'जिन्हें आप Genius समझते हैं, असल में वो…' IITian ने JEE कोचिंग टीचर्स के बारे में किया ये दावा, छिड़ी बहस
IIT Dream vs Reality: एक आईआईटी ग्रेजुएट द्वारा जेईई कोचिंग टीचर्स को प्लेसमेंट का 'लेफ्टओवर' बताने वाले पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर दो गुटों में बंट गए हैं।

IIT JEE Coaching: देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक आईआईटी-जेईई (IIT-JEE) की तैयारी कराने वाले कोचिंग इंस्टीट्यूट और वहां के शिक्षकों को लेकर सोशल मीडिया पर एक नई बहस छिड़ गई है। आईआईटी बीएचयू (IIT BHU) के पूर्व छात्र आकाश संपूर्णानंद पांडेय द्वारा एक्स (पहले ट्विटर) पर किए गए एक पोस्ट ने इंटरनेट को दो अलग-अलग विचारों में बांट दिया है। जहां कुछ लोग इस बयान से पूरी तरह सहमत नजर आ रहे हैं, वहीं एक बड़ा वर्ग इस तर्क के विरोध में उतर आया है।
क्या था वायरल पोस्ट में?
आकाश संपूर्णानंद ने अपने पोस्ट में लिखा था कि 16 साल की उम्र में जेईई की तैयारी करने वाले छात्रों को कोचिंग के टीचर्स किसी 'रॉकस्टार' या जीनियस की तरह लगते हैं, जो 60 सेकंड में फिजिक्स के प्रश्न हल कर देते हैं। लेकिन आईआईटी पूरी होने के बाद सच्चाई समझ आती है कि ये असल में वो छात्र थे जो प्लेसमेंट सीजन के दौरान कंपनियों द्वारा नहीं चुने गए और कोचिंग इंडस्ट्री उनके लिए केवल एक बैकअप प्लान थी। उन्होंने यह भी लिखा कि जहां उनके बाकी क्लासमेट एमबीए, पीएच.डी. या स्टार्टअप की राह पर आगे बढ़ गए, ये टीचर्स पिछले 20 साल से HC वर्मा और RD शर्मा की किताबों पर ही अटके हुए हैं।
समर्थन में आए लोगों के तर्क
इस पोस्ट के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर एक वर्ग ने इसका खुलकर समर्थन किया। इस पक्ष के यूजर्स का मानना है कि कई कोचिंग इंस्टीट्यूट अपने एडवरटाइजमेंट में 'आईआईटीएन फैकल्टी' के टैग का बहुत ज्यादा इस्तेमाल करके छात्रों और अभिभावकों को भ्रमित करते हैं। समर्थकों के अनुसार, कई छात्र कैंपस प्लेसमेंट में अच्छी नौकरी न मिल पाने के कारण ही भारी-भरकम पैकेज के आकर्षण में कोचिंग इंडस्ट्री का रुख करते हैं और यह बात पूरी तरह सच है।
विरोध करने वालों का पक्ष
दूसरी तरफ, इंटरनेट पर एक बहुत बड़ा वर्ग इस पोस्ट की आलोचना कर रहा है। विरोध करने वाले लोगों और पूर्व छात्रों का कहना है कि किसी को सिर्फ इसलिए असफल कहना गलत है क्योंकि उसने टीचिंग को अपना करियर चुना। यूजर्स ने तर्क दिया एक अच्छा छात्र होना और एक अच्छा शिक्षक होना दो अलग बातें हैं। कई आईआईटीयंस कॉर्पोरेट की 9-से-5 की नौकरी के बजाय अपनी मर्जी और पढ़ाने के जुनून के कारण इस क्षेत्र में आते हैं।
कोचिंग टीचर्स का सम्मान किया जाना चाहिए क्योंकि वे हर साल हजारों छात्रों को देश के टॉप इंस्टीट्यूट में पहुंचाने का जरिया बनते हैं। कई लोगों ने यह भी याद दिलाया कि देश के बड़े कोचिंग ब्रांड्स के टॉप टीचर्स का सालाना पैकेज कई कॉर्पोरेट कंपनियों के प्लेसमेंट से कहीं ज्यादा होता है।
लेखक के बारे में
Prachiशॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।
अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।
विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।
रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।
विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स


