IIT Hyderabad Internship 2026: IIT हैदराबाद का तोहफा, SURE समर इंटर्नशिप में रिसर्च का मौका और 15000 रुपये स्टाइपेंड

Mar 04, 2026 08:52 pm ISTPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share

IIT Hyderabad SURE Internship 2026: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) हैदराबाद ने अपने प्रतिष्ठित समर अंडरग्रेजुएट रिसर्च एक्सपोजर (SURE) इंटर्नशिप 2026 के लिए देश भर के प्रतिभावान छात्रों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।

IIT Hyderabad Internship 2026: IIT हैदराबाद का तोहफा, SURE समर इंटर्नशिप में रिसर्च का मौका और 15000 रुपये स्टाइपेंड

IIT Hyderabad SURE Internship 2026: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) हैदराबाद ने अपने प्रतिष्ठित समर अंडरग्रेजुएट रिसर्च एक्सपोजर (SURE) इंटर्नशिप 2026 के लिए देश भर के प्रतिभावान छात्रों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह प्रोग्राम उन छात्रों के लिए एक बड़ा अवसर है जो देश के टॉप तकनीकी संस्थान में रिसर्च का अनुभव प्राप्त करना चाहते हैं।

इस साल आईआईटी हैदराबाद ने कुल 250 इंटर्नशिप सीटों की घोषणा की है, जिनमें से 100 सीटें विशेष रूप से महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित की गई हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 10 मार्च 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट iith.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

किसे मिलेगा मौका?

यह इंटर्नशिप केवल उन छात्रों के लिए है जो वर्तमान में आईआईटी हैदराबाद के छात्र नहीं हैं। ये योग्यता वाले छात्र आवेदन कर सकते हैं:

M.Sc./M.A.: गणित, फिजिक्स, केमिस्ट्री या बायोलॉजी में प्रथम वर्ष के छात्र।

B.Tech/B.Des: सभी शाखाओं के द्वितीय या तृतीय वर्ष के छात्र।

इंटीग्रेटेड कोर्स: बी.टेक-एम.टेक इंटीग्रेटेड प्रोग्राम के तृतीय या चतुर्थ वर्ष के छात्र।

शैक्षणिक रिकॉर्ड: आवेदक अपनी कक्षा या विभाग के टॉप 20% छात्रों में शामिल होना चाहिए। इसके लिए संस्थान के प्रमुख (Principal/HOD) से प्रमाणित प्रमाण-पत्र देना अनिवार्य है।

स्टाइपेंड और अवधि

यह इंटर्नशिप मई से जुलाई 2026 के बीच आयोजित की जाएगी (संभावित तिथि 15 मई से 14 जुलाई)। छात्रों के पास अवधि चुनने के तीन विकल्प हैं:

एक महीना: 7,500 रुपये स्टाइपेंड।

डेढ़ महीना: 10,000 रुपये स्टाइपेंड।

दो महीने (पूरा सत्र): 15,000 रुपये स्टाइपेंड।

इसके अलावा, चयनित छात्रों को आईआईटी हैदराबाद के छात्र हॉस्टल में रहने की सुविधा दी जाएगी, हालांकि मेस (खाने) का खर्च छात्र को स्वयं उठाना होगा। यह एक फुल टाइम आवासीय प्रोग्राम है; ऑनलाइन या पार्ट-टाइम इंटर्नशिप की अनुमति नहीं है।

चयन प्रक्रिया

चयन दो चरणों में होगा। सबसे पहले प्राप्त आवेदनों की स्क्रीनिंग की जाएगी। इसके बाद, संबंधित विभाग द्वारा ऑनलाइन इंटरव्यू लिया जा सकता है। चयन का आधार छात्र का पिछला शैक्षणिक रिकॉर्ड, ओलंपियाड या NTSE जैसी परीक्षाओं में प्रदर्शन और इंटरव्यू में उनका रिसर्च के प्रति उत्साह होगा।

कैसे करें आवेदन?

  1. आधिकारिक पोर्टल iith.ac.in/research/SURE पर जाएं।

2. ऑनलाइन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें।

3. अपना बायोडाटा (CV), पिछली मार्कशीट और टॉप 20% रैंक का प्रमाण-पत्र अपलोड करें।

4. 10 मार्च की समय सीमा से पहले फॉर्म सबमिट करें।

चयनित उम्मीदवारों की सूची 15 अप्रैल 2026 तक वेबसाइट पर जारी कर दी जाएगी और उन्हें ईमेल के माध्यम से भी सूचित किया जाएगा।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन और Board Results 2026 ( UP Board Result 2026, CBSE 10th Result 2026 Live) देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।