आईआईटी में देश के पहले सुपर कंप्यूटर शट डाउन से खलबली, पीएम मोदी ने किया था उद्घाटन

लाइव हिन्दुस्तान, प्रमुख संवाददाता, वाराणसी
Follow us on Google News
share

सुपर कंप्यूटर को चलाने वाली ‘शिवाय सपोर्ट टीम’ की इसे बंद करने का ईमेल शोध और अनुसंधान कार्यों में ‘परम शिवाय’ की मदद लेने वाले विश्वविद्यालय के आचार्यों, शोधार्थियों और वैज्ञानिकों के पास भेजा गया है।

सुपर कंप्यूटर परम शिवाय
Param Shivay supercomputer

आईआईटी बीएचयू में स्थापित देश के पहले स्वदेशी सुपर कंप्यूटर ‘परम शिवाय’ को बंद करने से जुड़े एक ईमेल ने खलबली मचा दी है। सुपर कंप्यूटर को चलाने वाली ‘शिवाय सपोर्ट टीम’ की तरफ से यह ईमेल शोध और अनुसंधान कार्यों में ‘परम शिवाय’ की मदद लेने वाले विश्वविद्यालय के आचार्यों, शोधार्थियों और वैज्ञानिकों के पास भेजा गया है। नेशनल सुपर कंप्यूटिंग मिशन (एनएसएम) के तहत आईआईटी बीएचयू द्वारा स्थापित पहले स्वदेशी सुपर कंप्यूटर का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19 फरवरी 2019 को उद्घाटन किया था।

इसके बाद समय-समय पर इसकी क्षमता भी बढ़ाई गई। सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कंप्यूटिंग (सीडेक) द्वारा डिजाइन और विकसित 833 टेराफ्लॉप्स क्षमता वाले इस सुपर कंप्यूटर की लागत 32.5 करोड़ रुपये आई थी। हालांकि इस सुपर कंप्यूटर को ‘शट डाउन’ करने के ईमेल पर बीएचयू और आईआईटी में उन्नत शोध और अत्याधुनिक तकनीकी पर काम कर रहे वैज्ञानिकों और शोधार्थियों में तनाव है। विभिन्न तरह की डेटा एनालिसिस, कंप्यूटिंग सहित तमाम जटिल कार्य जो परम शिवाय पर सेकेंडों में हो जाते थे, अब उनमें या तो हफ्तों-महीनों लगेंगे, या उन्हें कर पाना संभव ही नहीं होगा। सपोर्ट टीम की तरफ से जारी ईमेल में सभी उपयोगकर्ताओं को परम शिवाय से अपने डेटा हटा लेने और बैकअप ले लेने का संदेश दिया गया था। जानकारों की मानें तो अपग्रेडेशन या मेंटेनेंस के लिए पहले भी इसे कुछ घंटों या दिनों के लिए इसे बंद किया गया था मगर यह पहली बार है जब डेटा हटा लेने का संदेश दिया गया है। हालांकि आईआईटी सुपर कंप्यूटर बंद करने के दावों को खारिज किया है।

ii

इस संबंध में आईआईटी बीएचयू की प्रवक्ता डॉ. स्वाति बिस्वास ने बताया कि सुपर कंप्यूटर को मेंटेनेंस के लिए बंद किया गया था। मंगलवार को इसका संचालन पूर्ववत शुरू हो जाएगा। इससे छात्र-छात्राओं को काफी सहूलियत होगी। उन्होंने बताया कि मेंटनेंस के लिए सिस्टम को बंद किया जाना अति आवश्यक है।

बीएचयू में रेडियो फ्रीक्वेंसी कार्ड शुरू

बीएचयू में यूजी-पीजी और पीएचडी में प्रवेश लेने वाले सभी नए छात्रों के लिए आरएफआईडी (रेडियो फ्रीक्वेंसी आईडेंटिटी कार्ड) की व्यवस्था शुरू हो गई है। छात्रों के प्रवेश अनुक्रमांक के आधार पर छात्र अधिष्ठाता कार्यालय की ओर से विभागों से ब्योरा मंगा रहा है। अगले कुछ दिनों में नवप्रवेशियों को भी विशिष्ट परिचय पत्र मिल जाएंगे।

जुलाई-25 में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू हुई इस योजना को अब पूरे विश्वविद्यालय में एकीकृत परिचय पत्र के रूप में लागू कर दिया गया है। खास यह भी कि शिक्षक, कर्मचारी और छात्रों को इस एक आरएफआईडी से ही लाइब्रेरी, हेल्थ सेंटर सहित अन्य सभी सुविधाएं मिल सकेंगी। स्मार्ट आईडी कार्ड में धारक का नाम, फोटो और विश्वविद्यालय से संबंधित आवश्यक विवरण दर्ज होंगे। इस वर्ष एक जनवरी से छात्र अधिष्ठाता कार्यालय की तरफ से छात्रों और कर्मचारियों को आरएफआईडी कार्ड मुहैया कराने शुरू किए गए थे।

पीजी प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही स्नातकोत्तर के नए छात्रों के लिए भी कार्ड की प्रिंटिंग शुरू हो गई है। बीएचयू की तरफ से अब तक लगभग 15 हजार छात्रों और कर्मचारियों को यह स्मार्ट आईडी कार्ड उपलब्ध कराए जा चुके हैं। छात्र अधिष्ठाता प्रो. रंजन कुमार सिह ने बताया कि नए पीजी छात्रों के लिए आरएफआईडी कार्ड तैयार करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है जबकि स्नातक प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद इन छात्रों को भी यह स्मार्ट आईडी कार्ड इश्यू किए जाएंगे।

कार्ड के दुरुपयोग पर की जाएगी सख्त कार्रवाई

वाराणसी। बीएचयू ने आरएफआईडी के लिए नियमावली भी तैयार की है। कार्ड के दुरुपयोग पर छात्र-छात्राएं या कर्मचारी सख्त कार्रवाई के दायरे में लाए जाएंगे। इसके अलावा कार्ड क्षतिग्रस्त होने, खोने या संशोधन की स्थिति में नए कार्ड के लिए शुल्क जमा करना होगा। कार्ड क्षतिग्रस्त होने या विवरण में संशोधन की निर्धारित प्रक्रिया और शुल्क के बाद नया कार्ड जारी किया जाएगा।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़आईआईटी में देश के पहले सुपर कंप्यूटर शट डाउन से खलबली