IIT धारवाड़ में एक साल का AI कोर्स, हर महीने मिलेंगे 1000 रुपये का स्टाइपेंड; जानें कौन कर सकता है आवेदन

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

इस योजना की सबसे खास बात यह है कि चयनित उम्मीदवारों को मुफ्त ट्रेनिंग, रेजिडेंशियल सुविधाएं और हर महीने स्टाइपेंड दिया जाएगा। बता दें कि आवेदन की अंतिम तारीख 31 अगस्त 2026 है।

iit dharwad one year ai course rs 1000 stipend eligibility
आईआईटी धारवाड़ में एआई कोर्स के लिए करें आवेदन

अगर आप का सपना आईआईटी में पढ़ना है और आप आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में करियर बनाने की तैयारी कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है। दरअसल, IIT धारवाड़ ने केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री विरासत का संवर्धन (PM VIKAS) योजना 2026-27 के तहत एआई में एक वर्षीय रेजिडेंशियल स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम शुरू किया है। इस योजना की सबसे खास बात यह है कि चयनित उम्मीदवारों को मुफ्त ट्रेनिंग, रेजिडेंशियल सुविधाएं और हर महीने स्टाइपेंड दिया जाएगा। बता दें कि आवेदन की अंतिम तारीख 31 अगस्त 2026 है।

यह कार्यक्रम अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय, भारत सरकारकी PM विकास योजना के तहत IIT धारवाड़ द्वारा संचालित किया जा रहा है। कोर्स का नाम एआई Technocrat (ICE/ITS/Q0201) है और इसकी अवधि एक साल है।

कौन कर सकता है आवेदन?

IIT धारवाड़ के आधिकारिक PM VIKAS पोर्टल के अनुसार, यह कार्यक्रम मुख्य रूप से 18 से 45 वर्ष की आयु वाले ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए है, जो अधिसूचित अल्पसंख्यक समुदायों से संबंधित हैं। इनमें मुस्लिम, ईसाई, सिख, बौद्ध, जैन और पारसी समुदाय शामिल हैं। कार्यक्रम की पात्रता संबंधी जानकारी में AI एप्लीकेशन की बुनियादी जानकारी रखने वाले ग्रेजुएट, ITI उम्मीदवार और अंतिम वर्ष के अंडरग्रेजुएट छात्र भी बताए गए हैं। हालांकि, आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को अंतिम पात्रता और PM VIKAS के लागू नियम आधिकारिक पोर्टल पर जरूर जांचने चाहिए।

महिलाओं और EWS उम्मीदवारों के लिए आरक्षण

इस कार्यक्रम में 33 प्रतिशत सीटें महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं। वहीं, अल्पसंख्यक समुदाय से बाहर के EWS उम्मीदवारों के लिए अधिकतम 15 प्रतिशत सीटों का प्रावधान है। उम्मीदवारों का अंतिम चयन स्क्रीनिंग प्रक्रिया के आधार पर किया जाएगा।

फ्री ट्रेनिंग के साथ मिलेंगी ये सुविधाएं

चयनित उम्मीदवारों को IIT धारवाड़ में एक साल की मुफ्त एआई की ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके अलावा कार्यक्रम के तहत कई तरह की सुविधाएं मिलेंगी। जैसे-

IIT धारवाड़ में एक वर्षीय मुफ्त AI ट्रेनिंग

जहां लागू हो, वहां हॉस्टल सुविधा

रेजिडेंशियल कार्यक्रम के तहत बोर्डिंग और लॉजिंग

भारत सरकार से मान्यता प्राप्त सर्टिफिकेशन

हर महीने 1000 रुपये का स्टाइपेंड, जो मंत्रालय की ओर से DBT के जरिए सीधे दिया जाएगा

कोर्स के बाद दो महीने तक पोस्ट-प्लेसमेंट सपोर्ट

सफलतापूर्वक प्लेसमेंट पाने वाले उम्मीदवारों के लिए 4000 रुपये की वित्तीय सहायता

आवेदन के लिए कौन से दस्तावेज जरूरी?

आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को आवश्यक दस्तावेजों की कॉपी अपलोड करनी होगी। इनमें-

आधार कार्ड

पासपोर्ट साइज फोटो

उम्र के प्रमाण के लिए 10वीं का प्रमाणपत्र

ग्रेजुएशन सर्टिफिकेट

बैंक पासबुक और EWS

अल्पसंख्यक समुदाय प्रमाणपत्र

31 अगस्त है आवेदन की आखिरी तारीख

इच्छुक उम्मीदवार 31 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन IIT धारवाड़ के PM VIKAS पोर्टल के जरिए किया जाना है। उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले अपनी पात्रता और जरूरी दस्तावेजों की जांच कर लेनी चाहिए। इस तरह यह प्रोग्राम उन युवाओं के लिए खास अवसर है जो AI जैसी तेजी से बढ़ती टेक्नोलॉजी में व्यावहारिक स्किल हासिल करना चाहते हैं और इसके लिए प्रशिक्षण पर बड़ी रकम खर्च नहीं करना चाहते।

Dheeraj Pal

लेखक के बारे में

Dheeraj Pal

संक्षिप्त विवरण: धीरज पाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए इन्हें 4 साल हो गए हैं। धीरज एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। अपने करियर के दौरान धीरज ने राजनीति समाचार, एजुकेशन बीट के लिए ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
धीरज ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए इन मीडिया स्टडीज और राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से जनसंचार एवं पत्रकारिता से परास्नातक की पढ़ाई की। धीरज पाल ने अपने पत्रकारिता कर की शुरुआत एपीएन न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने लोकमत न्यूज हिंदी और एनडीटीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। हिंदुस्तान लाइव में यूपी बोर्ड से लेकर उन्होंने लोकसभा चुनाव कवर करने साथ-साथ खेल जैसे बीट पर काम किया। अब इनका एकमात्र उद्देश्य करियर और एजुकेशन से जुड़ी रुचिगत, सरल, प्रमाणिक और पाठक-हितैषी रूप में प्रस्तुत करना है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता और ज्योतिषीय अध्ययन के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़IIT धारवाड़ में एक साल का AI कोर्स, हर महीने मिलेंगे 1000 रुपये का स्टाइपेंड