IIT JAM 2026: जैम 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आज, तुरंत करें अप्लाई

IIT JAM 2026: जैम 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आज, तुरंत करें अप्लाई

संक्षेप:

IIT JAM 2026: आईआईटी बॉम्बे की ओर से आज 12 अक्टूबर 2025 को जैम 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को बंद कर दिया जाएगा। आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को jam2026.iitb.ac.in  पर जाना होगा।

Oct 12, 2025 12:23 pm ISTPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share

IIT JAM 2026 Registration: आईआईटी बॉम्बे की ओर से आज 12 अक्टूबर 2025 को जॉइंट एडमिशन टेस्ट फॉर मास्टर्स (JAM) 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को बंद कर दिया जाएगा। आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को jam2026.iitb.ac.in पर जाना होगा। JAM 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 5 सितंबर 2025 से शुरू हुई थी। यह परीक्षा 15 फरवरी, 2026 में होगी। जिन भी छात्रों को शैक्षणिक वर्ष 2026- 27 के लिए चयनित किए गए मास्टर्स प्रोग्रामों में एडमिशन लेने के लिए छात्रों को JAM 2026 की परीक्षा देनी होगी। इस परीक्षा के लिए छात्रों की आयु सीमा को नहीं रखा गया है। जिन छात्रों ने ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी कर ली है या वे 2026 में फाइनल परीक्षा देंगे, वे सभी छात्र JAM 2026 की परीक्षा के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

महत्वपूर्ण तारीखें-

1. रजिस्ट्रेशन शुरू होने की तारीख- 5 सितंबर 2025

2. रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि - 12 अक्टूबर 2025

3. एडमिट कार्ड- 5 जनवरी 2026

4. परीक्षा की तिथि- 15 फरवरी 2026

5. रिजल्ट की तिथि- 20 मार्च 2026 (संभावित)

JAM 2026 की परीक्षा ऑनलाइन माध्यम से कंप्यूटर द्वारा होगी। यह परीक्षा दो शिफ्ट में होगी। पहली शिफ्ट में गणित, केमेस्ट्री, और जियॉलॉजी की परीक्षा होगी। वहीं दूसरी शिफ्ट में बायो- टेक्नोलॉजी, इकोनॉमिक्स, फिजिक्स और स्टेटिक्स गणित का पेपर होगा। यह परीक्षा विभिन्न आईआईटी और टेक्निकल संस्थानों के मास्टर्स कोर्स में एडमिशन लेने के लिए लिए होती है, ये विभिन्न मास्टर्स प्रोग्राम हैं MSc, MSc (टेक) MSc (रिसर्च) MSc-MTech डुअल डिग्री, जॉइंट् MSc-PhD, MSc-PhD डुअल डिग्री कोर्स।

आईआईटी बॉम्बे सिर्फ JAM 2026 का आयोजन कराएगा, और जो संस्थान इसमें शामिल हैं, उनकी एडमिशन प्रक्रिया में सहायता करेगा। विभिन्न संस्थानों में एडमिशन के लिए केवल वही छात्र अप्लाई कर सकते हैं, जो JAM 2026 की परीक्षा पास करेंगे। हालांकि अभी सिर्फ परीक्षा की तारीखों का ऐलान किया गया है।

ऑफिशियल नोटिस के अनुसार ‘JAM 2026 में छात्रों को एडमिशन भारत सरकार द्वारा तय की गई आरक्षण नीति के अनुसार और ऑल इंडिया रैंक के आधार पर दिया जाएगा। अकैडमिक प्रोग्रामों की सूची, सीटों की संख्या, छात्र की योग्यता, शैक्षणिक योग्यता, प्रत्येक प्रोग्राम के लिए इंस्टीट्यूट के ब्रोशर में उपलब्ध है। जो इंस्टीट्यूट के एडमिशन देने की नीति के अनुसार बदलाव के अधीन है।’

ज्यादा जानकार प्राप्त करने के लिए छात्रों को ऑफिशियल वेबसाइट jam2026.iitb.ac.in पर जाना होगा।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi
प्राची लाइव हिन्दुस्तान में ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। यहां वे करियर से जुड़ी खबरें लिखती हैं। प्राची दिल्ली की रहने वाली हैं और उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्होंने अपना करियर नन्ही खबर से शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड और कुटुंब में कंटेंट लेखक के रूप में काम किया। वे 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी। प्राची को उपन्यास पढ़ना और फिल्में देखना बहुत पसंद है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।