किराया बिल नहीं दे पा रहे, 61 वर्षीय IIT कानपुर पासआउट US में 2 साल से बेरोजगार, अब भारत लौटने पर विचार

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

आईआईटी कानपुर से पासआउट 61 साल के भारतीय मूल के टेक प्रोफेशनल गौतम देव को दो साल से अमेरिका में नौकरी नहीं पा रही है। उनके लिए किराया और दूसरे बिल चुकाना भी मुश्किल हो गया है।

IIT Kanpur alum dev
आईआईटी कानपुर से पासआउट देव

आईआईटी कानपुर से पासआउट 61 वर्षीय भारतीय मूल के टेक प्रोफेशनल गौतम देव अमेरिका में करीब दो साल से फुल-टाइम नौकरी पाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। नौकरी नहीं मिलने के कारण अब उनके लिए किराया और दूसरे बिल चुकाना भी मुश्किल हो गया है। ऐसे में वह भारत लौटने पर विचार कर रहे हैं। बिजनेस इनसाइडर में छपे एक लेख में IIT कानपुर के पूर्व छात्र गौतम देव ने बताया कि सितंबर 2024 में डलास में सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की नौकरी छोड़ना उनके लिए घातक साबित हुआ। आईटी इंडस्ट्री में दो दशक से ज्यादा का अनुभव होने के बावजूद देव कोई दूसरी फुल-टाइम नौकरी नहीं हासिल कर सके हैं।

61 वर्षीय टेक प्रोफेशनल ने बिजनेस इनसाइडर को बताया, "2024 तक वे डलास में एक IT कंपनी के लिए सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर काम करते थे। फिर कंपनी ने कहा कि यहां मेरे लिए जगह नहीं है। कंपनी मेरा ट्रांसफर कर रही थी। मुझे बताया गया कि नौकरी बनाए रखने के लिए मुझे दूसरे राज्य में जाना होगा। उस सितंबर में मैंने नौकरी छोड़कर डलास में ही रहते हुए नई नौकरी खोजने का फैसला किया। वह फैसला एक बड़ी मुसीबत बन गया।'

कई जगह कोशिश की पर नहीं मिली जॉब

देव ने कहा कि उन्हें पहले भी नौकरियों के बीच कुछ महीनों का गैप मिला था, लेकिन वे हमेशा दूसरी नौकरी पाने में सफल रहे थे। हालांकि उनकी हालिया नौकरी की तलाश अलग रही। कई आवेदनों का कोई जवाब नहीं मिला और इंटरव्यू के बाद भी नौकरी का ऑफर नहीं मिला। उन्होंने कहा, "मुझे अंदाजा नहीं था कि दूसरी नौकरी खोजना कितना मुश्किल होगा। कभी नहीं सोचा था कि लगभग दो साल बाद भी बेरोजगार रहूंगा।'

2 साल से नौकरी की तलाश, फिर भी कोई फुल-टाइम नौकरी नहीं

टेक प्रोफेशनल ने बताया कि उन्होंने शुरू में मुख्य रूप से लिंक्डइन (LinkedIn) के जरिए नौकरियों के लिए आवेदन किया और इंडस्ट्री के लोगों से संपर्क बनाने की कोशिश की। हालांकि जिन ज्यादातर लोगों से उन्होंने बात की, उन्होंने कहा कि उनकी कंपनियां नई भर्तियां नहीं कर रही थीं। कुछ लोगों ने उन्हें यह भी बताया कि उनकी नौकरियां ज्यादा मुश्किल हो गई थीं, लेकिन वे नौकरी छोड़ने से डरते थे क्योंकि उन्हें शायद दूसरी नौकरी न मिले।'

नौकरी न होने का यह गैप मुश्किलें पैदा कर रहा

देव ने कहा कि उन्हें इंटरव्यू के मौके मिले, जिसमें एक ही कंपनी के साथ कई राउंड भी शामिल थे। लेकिन किसी से भी नौकरी का ऑफर नहीं मिला। उन्होंने कहा, "मुझे लगा था कि IT इंडस्ट्री में मेरे लंबे अनुभव से मुझे नौकरी मिल जाएगी। लेकिन मुझे लगता है कि 60 साल की उम्र मेरे खिलाफ जा रही है। और इतने लंबे समय तक बिना नौकरी के रहने के कारण मुझे यह भी लगता है कि नौकरी न होने का यह गैप चीजों को और मुश्किल बना रहा है।"

AI की डिमांड पर एक्सपीरियंस नहीं

देव ने बदलती IT इंडस्ट्री और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते इस्तेमाल को भी चुनौतियां बताया। उन्होंने कहा कि उन्हें AI इंजीनियरिंग रोल के लिए वैकेंसी तो दिखीं, लेकिन उनके पास इस फील्ड में इतना अनुभव नहीं है कि वे उनके लिए अप्लाई करने का भरोसा कर सकें। उन्होंने कहा, "मेरी उम्र, लंबे गैप और IT इंडस्ट्री की हालत को देखते हुए दूसरी नौकरी मिलने की मेरी उम्मीदें कम हो गई हैं।"

बचत खत्म होने पर गिग वर्क की ओर रुख

बार-बार नौकरी के लिए अप्लाई करने के बाद भी कोई जवाब न मिलने पर देव ने आखिरकार फुल-टाइम नौकरी की तलाश बंद कर दी। उन्होंने इनकम के लिए डे ट्रेडिंग की कोशिश की जो शुरू में तो ठीक चली, लेकिन बाद में किस्मत बदल गई। देव ने उबर, दूरडैश और वालमार्ट स्पार्क्स जैसे प्लेटफॉर्म के जरिए गिग वर्क भी शुरू किया। हालांकि वे उतनी कमाई नहीं कर पाए जितनी उन्हें उम्मीद थी। टेक प्रोफेशनल ने यह भी कहा कि उनके पास सीमित विकल्प हैं क्योंकि वे भारी सामान नहीं उठा सकते, जिससे कई तरह के गिग वर्क उनके लिए मुमकिन नहीं हैं।

बिल भरना और किराया देना भी मुश्किल

देव ने कहा कि बेरोजगारी ने उनकी आर्थिक स्थिति पर बुरा असर डाला है। उन्होंने कहा, 'गिग वर्क के बावजूद बिल भरना मुश्किल हो गया है। मुझे अपनी बचत खत्म करनी पड़ी है और बहुत सारा क्रेडिट कार्ड का कर्ज लेना पड़ा है।" देव ने कहा कि डलास में किराया देना मुश्किल हो गया है और वे किसी सस्ती जगह पर जाना चाहते हैं। हालांकि उन्हें चिंता है कि नौकरी का सबूत और रेगुलर इनकम के बिना दूसरा अपार्टमेंट मिलना मुश्किल हो सकता है। दूसरी जगह जाने में डिलीवरी के काम का समय भी लगेगा, जिससे उनकी पैसे कमाने की क्षमता पर और असर पड़ेगा।

देव ने बताया कि जनवरी में उन्होंने GoFundMe पर एक फंडरेजर शुरू किया था, जिससे 9000 डॉलर से ज्यादा पैसे मिले। उन्होंने कहा कि पैसे उनके बिल चुकाने में खर्च हो गए। उन्होंने कहा, "लोगों से पैसे मांगना मुश्किल था और हर कोई मददगार नहीं रहा। लेकिन कुछ लोग सच में बहुत अच्छे और उदार रहे हैं।"

गिग वर्क से कर रहे गुजारा

फिलहाल देव अपने खर्चों को संभालने के तरीके ढूंढते हुए गिग वर्क (गाड़ी चलाना या डिलीवरी ब्वॉय जैसे छोटे मोटे काम ) जारी रखने की योजना बना रहे हैं। वह आय के एक और संभावित स्रोत सोशल सिक्योरिटी बेनिफिट्स (सामाजिक सुरक्षा लाभ) के बारे में भी पता कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनवरी में 62 साल के होने पर वह सोशल सिक्योरिटी का लाभ लेने के लिए योग्य हो जाएंगे। उन्होंने कहा, "एक बार जब यह शुरू हो जाएगा तो मुझे उम्मीद है कि गिग वर्क से होने वाली कमाई के साथ मिलकर यह मेरी स्थिति को थोड़ा आसान बना देगा। तब तक यह मुश्किल होगा।"

भारत लौटने पर भी गंभीरता से विचार

इस टेक प्रोफेशनल ने कहा कि उन्होंने भारत लौटने पर भी गंभीरता से विचार किया है जहां वह अमेरिका आने से पहले रहते थे। अमेरिका में नागरिक बनने से पहले वह भारत में ही रहते थे। हालांकि देव ने कहा कि उन्हें जाने की कोई जल्दी नहीं है और वापस जाने की व्यवस्था करने में समय लगेगा। उन्होंने कहा, "मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं ऐसी स्थिति में पहुंच जाऊंगा, लेकिन आज मैं यहीं हूं।"

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़IIT से, उम्र 61 साल, पर अमेरिका में 2 साल से बेरोजगार, अब भारत लौटने पर विचार