IIT GATE 2026: लेट फीस के साथ गेट 2026 के लिए आवेदन की तिथि बढ़ी, फौरन gate2026.iitg.ac.in पर करें अप्लाई

IIT GATE 2026: लेट फीस के साथ गेट 2026 के लिए आवेदन की तिथि बढ़ी, फौरन gate2026.iitg.ac.in पर करें अप्लाई

संक्षेप:

GATE 2026: आईआईटी गुवाहटी की ओर से लेट फीस के साथ गेट 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की तिथि को 13 अक्टूबर 2025 तक आगे बढ़ा दिया गया है। आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को gate2026.iitg.ac.in पर जाना होगा।

Oct 12, 2025 09:56 am ISTPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share

IIT GATE 2026 Registration: आईआईटी गुवाहटी की ओर से लेट फीस के साथ ग्रैजुएट एप्टिट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE 2026) के लिए रजिस्ट्रेशन तिथि को 13 अक्टूबर 2025 तक आगे बढ़ा दिया गया है। आवेदन की अंतिम तिथि कल है इसलिए अभी आधिकारिक वेबसाइट gate2026.iitg.ac.in पर जाकर अप्लाई करें। गेट 2026 के लिए लेट फीस के साथ आवेदन करना की अंतिम तिथि कल 13 अक्टूबर 2025 तय की गई है। गेट की परीक्षा कंप्यूटर के माध्यम से होती है। गेट की परीक्षा शिक्षा मंत्रालय के ओर से इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (IISc), बेंगलुरु और आईआईटी द्वारा मिलकर करायी जाती है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

गेट 2026 की महत्वपूर्ण तारीखें-

1. GATE 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू- 28 अगस्त 2025

2. GATE 2026 के लिए आवेदन की लास्ट डेट- 7 अक्टूबर 2025

3. एक्सटेंडेड आवेदन विंडो की लास्ट डेट (लेट फीस के साथ)- 13 अक्टूबर 2025

4. परीक्षा की तिथि- 7 फरवरी, 8 फरवरी, 14 फरवरी और 15 फरवरी, 2026

आवेदन शुल्क-

महिला/एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को प्रत्येक टेस्ट पेपर के लिए 1000 रुपये शुल्क का भुगतान 28 अगस्त 2025 से लेकर 7 अक्टूबर 2025 के बीच करना होगा। 29 सितंबर से 13 अक्टूबर 2025 के बीच महिला/एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को प्रत्येक टेस्ट पेपर के लिए 1500 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा।

अन्य सभी उम्मीदवार (फॉरेन नेशनल भी शामिल) को प्रत्येक टेस्ट पेपर के लिए 2000 रुपये शुल्क का भुगतान 28 अगस्त 2025 से लेकर 7 अक्टूबर 2025 के बीच करना होगा। 29 सितंबर से 13 अक्टूबर 2025 के बीच अन्य उम्मीदवारों को 2500 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा।

आवेदन के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट -

1. फोटोग्राफ (पासपोर्ट साइज)

2. सिग्नेचर (डिजिटल)

3. वैलिड फोटो आईडी (आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट आदि)

4. कैटेगरी सर्टिफिकेट (एससी/एसटी/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस, अगर लागू हो तो)

5. PwD/UDID या डिस्लेक्सिक प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)

6. पात्रता के आधार पर संबंधित या डिग्री प्रमाण पत्र

GATE 2026 के लिए कैंडिडेट रजिस्ट्रेशन कैसे करें-

1. सबसे पहले आपको ऑफिशियल वेबसाइट gate2026.iitg.ac.in पर जाना होगा।

2. इसके बाद आपको होम पेज पर दिए गए गेट 2026 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करना होगा।

3. अब आपको सबमिट करने के बाद लॉग इन करना होगा।

4. अब आपको एप्लीकेशन फॉर्म को भरना होगा और मांगे गए जरूरी डॉक्यूमेंट को अपलोड करना होगा।

5. अब आप एप्लीकेशन फीस को जमा कर दीजिए।

6. अब आप सबमिट पर क्लिक करने के बाद कंफर्मेशन पेज को डाउनलोड कर सकते हैं।

7. भविष्य के लिए कंफर्मेशन पेज का प्रिंट आउट निकाल लीजिए।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi
प्राची लाइव हिन्दुस्तान में ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। यहां वे करियर से जुड़ी खबरें लिखती हैं। प्राची दिल्ली की रहने वाली हैं और उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्होंने अपना करियर नन्ही खबर से शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड और कुटुंब में कंटेंट लेखक के रूप में काम किया। वे 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी। प्राची को उपन्यास पढ़ना और फिल्में देखना बहुत पसंद है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।