आईआईटी से 80 हजार फेलोशिप पाने का शानदार मौका, आवेदन की अंतिम तिथि कल, फौरन करें अप्लाई

By Prachi
लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

IIT जोधपुर ने पोस्ट-डॉक्टरल फेलोशिप 2026 के लिए आवेदन मांगे हैं। पीएचडी पास युवाओं को हर महीने 80,000 रुपये स्टाइपेंड और 50,000 रुपये सालाना रिसर्च ग्रांट मिलेगा। कल 30 सितंबर आवेदन की आखिरी तारीख है।

IIT Fellowship 2026
आईआईटी जोधपुर पोस्ट-डॉक्टोरल फेलोशिप 2026

IIT Fellowship 2026: क्या आपने अपनी पीएचडी (Ph.D.) पूरी कर ली है और रिसर्च करने का सपना देख रहे हैं? अगर हां, तो देश के प्रतिष्ठित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) जोधपुर ने आपके लिए एक बेहतरीन अवसर का दरवाजा खोल दिया है। आईआईटी जोधपुर ने अपने पोस्ट-डॉक्टरल फेलोशिप (PDF) प्रोग्राम 2026 के लिए योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस फेलोशिप के तहत चुने गए रिसर्चर्स को हर महीने 80,000 रुपये का भारी-भरकम स्टाइपेंड मिलेगा। ध्यान देने वाली सबसे जरूरी बात यह है कि इस फेलोशिप में आवेदन करने की आखिरी तारीख कल 30 सितंबर 2026 है।

कौन कर सकता है आवेदन? पात्रता और मापदंड

आईआईटी जोधपुर की पोस्ट-डॉक्टरल फेलोशिप मुख्य रूप से उन रिसर्चरों के लिए है जिनका एकेडमिक और रिसर्च ट्रैक रिकॉर्ड शानदार रहा है।

शैक्षणिक योग्यता: आवेदक के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग या साइंस विषय में Ph.D. की डिग्री होनी चाहिए। उम्मीदवार अपनी पीएचडी पूरी होने के 2 साल के भीतर ही इस फेलोशिप के लिए पात्र माने जाएंगे।

थीसिस जमा करने वाले अभ्यर्थी: जिन रिसर्चरों ने अपनी पीएचडी थीसिस जमा कर दी है, वे भी आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, उन्हें नियुक्ति की तारीख से 3 महीने के भीतर प्रोविजनल डिग्री जमा करनी होगी।

महत्वपूर्ण शर्त: जिन उम्मीदवारों ने खुद आईआईटी जोधपुर से ही अपनी पीएचडी हासिल की है, वे इस फेलोशिप के लिए आवेदन करने के पात्र नहीं होंगे।

आयु सीमा: पुरुष आवेदकों के लिए अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष रखी गई है। महिला अभ्यर्थियों और आरक्षित श्रेणियों SC/ST/OBC/PWD के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट मिलेगी।

फेलोशिप के तहत मिलने वाले प्रमुख लाभ और सुविधाएं

चयनित उम्मीदवारों को रिसर्च के लिए कई कई सुविधाएं दी जाएंगी।

मंथली स्टाइपेंड: चयनित फेलो को 80,000 रुपये प्रति माह फेलोशिप मिलेगी। प्रदर्शन समीक्षा समिति की सिफारिश के आधार पर इसमें सालाना 10% तक की बढ़ोतरी भी हो सकती है।

रिसर्च कंटिंजेंसी ग्रांट: रिसर्च से जुड़े खर्चों, जैसे राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस और वर्कशॉप में भाग लेने के लिए सालाना 50,000 रुपये का ग्रांट भी दिया जाएगा।

रहने व यात्रा की सुविधा: उपलब्धता के आधार पर हॉस्टल की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा, इंटरव्यू में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को 2nd AC ट्रेन टिकट के किराए की प्रतिपूर्ति भी की जाएगी।

लीव/छुट्टी: फेलो वर्ष में 30 दिन की पेड लीव के हकदार होंगे।

कैसे करें आवेदन?

इच्छुक अभ्यर्थियों को 30 सितंबर 2026 से पहले आईआईटी जोधपुर के आधिकारिक ऑनलाइन रिक्रूटमेंट पोर्टल पर जाकर अपना आवेदन फॉर्म जमा करना होगा। आवेदन करते समय अभ्यर्थियों को अपना बायोडाटा (CV), पीएचडी डिग्री/प्रोविजनल सर्टिफिकेट, रिसर्च प्रपोजल और पब्लिकेशन लिस्ट जैसे डॉक्यूमेंट अपलोड करने होंगे।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़IIT से 80 हजार फेलोशिप पाने का शानदार मौका, आवेदन की अंतिम तिथि कल