IIT JAM Result 2026 OUT: आईआईटी जैम 2026 रिजल्ट आउट, jam2026.iitb.ac.in पर ऐसे देखें अपना स्कोरकार्ड
IIT JAM Result 2026: आईआईटी (IIT) बॉम्बे ने देश के प्रतिष्ठित 'जॉइंट एडमिशन टेस्ट फॉर मास्टर्स' (JAM) 2026 के रिजल्ट की घोषणा कर दी है। परीक्षार्थी अपना जैम रिजल्ट 2026 jam2026.iitb.ac.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

IIT JAM Result 2026: आईआईटी (IIT) बॉम्बे ने देश के प्रतिष्ठित 'जॉइंट एडमिशन टेस्ट फॉर मास्टर्स' (JAM) 2026 के रिजल्ट की घोषणा कर दी है। इस वर्ष परीक्षा का आयोजन करने वाले संस्थान, आईआईटी बॉम्बे ने निर्धारित तिथि से एक दिन पहले ही नतीजे जारी कर छात्रों को बड़ी राहत दी है। परीक्षार्थी अपना जैम रिजल्ट 2026 और क्वालीफाइंग स्टेटस आधिकारिक वेबसाइट jam2026.iitb.ac.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।
15 फरवरी 2026 को आयोजित हुई इस परीक्षा में देश भर से हजारों साइंस ग्रेजुएट्स शामिल हुए थे। यह परीक्षा सात विषयों—बायोटेक्नोलॉजी, केमिस्ट्री, इकोनॉमिक्स, जियोलॉजी, मैथमेटिक्स, मैथेमेटिकल स्टैटिस्टिक्स और फिजिक्स के लिए आयोजित की गई थी।
अपना IIT JAM 2026 रिजल्ट कैसे चेक करें? (स्टेप-बाय-स्टेप गाइड)
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jam2026.iitb.ac.in पर जाएं।
2. होमपेज पर मौजूद 'JAM 2026 Result' के लिंक पर क्लिक करें।
3. अब JOAPS पोर्टल खुलेगा।
4. अपनी एनरोलमेंट आईडी/ईमेल पता और पासवर्ड दर्ज करें।
5. कैप्चा कोड भरें और 'Submit' पर क्लिक करें।
6. आपका परिणाम, जिसमें आपके अंक और ऑल इंडिया रैंक (AIR) शामिल है, स्क्रीन पर दिखाई देगा।
जैम 2026 स्कोरकार्ड और काउंसलिंग का शेड्यूल
जैम 2026 रिजल्ट आज घोषित कर दिए गए हैं, लेकिन स्कोरकार्ड डाउनलोड करने की सुविधा 27 मार्च 2026 से उपलब्ध होगी। JAM 2026 स्कोरकार्ड में उम्मीदवार के विषय-वार अंक, रैंक और श्रेणी-वार कट-ऑफ की जानकारी दी जाएगी। यह स्कोरकार्ड एडमिशन प्रक्रिया के दौरान बेहद महत्वपूर्ण होगा और इसकी वैलिडिटी एक वर्ष के लिए रहेगी।
रिजल्ट के बाद, क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवारों को अब काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेना होगा। आईआईटी बॉम्बे जल्द ही एडमिशन के लिए आवेदन फॉर्म जारी करेगा, जिसके आधार पर विभिन्न आईआईटी और आईआईएससी (IISc) बेंगलुरु में सीटों का आवंटन किया जाएगा।
IIT JAM स्कोर के फायदे
IIT JAM पास करने वाले छात्र न केवल 22 आईआईटी (IITs) में एम.एससी (M.Sc.), एम.एस. (MS Research) और एम.एससी.-पीएच.डी. ड्यूल डिग्री जैसे कोर्सेज में एडमिशन पा सकते हैं, बल्कि एनआईटी (NITs) और आईआईईएसटी (IIEST) जैसे संस्थानों में भी CCMN काउंसलिंग के जरिए दाखिला ले सकते हैं। इस साल देश भर के प्रीमियम संस्थानों में लगभग 3000 सीटों पर एडमिशन दिया जाना है।
संभावित कट-ऑफ और प्रतियोगिता
एक्सपर्ट के अनुसार, इस साल मैथमेटिक्स और बायोटेक्नोलॉजी जैसे विषयों में कड़ी प्रतिस्पर्धा देखी गई है। सामान्य श्रेणी के लिए मैथमेटिक्स का कट-ऑफ 22-25 अंक और फिजिक्स के लिए 18-26 अंक के बीच रहने का अनुमान है। सटीक कट-ऑफ की जानकारी स्कोरकार्ड के साथ जारी की जाएगी।
लेखक के बारे में
Prachiशॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।
अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।
विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।
रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।
विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स


