा दी है कि उन्होंने सिर्फ एक दिन में 8 मिलियन डॉलर (करीब 76 करोड़ रुपये) की कमाई की थी। टेक एंटरप्रेन्योर सिद्धार्थ सक्सेना ने कंटेंट क्रिएटर विराज अला के साथ एक स्ट्रीट इंटरव्यू में बताया कि कैसे उन्होंने इतनी बड़ी कामयाबी हासिल की। बातचीत के दौरान सक्सेना से उनकी पढ़ाई-लिखाई के बारे में पूछा गया। सक्सेना ने बताया कि उन्होंने भारत के प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थान IIT कानपुर से कंप्यूटर साइंस में बीटेक किया है।

आईआईटी कानपुर में दाखिला हार्वर्ड से मुश्किल

रैपिड फायर इंटरव्यू में उन्होंने दावा किया कि हार्वर्ड में एडमिशन लेने की तुलना में आईआईटी कानपुर के बीटेक सीएसई कोर्स में एडमिशन पाना 20 गुना ज्यादा मुश्किल है। आपको बता दें कि भारत सरकार की एनआईआरएफ रैंकिंग में देश के टॉप इंजीनियरिंग संस्थानों में आईआईटी कानपुर चौथे स्थान पर है। वहीं ओवरऑल कैटेगरी में यह 5वें स्थान पर है। यहां के बीटेक कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग कोर्स में जेईई एडवांस्ड के लगभग टॉप 280 रैंक (ओपन कैटेगरी ) वालों को ही दाखिला मिल पाता है।

एक साल में कितने पैसे कमाए

जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने एक साल में सबसे ज्यादा कितनी कमाई की, तो उन्होंने जवाब दिया, "मैं इससे भी बेहतर बताता हूं। मैंने एक ही दिन में 8 मिलियन डॉलर (करीब 76 करोड़ रुपये) कमाए थे।" जब इंटरव्यूअर ने पूछा कि क्या इसका मतलब है कि वह एक ही दिन में मिलियनेयर बन गए, तो सिद्धार्थ ने मुस्कुराते हुए कहा, "हां, कुछ ऐसा ही।" 26 साल की उम्र में वह करोड़पति बन गए हैं।

कहां कहां किया काम

सिद्धार्थ सक्सेना ने आईआईटी कानपुर से 2019 में इंजीनियरिंग की । पढ़ाई के दौरान और उसके बाद उन्होंने कई प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। 2017 में सक्सेना ने Envestnet में रिसर्च और डेवलपमेंट इंटर्न के तौर पर काम किया था। उन्होंने 2019 में बेंगलुरु में Yodlee और मुंबई में Wadhwani AI में रिसर्च इंटर्न के तौर पर काम किया। उन्होंने 2018 में फिनलैंड की Aalto यूनिवर्सिटी में रिसर्चर के तौर पर भी काम किया। इसके बाद, Merlin की शुरुआत करने से पहले, उन्होंने 2019 में मॉन्ट्रियल, कनाडा में Jumio Corporation में मशीन लर्निंग इंजीनियर के तौर पर काम किया।

बनाई 50 मिलियन डॉलर वैल्यू वाली कंपनी

साल 2022 में सिद्धार्थ सक्सेना ने अपने IIT कानपुर के दोस्तों प्रत्युष राय और सिरसेंदु सरकार के साथ मिलकर मर्लिन (Merlin) की स्थापना की। यह एआई बेस्ड क्रॉम (Chrome) एक्सटेंशन है, जो चैटजीपीटी (ChatGPT) जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराता है। रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी की वैल्यू करीब 50 मिलियन डॉलर आंकी गई है। इसके अलावा वह Thine के भी सह-संस्थापक हैं।

जोखिम लेने वाली हिम्मत की जरूरत

सिद्धार्थ सक्सेना ने स्टार्टअप की दुनिया में एक बड़े सांस्कृतिक अंतर के बारे में बताया। इंटरव्यू में सिद्धार्थ ने कहा कि भारत में पले-बढ़े कई लोग स्कारसिटी माइंडसेट यानी कमियां ढूंढने वाली मानसिकता के साथ बड़े होते हैं। उनका मानना है कि सफल कंपनियां बनाने के लिए "Abundance Mindset" यानी अवसरों और जोखिम लेने वाली सोच जरूरी है। उन्होंने कहा कि अगर आप बड़े लक्ष्य हासिल करना चाहते हैं तो जोखिम लेने से नहीं डरना चाहिए। हम ऐसी जगह से आते हैं जहां हमारे पास ज्यादा पैसे नहीं होते, और यह अमेरिका से बहुत अलग है, जहां भरपूर संसाधनों वाली सोच होती है; वहां लोग कोई काम इसलिए करते हैं क्योंकि उन्हें वह पसंद होता है, न कि इसलिए कि उन्हें वह करना ही है।"

सक्सेना ने बताया कि साधारण माहौल में पले-बढ़े होने के कारण उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उनकी जिंदगी ऐसी होगी। जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें 16 साल की उम्र में इतनी सफलता की उम्मीद थी, तो उन्होंने कहा, "बिल्कुल नहीं।"

डिस्क्लेमर: इस कहानी में किए गए सभी दावे और विचार संबंधित व्यक्ति के निजी अनुभव हैं। 'लाइव हिंदुस्तान' वेबसाइट सोशल मीडिया पोस्ट पर किए गए इन दावों की पुष्टि नहीं करती है।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।