आईआईटी धनबाद बीटेक के दो नए कोर्स शुरू होंगे, सीनेट ने दी मंजूरी
आईआईटी धनबाद शैक्षणिक सत्र 2026 से बीटेक के 2 नए कोर्स शुरू करने जा रही है। संस्थान के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स और सीनेट ने पाठ्यक्रम संरचना में बदलाव को मंजूरी दे दी है।

अगर आप आईआईटी आईएसएम धनबाद में बीटेक में एडमिशन लेना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए है। आईआईटी धनबाद शैक्षणिक सत्र 2026 से बीटेक के 2 नए कोर्स शुरू करने जा रही है। संस्थान के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स और सीनेट ने पाठ्यक्रम संरचना में बदलाव को मंजूरी दे दी है। इस निर्णय के तहत संस्थान में दो नये चार वर्षीय बीटेक कोर्स शुरू किए जायेंगे। नये शुरू होने वाले कोर्स में चार वर्षीय बीटेक इन जियोलॉजिकल इंजीनियरिंग और चार वर्षीय बीटेक इन जियो-फिजिकल टेक्नोलॉजी शामिल हैं।
2 नए बीटेक कोर्स कौन-कौन से हैं
1. बीटेक जियोलॉजिकल इंजीनियरिंग
2. जियो फिजिकल टेक्नोलॉजी
सीटों में नहीं होगा बदलाव
बताते चलें कि इन दोनों कोर्स में 21-21 सीटें निर्धारित की गयी हैं। वहीं, संस्थान के डीन एकेडमिक प्रो. एमके सिंह ने बताया कि इन कोर्सों की शुरुआत से संस्थान में बीटेक सीटों की कुल संख्या में कोई बदलाव नहीं होगा। बता दें कि IIT ISM धनबाद में कुल 1210 सीटें उपलब्ध हैं। इनमें अलग-अलग ब्रांच और कोर्स शामिल हैं जैसे BTech, Dual Degree और Integrated MSc। इस साल की भी बीटेक में 1210 सीटों पर एडमिशन लिया जाएगा।
दो इंटीग्रेटेड एमटेक कोर्स बंद
इसके अलावा पाठ्यक्रम पुनर्गठन के तहत संस्थान ने पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड एमटेक इन अप्लाइड जियोलॉजी और पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड एमटेक इन अप्लाइड जियोफिजिक्स को बंद करने का निर्णय लिया है। इन दोनों कोर्स में 21-21 सीटें हैं। सत्र 2026 से इन कोर्सों में नया नामांकन नहीं लिया जाएगा।
एमटेक में 3 नए कोर्स की होगी शुरुआत
इसके अलावा आईआईटी आईएसएम धनबाद में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमटेक में तीन नए कोर्स की शुरुआत होगी। एमटेक में क्रिटिकल मिनरल्स, मटेरियल साइंस एंड इंजीनियरिंग तथा इंटेलिजेंस कंट्रोल एंड इंस्ट्रूमेंटल इंजीनियरिंग नया कोर्स होगा। शुरुआत में तीनों कोर्स में 20-20 सीटें होंगी। आईआईटी आईएसएम प्रबंधन तैयारी में जुट गया है। जल्द ही इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी जाएगी।
एमटेक क्रिटिकल मिनरल्स कोर्स को तीन विभाग मिलकर चलाएंगे। इनमें माइनिंग इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग व फ्यूल मिनरल इंजीनियरिंग शामिल हैं। तीनों विभागों का नेतृत्व माइनिंग इंजीनियरिंग करेगा। चालू सत्र में एमटेक के कई कोर्स में छात्र-छात्राओं की कम दिलचस्पी दिखा रहे हैं। आईआईटी धनबाद प्रबंधन एमटेक के ऐसे कोर्स को चिह्नित कर रहा है। कम दिलचस्पी वाले कोर्स में सीटों की संख्या कम की जाएगी। जल्द ही इस संबंध में निर्देश जारी किया जाएगा।
4 वर्षीय बीएड कोर्स की फीस 2.30 लाख रुपए फीस
वहीं, आईआईटी में नए सत्र 2026-27 से शुरू हो रही चार वर्षीय बीएससी बीएड की पढ़ाई की फीस को अंतिम रूप दिया गया है। जल्द ही सीनेट की बैठक में उसे रखा जाएगा। सीनेट से मंजूरी के बाद अधिसूचना जारी की जाएगी। बीएससी बीएड में कुल 50 सीटें हैं। इनमें 20 सीटें गणित, 15 सीटें फिजिक्स व 15 सीटें केमेस्ट्री के लिए निर्धारित हैं। छात्र-छात्राओं को बीएड फीस के रूप में 230300 रुपए देने होंगे।
लेखक के बारे में
Dheeraj Palसंक्षिप्त विवरण:
धीरज पाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए इन्हें 4 साल हो गए हैं। धीरज एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। अपने करियर के दौरान धीरज ने राजनीति समाचार, एजुकेशन बीट के लिए ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
धीरज ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए इन मीडिया स्टडीज और राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से जनसंचार एवं पत्रकारिता से परास्नातक की पढ़ाई की। धीरज पाल ने अपने पत्रकारिता कर की शुरुआत एपीएन न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने लोकमत न्यूज हिंदी और एनडीटीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। हिंदुस्तान लाइव में यूपी बोर्ड से लेकर उन्होंने लोकसभा चुनाव कवर करने साथ-साथ खेल जैसे बीट पर काम किया। अब इनका एकमात्र उद्देश्य करियर और एजुकेशन से जुड़ी रुचिगत, सरल, प्रमाणिक और पाठक-हितैषी रूप में प्रस्तुत करना है।
व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता और ज्योतिषीय अध्ययन के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।
व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।


