IIT में बिना JEE Advanced के एडमिशन शुरू, बी.टेक और BS डिग्री कोर्स में लें दाखिला
IIT Admission 2026: IIT कानपुर ने बिना JEE Advanced के BTech और BS में सीधे एडमिशन के लिए 'ओलंपियाड चैनल' शुरू किया है। उम्मीदवार आज 15 जून 2026 शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।

IIT Kanpur Admission Without JEE Advanced: आईआईटी कानपुर ने अपने चुनिंदा बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी (BTech) और बैचलर ऑफ साइंस (BS) कोर्सेज में सीधे एडमिशन के लिए एक नया रास्ता खोल दिया है, जिसे 'ओलंपियाड चैनल' नाम दिया गया है। इसकी खास बात यह है कि इसके तहत योग्य छात्रों को देश की सबसे कठिन मानी जाने वाली परीक्षा 'जेईई एडवांस्ड' (JEE Advanced) दिए बिना ही सीधे आईआईटी कानपुर में पढ़ने का मौका मिलेगा। इन कोर्सेज के लिए उम्मीदवार आज 15 जून 2026 शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।
इन 8 एडवांस कोर्सेज में मिलेगा सीधा मौका
आईआईटी कानपुर ने स्पष्ट किया है कि यह एडमिशन प्रक्रिया कुछ चुनिंदा 4-वर्षीय डिग्री प्रोग्रामों के लिए ही मान्य होगी। इसके तहत छात्र नीचे दिए गए कोर्सेज में अपनी सीट पक्की कर सकते हैं:
बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी (BTech):
कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (CSE)
इंटेलिजेंट सिस्टम्स (IS)
बायोलॉजिकल साइंसेज एंड बायोइंजीनियरिंग (BSBE)
बैचलर ऑफ साइंस (BS):
मैथमेटिक्स एंड साइंटिफिक कंप्यूटिंग (MTH)
स्टैटिस्टिक्स एंड डेटा साइंस (SDS)
इकोनॉमिक साइंसेज (ECOs)
फिजिक्स (PHY)
केमिस्ट्री (CHM)
कौन कर सकता है अप्लाई? जानिए कड़े मापदंड
आईआईटी कानपुर का यह कदम उन छात्रों के लिए एक बड़ा वरदान है जो किसी एक विषय (जैसे कोडिंग, गणित या फिजिक्स) में असाधारण प्रतिभा रखते हैं।
आयु सीमा: उम्मीदवार का जन्म 1 अक्टूबर 2001 को या उसके बाद होना चाहिए (एससी, एसटी और दिव्यांग छात्रों को 5 वर्ष की छूट के साथ कटऑफ 1 अक्टूबर 1996 है)।
12वीं कक्षा की शर्त: छात्र ने साल 2025 या 2026 में पहली बार 12वीं (या समकक्ष) की बोर्ड परीक्षा फिजिक्स, केमिस्ट्री और गणित (PCM) विषयों के साथ दी हो।
ओलंपियाड मेडल/कैंप: छात्र ने अंतर्राष्ट्रीय ओलंपियाड (गणित, फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी या इनफॉर्मेटिक्स) में हिस्सा लिया हो या होमी भाभा विज्ञान शिक्षा केंद्र (HBCSE) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय ओलंपियाड के आधिकारिक ट्रेनिंग कैंप (जैसे IMOTC, IOITC) के लिए चुने गए हों।
प्रतिबंध: यदि किसी छात्र ने पहले JoSAA काउंसलिंग के जरिए किसी भी आईआईटी में सीट स्वीकार की है या एडमिशन लिया है, तो वे इसके लिए पात्र नहीं होंगे।
आईआईटी कैंपस में ही होगा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT)
आवेदन करने के बाद शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को सीधे एडमिशन नहीं मिलेगा, बल्कि उन्हें 24 जून 2026 को आईआईटी कानपुर के कैंपस में ही आयोजित होने वाले एक कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) में बैठना होगा। यह परीक्षा 3 घंटे की होगी, जिसमें फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथमेटिक्स तीनों से 15-15 सवाल (कुल 45 प्रश्न) पूछे जाएंगे। हर सही सवाल पर 4 अंक मिलेंगे। परीक्षा का स्तर और पैटर्न पूरी तरह से ओलंपियाड और एडवांस थिंकिंग पर आधारित होगा।
महत्वपूर्ण तारीखें और रजिस्ट्रेशन फीस:
इस प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले सामान्य श्रेणी के छात्रों के लिए फीस 3200 रुपये है, जबकि सभी श्रेणियों की महिला उम्मीदवारों, एससी, एसटी और दिव्यांग (PwD) छात्रों के लिए यह 1600 रुपये तय की गई है। परीक्षा का अंतिम परिणाम 27 जून 2026 को जारी होगा और 1 जुलाई 2026 तक सीट की कंफर्म कर दी जाएगी। यदि किसी छात्र को जोसा (JoSAA 2026) और ओलंपियाड दोनों माध्यमों से सीट मिलती है, तो उसे 13 जुलाई 2026 की शाम 5 बजे तक किसी एक सीट को छोड़ना होगा।
लेखक के बारे में
Prachiशॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।
अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।
विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।
रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।
विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स


