आईआईटी के 50 छात्रों को गोल्ड और 49 को सिल्वर मेडल, BTech CSE के अंबर खरे को 6 अवॉर्ड
आईआईटी आईएसएम के शैक्षणिक सत्र-2025-26 के बीटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के अंबर खरे को प्रेसीडेंट गोल्ड मेडल मिलेगा। अंबर ने 9.81 सीजीपीए प्राप्त किया है।

आईआईटी आईएसएम के शैक्षणिक सत्र-2025-26 के बीटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के अंबर खरे को प्रेसीडेंट गोल्ड मेडल मिलेगा। अंबर ने 9.81 सीजीपीए प्राप्त किया है। खरे को विभिन्न छह अवार्ड के लिए चयनित किया गया है। बीटेक कंप्यूटर साइंस गोल्ड मेडल के साथ लेट पूनम खन्ना सिंह मेमोरिलय कैश अवार्ड, एसबीआई कैश प्राइज फर्स्ट, आईआईटी इस्मा बेस्ट स्टूडेंट अवार्ड व निरजा सहाय मेमोरियल गोल्ड मेडल मिलेगा। आईआईटी के 46वें दीक्षांत समारोह में अंबर समेत अन्य मेधावी छात्र-छात्राओं को अवार्ड मिलेंगे। शैक्षणिक सत्र-2025-26 के 50 छात्रों को गोल्ड मेडल, 49 को सिल्वर मेडल व 21 छात्रों को विभिन्न स्पांसर मेडल दिए जाएंगे।
वहीं एमटेक माइनिंग इंजीनियरिंग की बराका बी मारवा को इंटरनेशनल स्कॉलर ऑफ द ईयर अवार्ड व बेस्ट पीजी स्टूडेंट अवार्ड मिलेगा। जानकारों का कहना है कि बेस्ट गर्ल्स स्टूडेंट अवार्ड स्नेह लता श्रीवास्तव मेमोरियल गोल्ड मेडल श्रेया श्रद्धा व प्रतीक्षा मिश्रा को फाइव ईयर इंटीग्रेटेड प्रोगाम बेस्ट गर्ल्स स्टूडेंट अवार्ड रेणुका राजहंस मेमोरियल गोल्ड मेडल मिलेगा। बताते चलें कि नवंबर के अंतिम सप्ताह या दिसंबर के पहले सप्ताह में दीक्षांत समारोह हो सकता है। बहुत हद तक मुख्य अतिथि से सहमति व उनसे प्राप्त तिथि को ही यह आयोजन होगा। इस कारण अंतिम तिथि की घोषणा में अभी विलंब है।
जानकारों का कहना है कि उपराष्ट्रपति या अन्य से दुर्गा पूजा के बाद संपर्क किया जाएगा। इस कारण संस्थान ने अक्तूबर में गोल्ड व सिल्वर मेडलिस्ट समेत अन्य पुरस्कार प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं की सूची जारी कर दी है, ताकि छात्र-छात्राएं कैंपस आने के लिए तैयार रहें। 50 गोल्ड में बीटेक के 12 छात्र-छात्राओं, इंटीग्रेटेड से तीन, एमटेक से 24 समेत अन्य कोर्स के छात्र-छात्राएं शामिल हैं।
गोल्ड मेडल पाने वाले बीटेक छात्र
गोल्ड मेडल पाने वाले बीटेक छात्रों में केमिकल इंजीनियरिंग के सी अंकुश बालकृष्णा, सिविल इंजीनियरिंग के प्रिंस शर्मा, कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग के अंबर खरे, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के आयुश प्रसाद, इंजीनियरिंग फिजिक्स के ओम आर्यन , इनवॉयरमेंटल इंजीनियरिंग के कौशल, मैकेनिकल इंजीनियरिंग के लकी पांडेय, मिनरल एंड मैटलर्जिकल इंजीनियरिंग के मेघा मित्रा, माइनिंग इंजीनियरिंग के कोले सानिका, माइनिंग मशीनरी इंजीनियरिंग के अनिमेष कुमार मंडल व पेट्रोलियम इंजीनियरिंग के सचिन बांगरावा शामिल हैं।

